आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और निविदाकर्मी लोकेन्द्र सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
शमसाबाद निवासी शिकायतकर्ता अर्जुन ने अपने नए मकान पर विद्युत कनेक्शन के लिए 24 अक्टूबर को आवेदन किया था। कनेक्शन के लिए उससे 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई। शिकायतकर्ता के द्वारा विजिलेंस में शिकायत की गई। गोपनीय जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और सोमवार को दोनों को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान आगरा सेक्टर राजकुमार ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत की मांग करता है, तो बिना डरे तुरंत संपर्क करें।










