• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
तीन महीने तक मंगलसूत्र लूट का मुकदमा दर्ज नहीं करने वाला दरोगा निलंबित

तीन महीने तक मंगलसूत्र लूट का मुकदमा दर्ज नहीं करने वाला दरोगा निलंबित

शास्त्रीपुरम चौकी के बाद संजय प्लेस पुलिस चौकी का प्रभारी बन गया था दरोगा

July 24, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। तीन महीने तक मंगलसूत्र लूट का मुकदमा दर्ज नहीं करने पर पुलिस कमिश्नर के आदेश पर डीसीपी सिटी ने संजय प्लेस चौकी प्रभारी अजय जायसवाल को निलंबित कर दिया है। शास्त्रीपुरम चौकी पर तैनाती के दौरान उन्होंने पति-पत्नी को चकरघिन्नी बना दिया था। मंगलवार को मुकदमा दर्ज हुआ है। दारोगा की  देरी के चलते सीसीटीवी फुटेज डिलीट हो गए। सवाल उठ रहा है कि पुलिस अब बदमाशों की पहचान कर उन तक कैसे पहुंचेगी।

इटावा में बलरई गांव के मनीष मानवेंद्र सिंह परिवार के साथ आवास विकास कालोनी सेक्टर पांच में रहते हैं। वह प्रधान भी हैं। मनीष ने बताया कि 11 अप्रैल को डेढ़ साल की बेटी की तबीयत खराब हो गई। पत्नी विनीता रात 8:30 बजे देवरानी रश्मि के साथ बेटी प्रमन्वी और बेटे प्रबुद्ध को लेकर कारगिल चौराहे से दवा लेने जा रही थीं। वाहन की तलाश में वे लक्ष्मी पैलेस के सामने पहुंचीं। पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मार कर गले से मंगलसूत्र लूट लिया। बेटी गोद से गिरने से बाल-बाल बची। 112 पर उन्होंने घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई थी। अगले दिन मनीष पत्नी को साथ लेकर शास्त्रीपुरम पुलिस चौकी पहुंचे। वहां तत्कालीन चौकी प्रभारी अजय जायसवाल को तहरीर दे दी। चौकी प्रभारी ने आरोपितों को पकड़कर लूटा मंगलसूत्र दिलाने का वायदा किया था। इसके बाद वह लगातार थाना और चौकी के चक्कर लगाते रहे। चौकी प्रभारी का हाल ही में संजय प्लेस चौकी प्रभारी के रूप में ट्रांसफर हो गया पर कार्रवाई नहीं हुई। मनीष ने बताया कि वे आठ बार पुलिस चौकी में जाकर चौकी प्रभारी अजय जायसवाल से मिले थे और पांच बार थाने में। थाने में उनसे पांच बार तहरीर की कापी ले ली गई। इसके बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। रविवार को सब्र का बांध टूटने पर उन्होंने पुलिस आयुक्त जे.रविन्दर गौड से शिकायत की। इसके बाद सोमवार रात को सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

मनीष ने यह मंगलसूत्र पत्नी को उपहार में दिया था। पीड़ित द्वारा पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। इससे साफ है कि पुलिस लूट का मुकदमा दर्ज करना नहीं चाहती थी। उसका मानना था कि पीड़ित कुछ दिन चक्कर काटने के बाद शांत बैठ जाएगा।
मनीष का कहना है कि लूट की घटना आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी में आई थी। पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज देखे लेकिन उन्हें लेने नहीं दिया। अब तीन महीने बाद दुकानों के कैमरों की रिकार्डिंग डिलीट हो चुकी है। पुलिस बदमाशों का सुराग लगा उन्हें कैसे पकड़ेगी, इसे लेकर सवाल उठ रहा है। मामले में चौकी प्रभारी अजय जायसवाल की लापरवाही के चलते पुलिस की किरकिरी होने पर बुधवार रात डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने उसे निलंबित कर दिया।

Previous Post

आखिर यह कैसी पुलिसिंग ! मंगलसूत्र लुटने का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तीन महीने में पीड़ित से लगवाए 13 चक्कर, पांच बार ली तहरीर

Next Post

खेरागढ़ पुलिस को पांच घंटे से अधिक घनचक्कर बनाने वाली फर्जी एसपी के खिलाफ मुकदमा

Related Posts

करीबी रिश्तेदार ने ही परिवार के भरोसे का फायदा उठाकर महीनों तक घर से लाखों की चोरी की

करीबी रिश्तेदार ने ही परिवार के भरोसे का फायदा उठाकर महीनों तक घर से लाखों की चोरी की

May 17, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक करीबी रिश्तेदार ने ही परिवार के भरोसे का फायदा उठाकर महीनों तक घर...

पालीवाल पार्क में युवक की हत्या, चेहरे को पत्थर से कुचल दिया

पालीवाल पार्क में युवक की हत्या, चेहरे को पत्थर से कुचल दिया

May 17, 2026

आगरा। हरीपर्वत थाना क्षेत्र के पालीवाल पार्क में आज सुबह एक युवक का शव मिला। युवक के चेहरे को पत्थर...

क्षत्रिय महासभा यमुना पार अध्यक्ष के बेटे का शव संदिग्ध हालत में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

क्षत्रिय महासभा यमुना पार अध्यक्ष के बेटे का शव संदिग्ध हालत में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

May 16, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में यमुना पार के क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष के बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में...

केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप

केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप

May 16, 2026

आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी को लेकर सीजेएम कोर्ट में दाखिल...

पुल निर्माण की मांग को लेकर 186 दिन से चल रहा धरना खत्म

पुल निर्माण की मांग को लेकर 186 दिन से चल रहा धरना खत्म

May 15, 2026

आगरा। निर्माणाधीन कीठम-भांड़ई बाइपास तीसरी रेल लाइन पर गांव नागर के चकमार्ग संख्या 24 पर पुल निर्माण की मांग को...

वैश्विक संकट के बीच “राष्ट्र प्रथम अभियान” शुरू, सांसद नवीन जैन जन-जन  तक पहुंचाएंगे पीएम के विचारों को

वैश्विक संकट के बीच “राष्ट्र प्रथम अभियान” शुरू, सांसद नवीन जैन जन-जन तक पहुंचाएंगे पीएम के विचारों को

May 15, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देशवासियों से किए गए राष्ट्रव्यापी आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सांसद नवीन...

Next Post
खेरागढ़ पुलिस को पांच घंटे से अधिक घनचक्कर बनाने वाली फर्जी एसपी के खिलाफ मुकदमा

खेरागढ़ पुलिस को पांच घंटे से अधिक घनचक्कर बनाने वाली फर्जी एसपी के खिलाफ मुकदमा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट में एसडीएम अभय सिंह को मिला स्वर्ण पदक

उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट में एसडीएम अभय सिंह को मिला स्वर्ण पदक

July 15, 2024
एक घंटे की बारिश में शहर बना ताल तलैया, सड़के बनी नालियां

एक घंटे की बारिश में शहर बना ताल तलैया, सड़के बनी नालियां

June 17, 2025
खंदौली पुलिस ने पकड़ा 50 हजार का इनामी, पांच मुकदमे हैं दर्ज

खंदौली पुलिस ने पकड़ा 50 हजार का इनामी, पांच मुकदमे हैं दर्ज

February 2, 2025
जगदीशपुरा में अपराधी को खोजने गई एसओजी पर हमला

जगदीशपुरा में अपराधी को खोजने गई एसओजी पर हमला

February 11, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • करीबी रिश्तेदार ने ही परिवार के भरोसे का फायदा उठाकर महीनों तक घर से लाखों की चोरी की
  • पालीवाल पार्क में युवक की हत्या, चेहरे को पत्थर से कुचल दिया
  • क्षत्रिय महासभा यमुना पार अध्यक्ष के बेटे का शव संदिग्ध हालत में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
  • केंद्रीय हिंदी संस्थान में नौकरी के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी का आरोप
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.