• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

जनवरी 2025 में एत्माउद्दौला थाने में छात्र से मोटरसाइकिल छोड़ने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने के लगे थे आरोप

August 26, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। फतेहाबाद थाने के जिस दरोगा धीरेंद्र यादव का 30 हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। वह एत्माउद्दौला थाने में अंडर ट्रेनिंग के दौरान भी मोटरसाइकिल छोड़ने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने के मामले निलंबित हुआ था। दो साल में दो बार उसने छात्रों को ही शिकार बनाया है। यह बात विभाग में चर्चा का विषय बनी हुई है ।

सोशल मीडिया पर दरोगा धीरेंद्र यादव का एक छात्र से रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हो रहा है। इससे आगरा कमिश्नरेट पुलिस की जमकर किरकिरी भी हो रही है। पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। फतेहाबाद में वह छात्र से उसका नाम निकालने के लिए वह 30 हजार मांग रहा है। छात्र ने पूछा है यह अकेले के हैं या सभी लोगों के नाम निकालने के हैं। इस दरोगा बोल रहा है सभी का ठेका थोड़ी ना ले रखा है। छात्र बोल रहा है मेरे साथ दो और लोग थे उनसे भी पूछ लेता हूं। इस पर दरोगा बोल रहा है हां बात कर लो। नहीं तो शाम को मुकदमा दर्ज हो जाएगा। मैं तुम्हें एफआईआर की कॉपी भी भेज दूंगा। मामला मीडिया में सुर्खियों में आने के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। इधर दरोगा के बारे में बताया जा रहा है कि वर्ष 2025 में वह एत्माउद्दौला थाने में जब अंडर ट्रेनिंग था उस समय एक छात्र की उसने हेलमेट और कागज न होने की वजह से मोटरसाइकिल पकड़ी थी। छात्र ने शिकायत की थी कि चार दिन तक उसकी मोटरसाइकिल थाने में रखी गई। उससे मोटरसाइकिल छोड़ने के लिए दरोगा धीरेंद्र यादव द्वारा 10 हजार रुपये लिए गए। मामले में तत्कालीन डीसीपी ने उसे निलंबित किया था। बहाल होने के बाद वह पूर्वी जोन में चला गया और वहां पर रिश्वत मांगने के गुल खिला रहा है। फतेहाबाद में छात्र से रिश्वत मांगने के मामले में एसीपी फतेहाबाद को जांच मिली है। विभाग में यह भी चर्चा है कि कई पुलिसकर्मी ऐसे हैं जिन पर रिश्वत लेने के आरोप लगे थे। प्रथम दृष्ट्या सही पाए जाने के बाद उन पर निलंबन और लाइन हाजिर की कार्रवाई भी हुई थी। चंद दिन में ही बहाल होकर उनमें से कई वर्तमान में थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी बने हुए हैं। जबकि अधिकारी बोलते हैं जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगेंगे उन्हें थाने चौकी नहीं मिलेंगे।

Previous Post

आगरा में रेलवे इंजीनियर के दोनों पैर ट्रेन से कटे, हुई मौत

Next Post

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

Related Posts

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

Next Post
कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गैंगस्टर में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी से पुलिस की हुई मुठभेड़

गैंगस्टर में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी से पुलिस की हुई मुठभेड़

August 14, 2025
नगर निगम में बिना अधिकारियों के हुआ सदन, पार्षदों का हंगामा, नगरायुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास

नगर निगम में बिना अधिकारियों के हुआ सदन, पार्षदों का हंगामा, नगरायुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास

March 23, 2026

एटा में आखिरी दिन हुए 39 नामांकन

February 1, 2022
मंडी समिति के पास मिला भ्रूण

मंडी समिति के पास मिला भ्रूण

March 11, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.