• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आखिर यह कैसी पुलिसिंग ! मंगलसूत्र लुटने का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तीन महीने में पीड़ित से लगवाए 13 चक्कर, पांच बार ली तहरीर

आखिर यह कैसी पुलिसिंग ! मंगलसूत्र लुटने का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तीन महीने में पीड़ित से लगवाए 13 चक्कर, पांच बार ली तहरीर

अप्रैल में लुटा मंगलसूत्र, जुलाई में मुकदमा, शास्त्रीपुरम चौकी प्रभारी ने नहीं लिखने दिया मुकदमा

July 23, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड हर मीटिंग में एसीपी और थाना प्रभारी को लगातार यही बोल रहे हैं कि पीड़ित की एक बार में सुनवाई की जाए, लेकिन थाना और चौकी पुलिस है कि वह पुलिस कमिश्नर के आदेश को हल्के में ले रही है। आलम यह है कि सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद लूट तक का मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित को फुटबॉल बनना पड़ रहा है। ताजा मामला सिकंदरा थाने का आया है। यहां एक पीड़ित को अपनी पत्नी के मंगलसूत्र लूट का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तत्कालीन चौकी प्रभारी शास्त्रीपुरम अजय जायसवाल की कई बार परिक्रमा लगानी पड़ी। फिर भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उनके चौकी से जाने के बाद मंगलवार को बड़ी मुश्किल से मुकदमा दर्ज हो चुका है। मुकदमा दर्ज होने पर पीड़ित के द्वारा मंदिर में प्रसाद चढ़ाया जा रहा है।

इटावा में बलरई गांव के मनीष मानवेंद्र सिंह परिवार के साथ  आवास विकास कालोनी सेक्टर पांच में रहते हैं। वह प्रधान भी हैं। मनीष ने बताया कि 11 अप्रैल को डेढ़ साल की बेटी की तबीयत खराब हो गई। पत्नी विनीता रात 8:30 बजे देवरानी रश्मि के साथ बेटी प्रमन्वी और बेटे प्रबुद्ध को लेकर कारगिल चौराहे से दवा लेने जा रही थीं। वाहन की तलाश में वे लक्ष्मी पैलेस के सामने पहुंचीं। पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मार कर गले से मंगलसूत्र लूट लिया। बेटी गोद से गिरने से बाल-बाल बची। 112 पर उन्होंने घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई थी। अगले दिन मनीष पत्नी को साथ लेकर शास्त्रीपुरम पुलिस चौकी पहुंचे। वहां तत्कालीन चौकी प्रभारी अजय जायसवाल को तहरीर दे दी। चौकी प्रभारी ने आरोपितों को पकड़कर लूटा मंगलसूत्र दिलाने का वायदा किया था। इसके बाद वह लगातार थाना और चौकी के चक्कर लगाते रहे। चौकी प्रभारी का हाल ही में संजय प्लेस चौकी प्रभारी के रूप में ट्रांसफर हो गया पर कार्रवाई नहीं हुई। मनीष ने बताया कि वे आठ बार पुलिस चौकी में जाकर चौकी प्रभारी अजय जायसवाल से मिले थे और पांच बार थाने में। थाने में उनसे पांच बार तहरीर की कापी ले ली गई। इसके बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।रविवार को सब्र का बांध टूटने पर उन्होंने पुलिस आयुक्त जे.रविन्दर गौड से शिकायत की। इसके बाद सोमवार रात को सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

लूट का मुकदमा दर्ज नहीं करने वाले को दोबारा से मिली चौकी

लूट का मुकदमा दर्ज कराने के लिए जिस चौकी प्रभारी अजय जायसवाल से पीड़ित और उनकी पत्नी आठ बार मिले थे, उन्हें फिर से अच्छी चौकी मिल गई है। अब वह संजय प्लेस चौकी पर आ गए हैं। अधिकारियों को इस बात की समीक्षा करनी चाहिए।

Previous Post

मंडलायुक्त की बैठक में सामने आया — आगरा मंडल में 190 टंकियां 30 वर्ष से अधिक पुरानी, जिनमें 127 जर्जर

Next Post

तीन महीने तक मंगलसूत्र लूट का मुकदमा दर्ज नहीं करने वाला दरोगा निलंबित

Related Posts

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

Next Post
तीन महीने तक मंगलसूत्र लूट का मुकदमा दर्ज नहीं करने वाला दरोगा निलंबित

तीन महीने तक मंगलसूत्र लूट का मुकदमा दर्ज नहीं करने वाला दरोगा निलंबित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष

क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष

October 14, 2023
विश्वविद्यालय से प्रति कुलपति सहित चार लोग गए लखनऊ

विश्वविद्यालय से प्रति कुलपति सहित चार लोग गए लखनऊ

January 2, 2023
अधिवक्ता के बेटे ने की अपनी जीवन लीला समाप्त

अधिवक्ता के बेटे ने की अपनी जीवन लीला समाप्त

September 24, 2022
पीएचडी प्रवेश परीक्षा देने आया आईईटी का शिक्षक बाथरूम में मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ा गया

पीएचडी प्रवेश परीक्षा देने आया आईईटी का शिक्षक बाथरूम में मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ा गया

April 9, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं
  • भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी
  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.