• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

12 नवंबर को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची, 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

October 16, 2026
in administration, Agra, Election2024, Politics

आगरा। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो युक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-कार्यक्रम (एसएसआर) तथा मतदेय स्थलों का सम्भाजन के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची को अद्यतन बनाने, पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने, महिला एवं युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं की जांच करने तथा मतदाताओं की सुविधा के लिए नए मतदान केंद्र बनाने की तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में सभी पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने, गलत प्रविष्टियों को ठीक करने तथा मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चैहान ने बताया कि एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-कार्यक्रम के अंतर्गत 12 नवंबर 2026 को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक नाम जोड़ने, नाम हटाने एवं विवरण में सुधार से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा तथा चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम या अन्य विवरण में सुधार कराने के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। संबंधित अधिकारी प्राप्त आवेदनों की जांच कर समय से उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 में युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई एवं एक अक्टूबर को चार अर्हता तिथियां निर्धारित हैं। इन तिथियों पर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवा मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। अन्य निर्धारित तिथियों पर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी पहले से आवेदन कर सकते हैं। उनके आवेदनों पर संबंधित अर्हता तिथि के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने महिला एवं युवा मतदाताओं का अनुपात बढाये जाने के लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आगामी अभियान में पात्र युवाओं एवं महिलाओं की पहचान कर उनका पंजीकरण कराया जाए। इसके लिए बूथ स्तर पर विशेष प्रयास करते हुए पात्र महिलाओं एवं युवाओं को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों के विवरण में किसी प्रकार की गलती मिलने पर नियमानुसार सुधार कराया जाए ताकि उन्हें निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 17 अक्टूबर 2026 को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे। वे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटवाने एवं विवरण में सुधार कराने के लिए आवेदन प्राप्त करेंगे तथा पात्र नागरिकों को आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी देंगे। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर उनकी अद्यतन सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि बीएलओ एवं बीएलए के बीच समन्वय से मतदाता सूची की जांच और सुधार का कार्य सुचारु रूप से किया जा सके। बैठक में नए मतदान केंद्र बनाने के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान केंद्रों का मौके पर निरीक्षण किया जाए। 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों की समीक्षा करते हुए नई विकसित कॉलोनियों, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग एवं ऐसे आवासीय परिसरों में नए मतदान केंद्र बनाने की संभावनाएं देखी जाएं, जहां मतदाताओं की संख्या अधिक है। इसके लिए उपयुक्त भवनों की पहचान कर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाए और उनके सुझाव लेकर प्रस्ताव तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि सामान्यतः एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाताओं की व्यवस्था रखी जाए। मतदान केंद्र इस प्रकार बनाए जाएं कि लोगों को मतदान करने के लिए अधिक दूरी तय न करनी पड़े। किसी परिवार के सदस्यों को अनावश्यक रूप से अलग-अलग मतदान केंद्रों पर न भेजा जाए। मतदान केंद्र संबंधित विधानसभा क्षेत्र में ही बनाया जाए तथा जहां संभव हो, भूतल पर स्थित उपयुक्त भवनों का चयन किया जाए। सामुदायिक भवनों एवं सामुदायिक केंद्रों में मतदान केंद्र बनाने तथा अस्थायी भवनों में चल रहे मतदान केंद्रों के लिए उपयुक्त स्थायी भवन तलाशने के निर्देश भी दिए गए।

Previous Post

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

Related Posts

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

October 16, 2026

आगरा। शुक्रवार सुबह से अचानक बदले मौसम और तेज बारिश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगरा दौरे के कार्यक्रम...

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

October 16, 2026

आगरा। आगरा में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ट्रांसफर होकर आए अमित कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन में...

जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित

जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित

October 16, 2026

आगरा। ऐतिहासिक इमारतों और विविध लोकेशन के लिए फिल्म निर्माताओं की पसंद बनते जा रहे आगरा में एक बार फिर...

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

October 15, 2026

आगरा। ग्रीन गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर ठगों के द्वारा लगातार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।...

कल मुख्यमंत्री आगरा में

कल मुख्यमंत्री आगरा में

October 15, 2026

आगरा। कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम, टाटा ग्राउंड सहित...

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सैंया में जमकर हो रहा  खनन परिवहन, एसडीएम को उतरना पड़ा कार्रवाई के लिए

सैंया में जमकर हो रहा खनन परिवहन, एसडीएम को उतरना पड़ा कार्रवाई के लिए

January 25, 2023
कल आगरा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कई घंटे रहेंगे

कल आगरा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कई घंटे रहेंगे

April 11, 2026
अछनेरा में शराब माफिया और उसके साथी की संपत्ति की गई कुर्क

अछनेरा में शराब माफिया और उसके साथी की संपत्ति की गई कुर्क

May 9, 2022
अमेरिकी टेरिफ से सभी देश सकते में हैं:  पूरन डावर

अमेरिकी टेरिफ से सभी देश सकते में हैं: पूरन डावर

April 3, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम
  • आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित
  • शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार
  • जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.