आगरा। दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली तक यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलेंगी।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 01901-01902 झांसी-हजरत निजामुद्दीन अनारक्षित पूजा स्पेशल छह-छह फेरे लगाएगी। वहीं 01927-01928 ललितपुर-हजरत निजामुद्दीन आरक्षित पूजा स्पेशल एक-एक फेरा लगाएगी। गाड़ी संख्या 01901 झांसी से 7, 8, 9, 11, 12 और 13 नवंबर को चलेगी। यह रात 11:10 बजे कैंट पहुंचेगी और पांच मिनट ठहरकर 11:15 बजे रवाना होगी। मथुरा जंक्शन पर रात 12:05 बजे पहुंचकर 12:10 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 3 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में 01902 दिल्ली से 8, 9, 10, 12, 13 और 14 नवंबर को सुबह 4:25 बजे चलेगी। कैंट सुबह 9:10 बजे पहुंचेगी और 9:15 बजे रवाना होगी। मथुरा में 8:10 बजे पहुंचकर 8:15 बजे चलेगी। दोपहर 3 बजे झांसी पहुंचेगी। आरक्षित ट्रेन 10 और 11 नवंबर को 01927 ललितपुर से 10 नवंबर को शाम 5:10 बजे चलेगी। कैंट रात 11:10 बजे पहुंचकर 11:15 बजे रवाना होगी। मथुरा में रात 12:05 बजे पहुंचकर 12:10 बजे चलेगी। 11 नवंबर को सुबह 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 01928 दिल्ली से 11 नवंबर को सुबह 4:25 बजे चलेगी। कैंट सुबह 9:10 बजे और मथुरा सुबह 8:10 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 नवंबर को शाम 4:45 बजे ललितपुर पहुंचेगी।










