• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष को डीसीपी के पास ले जाकर की शिकायत

September 10, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों के भ्रष्टाचार की शिकायत करने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि एकता थाने के पुलिस वालों का भ्रष्टाचार भी सामने निकल कर आ गया है। आरोप है पति-पत्नी के झगड़े में सुलहनामा शामिल करने के लिए यहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष से 20 हजार रुपये की रिश्वत ले ली गई। उनसे यह भी कहा गया कि वैसे तो 50 हजार रुपये लेते लेकिन आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 30 हजार कम कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को पूरी बात बताई जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने डीसीपी सिटी से नाराजगी जाहिर करते हुए पूरे मामले की शिकायत की।  जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने डीसीपी से कहा कि एकता थाने में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। इससे सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वहां का जिम्मेदार ऐलान दे रहा है कि उसका कुछ नहीं हो सकता है। डीसीपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की बात कही है।

विजय लोधी भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि आठ दिन पहले क्षेत्र में पति-पत्नी में झगड़ा हो गया था। पत्नी के द्वारा पति के खिलाफ एकता थाने में तहरीर दे दी गई। इधर उन्होंने और सभ्रांत लोगों ने पति-पत्नी के बीच में समझौता करा दिया। समझौता नामे की कॉपी देने के लिए वह थाने में गए तो वहां पर एक पुलिस वाले ने कहा कार्रवाई नहीं करने के लिए वैसे तो इस मामले में 50 हजार लगते लेकिन आप मंडल अध्यक्ष हैं और खुद आ गए हैं, इसलिए 20 हजार रुपये दे दीजिए। मंडल अध्यक्ष ने बताया उन्होंने 20 हजार रुपये उन्हें दिलवा दिए। इधर बुधवार को एक वारंट की जानकारी देने के नाम पर पैसे नहीं मिलने पर ताराचंद्र पुत्र साहब सिंह निवासी अकबरपुर को पुलिस उठाने पहुंच गई। बताया जा रहा है वर्ष 2010 में उनके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्होंने जुर्माने की राशि भी अदा कर दी लेकिन एनओसी नहीं ली। एकता थाने में वारंट का काम देखने वाले पुलिसकर्मी ने उनसे वारंट की जानकारी मतलब उन्हें किस कोर्ट में जाना है और किस तिथि में जाना है, यह बताने के लिए रिश्वत मांगी। उन्होंने रिश्वत देने से मना कर दिया और मंडल अध्यक्ष को पूरी बात बताई। मंडल अध्यक्ष का कहना है कि वह थाना अध्यक्ष सौरभ सिंह से इस बात की शिकायत करने गए लेकिन वह भी तीन दिन तक उन्हें टहलाते रहे और किस कोर्ट में किस तारीख को जाना है, यह जानकारी नहीं दी। बुधवार को पुलिसकर्मी ताराचंद को पकड़ने के लिए पहुंच गए। ताराचंद के पकड़े जाने का क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस से कारण पूछा तो पुलिस कुछ नहीं बता पाई। इसके बाद उन्हें छोड़कर आना पड़ा। इन दोनों ही मामलों को लेकर जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया का पारा चढ़ गया। वह मंडल अध्यक्ष को लेकर डीसीपी सिटी अली अब्बास के पास पहुंच गए। डीसीपी से उन्होंने कहा कि एकता थाने की रिश्वत की उनके पास लगातार शिकायतें आ रही हैं। इससे सरकार की छवि खराब हो रही है। भ्रष्टाचार करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही प्रभारी पर भी। डीसीपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने की बात कही। इधर पूर्व में भी जिला अध्यक्ष के द्वारा रिश्वत लेने के कई मामले उठाए जा चुके हैं जिसके बाद ली गई रिश्वत तो अधिकारियों ने वापस करा दी लेकिन भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिनसे पैसे वापस वापस कराए गए उन्हें कुछ दिन साइड लाइन करके बाद में फिर से अच्छी पोस्टिंग दे दी गई।  जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया का कहना है कि जल्दी ही वह आगरा के हालातों से मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराएंगे। मुख्यमंत्री को बताएंगे आगरा की पुलिस किस तरह पब्लिक का शोषण कर रही है। इससे सरकार की छवि खराब हो रही है।

विधायक बाबूलाल ने जिन पुलिस कर्मियों की शिकायत की उसमें एक दरोगा को री पोस्टिंग मिली
आगरा। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा जिन 6 पुलिस कर्मियों की पुलिस कमिश्नर से भ्रष्टाचार करने की शिकायत की गई है उनमें रुनकता चौकी प्रभारी आशीष त्यागी का भी नाम शामिल है। यह नाम विभाग में इसलिए सुर्खियों में है कि आशीष त्यागी पूर्व में लंबे समय तक सिकंदरा थाने में रहे हैं उसके बाद भी उन्हें सिकंदरा थाने में ही री पोस्टिंग दे दी गई। पुलिस कर्मियों की तैनाती के लिए अधिकारियों ने नगर और देहात जोन के लिए तीन साल निर्धारित किए हैं, लेकिन आशीष त्यागी के लिए यह नियम दरकिनारे कर दिया और उन्हें हमेशा नगर जोन में ही रखा। आखिर आशीष त्यागी पर इतनी कृपा क्यों है? पुलिसकर्मी भी यह जानकारी करने में जुटे हैं। हाल ही में उन्हें मेडल भी मिला है। विधायक चौधरी बाबूलाल की सूची में उनका नाम होने से सबसे ज्यादा वही सुर्खियों में हैं।

Previous Post

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

Next Post

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

Next Post
अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

तीन लाख रुपये रिश्वत लेने में जेल गए संयुक्त शिक्षा निदेशक को शासन ने किया निलंबित

तीन लाख रुपये रिश्वत लेने में जेल गए संयुक्त शिक्षा निदेशक को शासन ने किया निलंबित

September 4, 2024
आखिर यह कैसी पुलिसिंग ! मंगलसूत्र लुटने का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तीन महीने में पीड़ित से लगवाए 13 चक्कर, पांच बार ली तहरीर

आखिर यह कैसी पुलिसिंग ! मंगलसूत्र लुटने का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तीन महीने में पीड़ित से लगवाए 13 चक्कर, पांच बार ली तहरीर

July 23, 2024
आवास विकास परिषद ने सिकंदरा में 120 करोड़ रुपये कीमत की जमीन मुक्त कराई

आवास विकास परिषद ने सिकंदरा में 120 करोड़ रुपये कीमत की जमीन मुक्त कराई

September 23, 2025
विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का उड़ रहा मजाक, शिक्षक बोल-बोलकर करा रहे नकल

विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का उड़ रहा मजाक, शिक्षक बोल-बोलकर करा रहे नकल

May 6, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.