• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
PET परीक्षा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई

PET परीक्षा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई

October 30, 2026
in administration, Agra

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दौरान शुक्रवार को जाम की स्थिति रही।  सुबह से हो रही बारिश ने मुश्किलें और बढ़ा दीं। एमजी रोड से लेकर सिकंदरा, बोदला, शाहगंज और सुल्तानगंज पुलिया तक वाहन जाम में फंसे रहे।

शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई और दोपहर 12 बजे समाप्त हो गई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के मुताबिक, सामान्य ज्ञान (जीके) के कई सवालों ने सबसे ज्यादा उलझाया। गणित के प्रश्न भी अपेक्षाकृत कठिन रहे, जबकि रीजनिंग के कुछ सवालों में अभ्यर्थियों को काफी समय लगाना पड़ा। हालांकि, कुछ परीक्षार्थियों ने पेपर को सामान्य और कुल मिलाकर ठीक बताया। परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर अपनी अलग-अलग राय दी। एक अभ्यर्थी ने बताया कि पेपर कुल मिलाकर ठीक था, लेकिन रीजनिंग के सवालों ने थोड़ा परेशान किया। सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न कठिन लगे। जबकि दूसरे ने बताया कि पेपर का स्तर ठीक था, लेकिन जीके के सवालों ने मुश्किल पैदा की। गणित भी अपेक्षा से थोड़ी कठिन लगी। वहीं, लखनऊ से आए अभ्यर्थी ने बताया कि यह उनका पहला प्रयास था। उनके मुताबिक, पेपर अच्छा हुआ, हालांकि गणित के कुछ सवालों को हल करने में परेशानी हुई। अभ्यर्थियों की प्रतिक्रियाओं से साफ रहा कि इस बार प्रश्नपत्र में जीके और गणित ने परीक्षा का स्तर चुनौतीपूर्ण बनाया। वहीं, रीजनिंग में भी कुछ सवालों ने परीक्षार्थियों का समय लिया। आगरा में PET-2026 के आयोजन के लिए कुल 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर प्रवेश से पहले सघन चेकिंग की गई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की भीड़ जुटने लगी थी। परीक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए।

Previous Post

जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन पर होगी कार्रवाई

Related Posts

जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन पर होगी कार्रवाई

जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन पर होगी कार्रवाई

October 30, 2026

आगरा। विगत एक वर्ष में जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन्हें नोटिस देकर चालान...

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

October 29, 2026

आगरा। गुरुवार को करवाचौथ का सामान लेकर पति और बच्चों के साथ लौट रहे परिवार को आगरा दिल्ली हाईवे पर...

PET परीक्षा के चलते कल 12 वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

PET परीक्षा के चलते कल 12 वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

October 29, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे चरण के कारण जिले के कक्षा...

एक परीक्षा प्रभावित होने से अभ्यर्थी का एक साल बर्बाद होता है बोलीं कुलाधिपति

एक परीक्षा प्रभावित होने से अभ्यर्थी का एक साल बर्बाद होता है बोलीं कुलाधिपति

October 28, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के दो दिवसीय नेशनल कॉन्क्लेव-2026 के समापन अवसर पर...

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन

राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन

June 26, 2023

सीडीएस बिपिन रावत के साथ आगरा के लाल पृथ्वी सिंह चौहान भी हुए हैं शहीद

December 8, 2021
आगरा में चल रही ‘द ताज स्टोरी’ फिल्म की शूटिंग में नजर आ रहे परेश रावल

आगरा में चल रही ‘द ताज स्टोरी’ फिल्म की शूटिंग में नजर आ रहे परेश रावल

October 22, 2024
राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बजट की प्रशंसा करते हुए भरोसे और आत्मनिर्भरता का बजट बताया

राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बजट की प्रशंसा करते हुए भरोसे और आत्मनिर्भरता का बजट बताया

February 11, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • PET परीक्षा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई
  • जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन पर होगी कार्रवाई
  • करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत
  • PET परीक्षा के चलते कल 12 वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.