आगरा। खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पति ने अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार है।
शांति नगर गांव के रहने वाले पूरन सिंह मजदूरी का कार्य करते हैं, उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। 14 साल पहले उनकी उषा देवी से शादी हुई थी। पूरन सिंह शराब पीने का आदी हैं और रोजाना हंगामा करता है। इसी बात को लेकर शनिवार को भी उषा देवी का उससे झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी। उषा के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आरोपी पति ग्रामीणों के आने से पहले फरार हो गया। सूचना पर एसीपी बाह जितेंद्र कुमार भी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।









