आगरा। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग करने के लिए शासन के निर्देश पर सेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंच रहे हैं।
एटा और अलीगढ़ में सेक्टर में मजिस्ट्रेट को कुछ केंद्रों पर अव्यवस्थाएं मिली। इनकी रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय ने उनका केंद्र बदल दिया है।
पीआरओ प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर ने बताया कि फतेह सिंह महाविद्यालय अलीगढ़, लाला राम शर्मा महाविद्यालय अलीगढ़ एमएमसीएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट अलीगढ़ का परीक्षा केंद्र फतेह सिंह महाविद्यालय बनाया गया था। अब श्री फतेह सिंह महाविद्यालय को हटाते हुए एमसीएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बना दिया गया है। इसके साथ ही एटा में राजेश कुमार साधना देवी कॉलेज और श्री राम सोनमती यादव महाविद्यालय का राजेश कुमार साधना देवी कॉलेज में केंद्र था। अब यह राजरानी महाविद्यालय में डाल दिया गया है।










