• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पूर्वी यूपी की हवा बदली-बदली दिख रही है

सातवें चरण में धनबल और बाहुबल का बोलबाला

March 5, 2022
in National, News, Politics

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव का सातवां और आखिरी चरण का मतदान सात मार्च को है। इस चरण के लिए आज शाम छह बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। सातवें चरण में सबसे अधिक बाहुबली और धनबल वाले प्रत्याशियों का बोलबाला है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, सातवें चरण में तमाम सियासी दलों ने बढ़ चढ़कर ऐसे प्रत्याशियों को पार्टी का टिकट थमाया है, जिन पर तमाम गंभीर मुकदमे दर्ज है। इनमें सत्ता पर काबिज भाजपा सहित सपा , बसपा , कांग्रेस और आप भी शामिल है। सातवें चरण में 28 फीसदी ऐसे प्रत्याशियों को सभी पार्टियों ने टिकट दिया है, जिनके ऊपर आपराधिक मुकदमे हैं। जबकि 22 प्रतिशत ऐसे प्रत्याशियों को टिकट दिया है, जिनपर गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
सातवें और अंतिम चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे 607 उम्मीदवारों में 28 फीसदी यानी 170 प्रत्याशियों पर अपराधिक मामले दर्ज हैं। 131 प्रत्याशियों पर हत्या लूट, बलवा, डकैती जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। अगर पार्टी वार बात करें तो समाजवादी पार्टी के 26 प्रत्याशियों पर अपराधिक मुकदमे हैं। बीजेपी के 26, बीएसपी के 20 और कांग्रेस के 20 प्रत्याशियों पर अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गंभीर अपराधों में दर्ज केस की बात करें तो एसपी के 20 प्रत्याशियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। बीजेपी के 19, बीएसपी के 13, कांग्रेस के 12 और आप पार्टी के सात उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। सातवें चरण में अगर सबसे दागी उम्मीदवारों की बात करें तो प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से भदोही ज्ञानपुर सीट से चुनाव लड़ रहे विजय मिश्रा सबसे ऊपर हैं। विजय मिश्रा पर 24 केस दर्ज हैं। गाजीपुर के बीएसपी प्रत्याशी राजकुमार सिंह गौतम पर 11 मामले दर्ज हैं और कांग्रेस के पिंडरा विधानसभा से प्रत्याशी अजय राय पर 17 मामले दर्ज हैं।
वहीं अगर धन्ना सेठ प्रत्याशियों के बात करें तो इस सातवें चरण में 607 में से 217 प्रत्याशी करोड़पति हैं। बीजेपी के 40 प्रत्याशी, सपा के 37, बसपा के 41, कांग्रेस के 22 और आप पार्टी के 15 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इन करोड़पति प्रत्याशियों में आजमगढ़ के मुबारकपुर सीट से एआईएमआईएम के प्रत्याशी गुड्डू जमाली सबसे ऊपर है, जिनकी कुल संपत्ति 195 करोड़ है। वहीं पिंडरा विधानसभा से बीएसपी प्रत्याशी बाबूलाल के पास 44 करोड़ की संपत्ति है। आजमगढ़ के निजामाबाद सीट से बीएसपी प्रत्याशी पीयूष सिंह के पास 34 करोड़ की संपत्ति है। दागी, करोड़पति उम्मीदवारों के बाद अगर प्रत्याशियों की शिक्षा के बात करें तो 214 उम्मीदवार ने पांचवी से 12वी के बीच पढ़ाई की है। 346 ग्रेजुएट और उससे अधिक पढ़े हैं। 30 उम्मीदवारों को सिर्फ अक्षर ज्ञान है और चार तो साक्षर भी नहीं है। इसके साथ ही सातवे चरण में 75 महिला प्रत्याशी भी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है।

Previous Post

भारत ने बना ली चीन से निपटने को सैनिकों की विशेष टुकड़ी

Next Post

NSE: चित्रा रामकृष्ण की गिरफ्तारी संभव, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Related Posts

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

Next Post
NSE: चित्रा रामकृष्ण की गिरफ्तारी संभव, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

NSE: चित्रा रामकृष्ण की गिरफ्तारी संभव, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सपा से बीजेपी के साथ जाने की खबरों से ओमप्रकाश राजभर ने किया इनकार

सपा से बीजेपी के साथ जाने की खबरों से ओमप्रकाश राजभर ने किया इनकार

March 20, 2022
औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याएं जल्द कराई जाएंगी निस्तारितः नगर आयुक्त

औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याएं जल्द कराई जाएंगी निस्तारितः नगर आयुक्त

October 10, 2024
आज शाम इस्तीफा दे सकते हैं इमरान, पीटीआई सांसद का दावा

पाकिस्तान में इमरान सरकार गिरी, देर रात अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग, हताश सत्तापक्ष ने किया वॉकआउट

April 9, 2022
कार रेसिंग में शहान अली मोहसीन का शानदार प्रदर्शन

कार रेसिंग में शहान अली मोहसीन का शानदार प्रदर्शन

December 12, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.