• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
रेप पर लेक्चर के दौरान ब्रह्मा, इंद्र और विष्णु के चरित्र पर उठाए सवाल, अमुवि का माहौल गरमाया

रेप पर लेक्चर के दौरान ब्रह्मा, इंद्र और विष्णु के चरित्र पर उठाए सवाल, अमुवि का माहौल गरमाया

April 6, 2022
in Cultural, Education, National, News, Politics

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में प्रोफेसर का हिंदू देवी-देवताओं के चरित्र पर सवाल उठाना भारी पड़ गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया। पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। वहीं, इस मामले ने तूल पकड़ा तो आरोपी प्रोफेसर ने बिना शर्त माफी मांग ली। हालांकि, मामला अभी काफी तूल पकड़ चुका है। विश्वविद्यालय प्रशासन और फैकल्टी ऑफ मेडिसिन विभाग ने इस मामले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

मामला अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग का है। विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार पांच अप्रैल की रात 8 बजे सेक्सुअल ऑफेंस विषय पर लेक्चर दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने रेप के पौराणिक संदर्भों पर एक स्लाइड शो पेश किया। इसमें उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी की। उन्होंने भगवान ब्रह्मा की अपनी पुत्री के साथ संबंधों की बात कही। इसके अलावा इंद्र और भगवान विष्णु के चरित्र पर सवाल उठाए। भगवान इंद्र के ऋषि गौतम को धोखा देने और उनकी पत्नी से संबंध बनाने, तुलसी विवाह आदि का जिक्र किया। राजा जलंधर की पत्नी से भगवान विष्णु के संबंधों को जोड़ा। इन संदर्भों को उन्होंने रेप से जोड़कर पेश किया तो छात्रों ने उसी दौरान हंगामा शुरू कर दिया।
डॉ. जितेंद्र कुमार के स्लाइड शो की शिकायत एएमयू के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से की। पहले इस संबंध में फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रो. राकेश भार्गव को जानकारी दी गई। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे मामले पर कार्रवाई की है। प्रो. राकेश भार्गव की अनुशंसा पर दो सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। यह कमेटी डॉ. जितेंद्र कुमार पर लगे तमाम आरोपों की तहकीकात करेगी। अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपेगी। इसमें वह आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा करेगी। एएमयू के पीआरओ उमर पीरजादा ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की जीरो टॉलरेंस की नीति है। एएमयू प्रशासन और फैकल्टी ऑफ मेडिसिन ने असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार की ओर से रेप के पौराणिक संदर्भ पर एक स्लाइड की सामग्री की कड़ी निंदा की है। उन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन के कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। उन्होंने कहा है कि डॉ. जितेंद्र कुमार ने बिना शर्त माफी मांगी है।
प्रोफेसर की हिंदू देवी-देवताओं पर की गई टिप्पणी को लेकर आज माहौल गरमाया हुआ रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि डॉ. जितेंद्र कुमार ने छात्रों, कर्मचारियों और आम लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। इस पर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में भी हिंदू देवी-देवताओं की छवि के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगा था। वहां, भगवान राम की पेंटिंग के ऊपर प्रोफेसर ने अपनी और माता सीता की पेटिंग पर अपनी पत्नी की तस्वीर लगाकर एक्जीबिशन में लगा दिया था। इस पर काफी हंगामा मचा था।

Previous Post

अविश्वास प्रस्ताव पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी, पाक राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग से कहा कि 90 दिन में चुनाव कराएं

Next Post

एत्मादपुर में चौकीदार की हत्या

Related Posts

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

June 1, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल के बाहर देख लिया।...

यूपी के नए स्थायी DGP बने राजीव कृष्ण, आगरा में एडीजी जोन और एसएसपी दोनों ही पद पर रहे

यूपी के नए स्थायी DGP बने राजीव कृष्ण, आगरा में एडीजी जोन और एसएसपी दोनों ही पद पर रहे

May 31, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश को लंबे इंतजार के बाद अपना पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मिल गया है। वर्तमान में कार्यवाहक डीजीपी...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने पति के साथ निहारा ताज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने पति के साथ निहारा ताज

May 30, 2026

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ ताज महल का...

Next Post
एत्मादपुर में चौकीदार की हत्या

एत्मादपुर में चौकीदार की हत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने पति के साथ निहारा ताज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने पति के साथ निहारा ताज

May 30, 2026
कल दीवानी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जाकर निपटा सकते हैं अपनी गाड़ियों के चालान

कल दीवानी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जाकर निपटा सकते हैं अपनी गाड़ियों के चालान

March 13, 2026
महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश  ने एक ही दिन शिवाजी महाराज स्मारक की योजना पर लगाई  मुहर

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने एक ही दिन शिवाजी महाराज स्मारक की योजना पर लगाई मुहर

March 11, 2025
इंस्पेक्टर और दरोगाओं में साइबर संबंधी ज्ञान:  कई हुए पास तो कुछ रहे फिसड्डी

इंस्पेक्टर और दरोगाओं में साइबर संबंधी ज्ञान: कई हुए पास तो कुछ रहे फिसड्डी

November 19, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं
  • भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी
  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.