• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा से हरिद्वार के लिए नई रेल सेवा चलाने की मांग, सांसद नवीन जैन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

आगरा से हरिद्वार के लिए नई रेल सेवा चलाने की मांग, सांसद नवीन जैन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

आगरा से हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा शहर, बुलंदशहर और हापुड़ होते हुए मेरठ–मुजफ्फरनगर–हरिद्वार तक कोई सीधी रेल सेवा नहीं

November 27, 2025
in administration, Agra, Politics, Travel

आगरा। आगरा से राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगरा से हरिद्वार के लिए नई रेलगाड़ी शुरू करने की मांग केंद्र सरकार से की है।इसके लिए उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक विस्तृत पत्र भेजा है।

सांसद नवीन जैन ने अपने पत्र में बताया कि आगरा से हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा शहर, बुलंदशहर और हापुड़ होते हुए मेरठ–मुजफ्फरनगर–हरिद्वार तक कोई सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। इस कारण यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ता है, जिससे यातायात दबाव बढ़ता है और दुर्घटनाओं तथा प्रदूषण की स्थिति भी गंभीर होती जाती है। उन्होंने कहा कि जब कभी मथुरा और दिल्ली के बीच रेलवे स्टेशन पर किसी भी प्रकार का आकस्मिक कार्य होता है, तब भी आगरा से हरिद्वार जाने वाली रेलगाड़ी इसी मार्ग से आगरा-एत्मादपुर-हाथरस होते हुए गंतव्य को जाती है। जनहित का हवाला देते हुए सांसद जैन ने इंटरसिटी, उत्कल एवं उज्जैनी रेलगाड़ियो जैसी रेलगाड़ी आगरा से हरिद्वार मार्ग पर शुरू करने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और सड़क मार्ग पर बढ़ते दबाव में भी कमी आएगी। सांसद नवीन जैन ने उम्मीद जताई कि रेल मंत्रालय इस मांग पर गंभीरता से कार्रवाई करेगा और जल्द ही क्षेत्र की जनता को एक नई रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

Previous Post

शमसाबाद क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी गोली

Next Post

स्वीट्स शॉप पर एक बार फिर मिलावट के गंभीर आरोप

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
स्वीट्स शॉप पर एक बार फिर मिलावट के गंभीर आरोप

स्वीट्स शॉप पर एक बार फिर मिलावट के गंभीर आरोप

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

किसान की झोली में विधायक ने डाले 50 रुपये, हंगामा

किसान की झोली में विधायक ने डाले 50 रुपये, हंगामा

October 2, 2022
एत्मादपुर में पीडीए पंचायत चौपाल में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला

एत्मादपुर में पीडीए पंचायत चौपाल में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला

February 12, 2025
पुलिस और टास्क फोर्स का फव्वारा दवा बाजार में छापा

पुलिस और टास्क फोर्स का फव्वारा दवा बाजार में छापा

February 27, 2024

How to Buy Ethereum and Best Exchange Ratings

October 4, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.