• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अविश्वास प्रस्ताव पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी, पाक राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग से कहा कि 90 दिन में चुनाव कराएं

अविश्वास प्रस्ताव पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी, पाक राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग से कहा कि 90 दिन में चुनाव कराएं

April 6, 2022
in News, Uncategorized, World

इस्लामाबाद। अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने और नेशनल असेंबली भंग होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। इस बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में राष्ट्रपति ने 90 दिन के अंदर चुनाव कराने को कहा है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीटीआई के सांसद फवाद चौधरी की मीडिया से बहस हो गई। इसके बाद पत्रकारों ने फवाद चौधरी से माफी की मांग करते हुए कॉन्फ्रेंस का बायकॉट कर दिया। दूसरी तरफ, इमरान ने सुप्रीम कोर्ट से उनकी सरकार गिराने के लिए हो रही विदेशी साजिश की जांच की मांग की है। इसके लिए उन्होंने जजों के एक आयोग के गठन की अपील की है।
इमरान खान ने रविवार को देश के नाम संदेश में दावा किया था कि नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की मीटिंग में फौज और आईएसआई के चीफ भी मौजूद थे और इस मीटिंग में उन्होंने विदेशी साजिश वाला लेटर सबूत के तौर पर रखा था। खान का दावा था कि फौज और बदनाम खुफिया एजेंसी ने भी माना था कि इमरान सरकार के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव के पीछे विदेश ताकत का हाथ था। फौज ने साफ कर दिया है कि वो इमरान सरकार गिराने के मामले में विदेशी साजिश का कोई सबूत उसे नहीं मिला है। यह खान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
इमरान सरकार के कई मंत्री अफवाह फैला रहे हैं कि इलेक्शन कमीशन ने 90 दिन के अंदर चुनाव कराने से इनकार कर दिया है। हालांकि इलेक्शन कमीशन ने साफ कर दिया कि उसने कभी तीन महीने के अंदर चुनाव कराने से इनकार नहीं किया।

चीफ जस्टिस ने इमरान सरकार के वकील से मांगे एनएससी बैठक के मिनट्स, कहा- आरोपों पर आधारित है डिप्टी स्पीकर का फैसला

पाकिस्तान के चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल ने सुनवाई के दौरान इमरान सरकार के वकील बाबर अवान से एनएससी की बैठक के मिनट्स मांगे हैं। इसी मीटिंग में इमरान ने एनएससी के साथ विदेशी साजिश के सबूत वाला लेटर साझा करने का दावा किया था। साथ ही चीफ जस्टिस ने कहा- डिप्टी स्पीकर का फैसला तथ्य नहीं बल्कि आरोपों पर आधारित है।

Previous Post

देश में आज दो तरह की राजनीति, एक परिवार भक्ति की और एक राष्ट्र भक्ति की-मोदी

Next Post

रेप पर लेक्चर के दौरान ब्रह्मा, इंद्र और विष्णु के चरित्र पर उठाए सवाल, अमुवि का माहौल गरमाया

Related Posts

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

August 27, 2026

आगरा। एटा जिलाधिकारी के 17 बार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन नहीं उठाने पर वह जिलाधिकारी के ऊपर...

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

Next Post
रेप पर लेक्चर के दौरान ब्रह्मा, इंद्र और विष्णु के चरित्र पर उठाए सवाल, अमुवि का माहौल गरमाया

रेप पर लेक्चर के दौरान ब्रह्मा, इंद्र और विष्णु के चरित्र पर उठाए सवाल, अमुवि का माहौल गरमाया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आईईटी के पूर्व निदेशक ने मांगा तीन महीने का अवकाश

आईईटी के पूर्व निदेशक ने मांगा तीन महीने का अवकाश

July 30, 2022
कंबल के बोरे  में पार्सल के रूम में मंगाया था नशीला पदार्थ, जीआरपी ने पकड़ा

कंबल के बोरे में पार्सल के रूम में मंगाया था नशीला पदार्थ, जीआरपी ने पकड़ा

October 6, 2024
मध्य प्रदेश के खरगोन में सांप्रदायिक हिंसा, 30 मकान-दुकान फूंके, 70 परिवार हुए बेघर, सीएम के आदेश पर दंगाइयों के घर पर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश के खरगोन में सांप्रदायिक हिंसा, 30 मकान-दुकान फूंके, 70 परिवार हुए बेघर, सीएम के आदेश पर दंगाइयों के घर पर चला बुलडोजर

April 11, 2022
कोरोना के नए केस सीधे 90 प्रतिशत उछले, बढ़ गई बेचैनी

चौथी लहर को न करें नजर अंदाज, दो और मिले कोरोना संक्रमित, जनपद में नौ कोरोना एक्टिव केस

April 19, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.