• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट पर शिकंजा, 58 लाइसेंस रद्द, 14 थोक दवा कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आगरा में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट पर शिकंजा, 58 लाइसेंस रद्द, 14 थोक दवा कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

July 11, 2026
in administration, Agra, Business, Crime, Health

आगरा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एफएसडीए ने आगरा में नकली दवाओं, री-लेबलिंग और सरकारी आपूर्ति की दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की जांच में एक ऐसे अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, जो फर्जी बिलों और नकली लेबल के जरिए सरकारी व अस्पतालों की दवाओं को खुले बाजार में बेच रहा था।

एफएसडीए की कार्रवाई में अब तक 58 थोक दवा लाइसेंस निरस्त अथवा निलंबित किए जा चुके हैं। इसके अलावा एफआईआर दर्ज कराई गई हैं और करीब 3.63 करोड़ से अधिक मूल्य की संदिग्ध व अवैध दवाएं जब्त की गई हैं। विभाग का दावा है कि यह नेटवर्क कई जिलों और राज्यों तक फैला हुआ है। एफएसडीए आयुक्त के नेतृत्व में 15 औषधि निरीक्षकों की विशेष टीमों ने कम्बूटोला, मुबारक महल, शू मार्केट और नवबिया मार्केट स्थित 13 संदिग्ध दवा फर्मों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मोहन ट्रेडर्स और मनी मेडिकल को पूरी तरह सील कर दिया गया, जबकि नीलकंठ फार्मा और मनु फार्मा की दवा बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई। टीम ने मौके से 35 संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच में सामने आया कि फर्जी खरीद-बिक्री के दस्तावेज तैयार कर Chymoral Forte, Shelcal, Aciloc समेत कई प्रसिद्ध दवाओं और ईएसआई आपूर्ति की दवाओं को बाजार में खपाया जा रहा था। एफएसडीए अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी अस्पतालों और अन्य संस्थानों के लिए भेजी जाने वाली दवाओं के मूल लेबल हटाकर उन पर नए एमआरपी वाले स्टिकर लगाए जाते थे। इसके बाद इन्हें सामान्य मेडिकल स्टोरों के माध्यम से बेचा जाता था। जांच के दौरान युग फार्मा में बिना कोल्ड-चेन के रखी गई इंसुलिन बरामद हुई, जिससे मरीजों की जान को खतरा पैदा होने की आशंका जताई गई है। वहीं, शारदा फार्मा के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी नबील खान और सोनू बघेल दवाओं के कार्टन लेकर भागते हुए दिखाई दिए। अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी की भनक लगते ही कई लोगों ने सबूत मिटाने की कोशिश भी की। एफएसडीए की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसटीएफ गाजियाबाद ने कार्रवाई करते हुए नबील खान और सोनू बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर सरकारी और अस्पतालों की दवाओं की री-लेबलिंग कर उन्हें बाजार में बेचने का आरोप है। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य कारोबारियों और सप्लायरों की तलाश में जुटी हैं। नई दर्ज तीन एफआईआर में कई दवा कारोबारियों और एजेंसियों को नामजद किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से विभोर मेडिकल एजेंसी के संजीव कुमार गुप्ता, वरदान मेडिकल एजेंसी के अंकुर अग्रवाल, हर्षित ट्रेडर्स की प्रियंका बंसल, गुप्ता मेडिकल एजेंसी, गोरखपुर के अरुण कुमार गुप्ता, पाल ब्रदर्स, कोलकाता, युग फार्मा के सचिन गुप्ता, शारदा फार्मा के शिवम गुप्ता और नितिन गुप्ता, आरएमडी फार्मा के राजेश गुप्ता, महादेव फार्मा के मोहित गुप्ता और हितेन्द्र अग्रवाल, वी.ए. मेडिकोज के शोभित अग्रवाल और प्रमोद अग्रवाल, रुद्रा एंटरप्राइजेज के मोहित बंसल, श्री भगवती मेडिकल एजेंसी के प्रवीण अग्रवाल, एफएसडीए के अनुसार अंकुर अग्रवाल और संजीव कुमार गुप्ता का नाम दो अलग-अलग एफआईआर में शामिल किया गया है। छापेमारी के दौरान अलग-अलग गोदामों और एजेंसियों से भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गईं। ज्योति ड्रग हाउस से करीब 2.50 करोड़ की दवाएं, श्री मेडिकल एजेंसीज से लगभग 50 लाख का माल। ब्राइट फार्मा से करीब 5.20 लाख की दवाएं। अन्य गोदामों से करीब 67 लाख मूल्य की दवाएं बरामद की गईं। जब्त दवाओं में इंसुलिन, वैक्सीन, डिफेंस और ईएसआई सप्लाई की दवाएं, फिजिशियन सैंपल तथा संदिग्ध नकली दवाएं शामिल हैं। एफएसडीए आयुक्त रोशन जैकब ने कहा कि नकली दवाओं के इस अंतरजनपदीय नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दवा कारोबार की आड़ में फर्जी बिलिंग, री-लेबलिंग, अवैध वसूली और नकली दवाओं के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous Post

करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे बुद्धा पार्क की दीवार बारिश से झुकी, भ्रष्टाचार की खुली पोल !

Next Post

आंध्रप्रदेश से आगरा ट्रक लेकर आए चालक की हत्या

Related Posts

रुपयों के विवाद में बुजुर्ग की मौत, परिजनों का पड़ोसी पर हत्या का आरोप

रुपयों के विवाद में बुजुर्ग की मौत, परिजनों का पड़ोसी पर हत्या का आरोप

July 12, 2026

आगरा। राधा नगर में एक मैकेनिक का शव उनके घर के बाहर मिला। उनके पैर पर चोट के निशान थे।...

आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ ने डीएसएम को पीटा उसके बाद प्लेटफॉर्म पर घसीटा

आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ ने डीएसएम को पीटा उसके बाद प्लेटफॉर्म पर घसीटा

July 12, 2026

आगरा। रविवार सुबह कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या एक पर डिप्टी स्टेशन मास्टर (डीएसएम) को आरपीएफ ने पीटा। स्टेशन पर...

रात में ही नगर निगम ने गिरा दी बुद्धा पार्क की दीवार

रात में ही नगर निगम ने गिरा दी बुद्धा पार्क की दीवार

July 11, 2026

आगरा। करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे बुद्धा पार्क की दीवार दो दिन की बारिश में ही जवाब दे...

आंध्रप्रदेश से आगरा ट्रक लेकर आए चालक की हत्या

आंध्रप्रदेश से आगरा ट्रक लेकर आए चालक की हत्या

July 11, 2026

आगरा। आंध्रप्रदेश से आगरा ट्रक लेकर आए चालक की हत्या कर दी गई। हत्यारोपी चालक के साथ आया क्लीनर ही...

करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे बुद्धा पार्क की दीवार बारिश से झुकी, भ्रष्टाचार की खुली पोल !

करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे बुद्धा पार्क की दीवार बारिश से झुकी, भ्रष्टाचार की खुली पोल !

July 10, 2026

आगरा। कालिंदी विहार में करोड़ों रुपए की लागत से बुद्धा पार्क का जीणोद्धार कराया जा रहा है। बारिश में इसके...

आगरा/दिल्ली हाईवे पर कंटेनर ने पति-पत्नी को रौंदा, दोनों की मौत

आगरा/दिल्ली हाईवे पर कंटेनर ने पति-पत्नी को रौंदा, दोनों की मौत

July 10, 2026

आगरा। आगरा दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार शाम बाइक सवार दंपति को कंटेनर ने रौंद दिया। दोनों की मृत्यु हो गई। दुर्घटना...

Next Post
आंध्रप्रदेश से आगरा ट्रक लेकर आए चालक की हत्या

आंध्रप्रदेश से आगरा ट्रक लेकर आए चालक की हत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अछनेरा में पति ने अपने पत्नी के सिर पर इंजन के हत्थे से प्रहार कर की हत्या

अछनेरा में पति ने अपने पत्नी के सिर पर इंजन के हत्थे से प्रहार कर की हत्या

January 6, 2026
कमला नगर पुलिस ने पकड़े खटखट गैंग के तीन सदस्य

कमला नगर पुलिस ने पकड़े खटखट गैंग के तीन सदस्य

November 16, 2024
यमुनापार में बच्चे के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

यमुनापार में बच्चे के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

June 15, 2022
हादसा-7: बिल्डर और जमीन मालिक भी हुए गिरफ्तार

हादसा-7: बिल्डर और जमीन मालिक भी हुए गिरफ्तार

January 27, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रुपयों के विवाद में बुजुर्ग की मौत, परिजनों का पड़ोसी पर हत्या का आरोप
  • आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ ने डीएसएम को पीटा उसके बाद प्लेटफॉर्म पर घसीटा
  • रात में ही नगर निगम ने गिरा दी बुद्धा पार्क की दीवार
  • आंध्रप्रदेश से आगरा ट्रक लेकर आए चालक की हत्या
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.