• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सतीश महाना निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित

सतीश महाना निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित

योगी ने पहले भाषण में अखिलेश समेत पूरे विपक्ष को समझा दिया-क्यों हार गए चुनाव?

March 29, 2022
in National, News, Politics

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जीत के बाद पहली बार विधानसभा को संबोधित किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पद पर सतीश महाना के निर्विरोध निर्वाचन के मौके पर विधानसभा में अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने सतीश महाना को विधानसभा अध्यक्ष बनने की बधाई दी। उन्होंने इसे लोकतंत्र की एक स्वस्थ परंपरा करार दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में दलीय सीमाएं कभी बाधक नहीं बनेंगी। इस दौरान उन्होंने यूपी चुनाव 2022 में विपक्ष और अखिलेश यादव को हार के कारण समझा दिए।

सीएम योगी ने इस मौके पर चुनावी माहौल की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यूपी की 25 करोड़ जनता के बेहतर भविष्य के लिए पक्ष और विपक्ष मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें यूपी के विकास के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि तमाम सदस्यों ने सदन की सदस्यता की शपथ ली। इस दौरान माहौल काफी सकारात्मक रहा है। इस प्रकार की स्थिति लोकतंत्र की परिपक्वता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष मिलकर सदन की गरिमा को बढ़ाएंगे। विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता परिपक्व हो चुकी है। यूपी विधानसभा चुनाव में हमने इस स्थिति को देखा है। चुनाव के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। कई प्रकार की नकारात्मक बातें कही गई। लेकिन, जनता ने सकारात्मक बातों को ही ध्यान में रखा। उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्रीय चुनाव से लेकर यूपी चुनाव तक में आम जनता का मूड देखा है। वे सकारात्मक चीजों को ही स्वीकार करते हैं। नकारात्मकता को लोग नकार देते हैं।
योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश और विपक्ष को संदेश दे दिया है। यूपी चुनाव में भाजपा को जीत मिली और इसके साथ पार्टी ने 37 साल बाद दोबारा सत्ता में वापसी का रिकॉर्ड बना दिया। इस जीत के पीछे भाजपा अब सकारात्मक प्रचार अभियान को महत्वपूर्ण करार दे रही है। वहीं, अखिलेश यादव और विपक्ष की ओर से सरकार और भाजपा नेताओं के खिलाफ किए गए नकारात्मक प्रचार को भी इसका कारण बता दिया है। योगी ने कहा कि जो प्रगतिशील होगा, जो लोक कल्याण का कारक होगा, जनता उसी को अंगीकार करती है। हमारे समाज और देश ने कभी नकारात्मकता को महत्व नहीं दिया है। नकारात्मकता से जीवन में प्रगति नहीं हो सकती है। सकारात्मकता से ही हम तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं। योगी ने प्रदेश के विकास को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि देश की अपेक्षाएं उत्तर प्रदेश जैसे राज्य से हैं। हर एक क्षेत्र में हमारे ऊपर निगाहें हैं। दुनिया जब अपने द्वंद्व में उलझी हुई है, उन स्थितियों में भारत से जो अपेक्षाएं हैं, भारत उस प्रकार की अपेक्षाएं उत्तर प्रदेश से रखता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जब सत्ता पक्ष और विपक्ष मिलते हैं, तो एक और एक दो नहीं, 11 की ताकत बन जाती है।

Previous Post

टीना डाबी कर रही हैं दूसरी शादी, इंस्टाग्राम पर अपने मंगेतर के साथ शेयर की तस्वीर

Next Post

चीन के शंघाई शहर में दो साल बाद लगा सख्त कोरोना लॉकडाउन, टेंशन में आई दुनिया

Related Posts

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

September 23, 2026

आगरा। आगरा नगर निगम में विकास कार्यों की फाइलों के लंबित होने को लेकर भाजपा के नामित पार्षद सुनील करमचंदानी...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

Next Post
चीन के शंघाई शहर में दो साल बाद लगा सख्त कोरोना लॉकडाउन, टेंशन में आई दुनिया

चीन के शंघाई शहर में दो साल बाद लगा सख्त कोरोना लॉकडाउन, टेंशन में आई दुनिया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

केशव मौर्य होंगे यूपी विधान परिषद के नेता! दिनेश शर्मा हो सकते हैं सभापति

केशव मौर्य होंगे यूपी विधान परिषद के नेता! दिनेश शर्मा हो सकते हैं सभापति

March 28, 2022
प्रतियोगी परीक्षा में पास कराने का ठेका लेने वाले गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार

प्रतियोगी परीक्षा में पास कराने का ठेका लेने वाले गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार

March 19, 2023
वेतन नहीं मिलने को लेकर इलेक्ट्रिक बस ड्राइवरों ने शुरू की हड़ताल

वेतन नहीं मिलने को लेकर इलेक्ट्रिक बस ड्राइवरों ने शुरू की हड़ताल

September 13, 2024
24 घंटे में दूसरी बार हुआ पुलिस पर हमला, इस बार कागारोल पुलिस पर

24 घंटे में दूसरी बार हुआ पुलिस पर हमला, इस बार कागारोल पुलिस पर

November 26, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी
  • नगर निगम की लापरवाही से राजा मंडी में टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में मोटरसाइकिल सवार गिरे
  • शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद
  • मूर्धन्य पत्रकार स्व. श्री अनिल अग्रवाल की 37वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्!
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.