• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कुलगाम में राजपूत ड्राइवर की हत्या के बाद दहशत का माहौल, हिंदुओं को घाटी छोड़ने की धमकी, 11 दिनों में 6 बार बनाया निशाना

कुलगाम में राजपूत ड्राइवर की हत्या के बाद दहशत का माहौल, हिंदुओं को घाटी छोड़ने की धमकी, 11 दिनों में 6 बार बनाया निशाना

April 14, 2022
in Crime, National, News

श्रीनगर। कश्मीर के कुलगाम जिले में कल देर शाम को आतंकियों ने एक नागरिक को निशाना बनाया। दहशतगर्दों ने 55 साल के राजपूत समुदाय के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। पिछले 11 दिनों में प्रवासियों और कश्मीरी पंडितों पर आतंकियों के हमले की यह छठवीं घटना है। घाटी में एक के बाद एक टारगेट किलिंग और हिंदुओं को कश्मीर छोड़ने की धमकी से लोगों में दहशत है। घाटी में बचे-खुचे हिंदुओं से कह दिया गया है कि वे तत्काल घाटी छोड़ कर चले जाएं।

पुलिस ने पीड़ित की पहचान सतीश कुमार सिंह के रूप में की है। वह कुलगाम के काकरन इलाके के निवासी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे ड्राइवर पर हमला हुआ। उनके सीने और सिर पर गोली लगी। पुलिस को घटना के पीछे लश्कर के किसी नए आतंकी संगठन का हाथ होने का संदेह है। आतंकियों ने कश्मीर में दो अप्रैल से लक्षित हमले करने शुरू किए जब पुलवामा में बिहार के दो प्रवासियों को गोली मारी गई। मृतक सतीश के घरवाले मीडिया से बात नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि डीसी जब तक नहीं आएंगे और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन नहीं मिलेगा या फिर उन्हें जम्मू जाने के लिए गाड़ी मुहैया नहीं कराई जाएगी तब तक वे किसी से बात नहीं करेंगे। इस बीच बारामुला के कश्मीरी कॉलोनी में धमकी भरा लेटर भेजा गया है। यह पत्र लश्कर-ए-इस्लाम नाम के संगठन ने भेजा है जिसमें हिंदुओं को घाटी छोड़ने की धमकी दी गई है। इसके चलते कश्मीर के हिंदू परिवारों में डर का माहौल है। उनका कहना है कि अगर उनके यहां रहने से आपत्ति है तो वे वहां से चले जाएंगे। हालांकि कश्मीर के स्थानीय लोग उनके समर्थन में आए हैं और हिंदू परिवारों को घाटी न छोड़ने के लिए कह रहे हैं।
इसके अगले दिन इसी जिले में दो गैर कश्मीरियों पर हमला किया गया। इसी दिन श्रीनगर में दो सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाया गया जिनमें से एक की मौत हो गई। तीन अप्रैल को ही शोपियां में एक कश्मीरी पंडित फामेर्सी मालिक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। सात अप्रैल को पंजाब के प्रवासी मजदूर सोनू शर्मा पुलवामा के यादुर गांव में एक आतंकी हमले में घायल हो गए। बुधवार को सतीश के घर के पास तैनात दो पुलिसकर्मियों ने गोलीबारी की आवाज सुनी। जब वे वहां पहुंचे तो सतीश को खून से लथपथ पाया। सतीश को तुरंत श्रीनगर के अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके को घेर लिया गया। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया कि इस हमले में शामिल आतंकियों को जल्द ही ढेर किया जाएगा। कुलगाम और शोपियां जिलों में राजपूत परिवारों की संख्या अधिक है। उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत सेब के बाग हैं।

Previous Post

इस महीने हर जगह कोरोना बढ़ा, लोगों में दहशत

Next Post

भाषण के बीच शुरू हो गया अजान, ब्रजेश पाठक ने रोका भाषण

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

September 3, 2026

आगरा। एकता थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटी की गला काट...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

Next Post
भाषण के बीच शुरू हो गया अजान, ब्रजेश पाठक ने रोका भाषण

भाषण के बीच शुरू हो गया अजान, ब्रजेश पाठक ने रोका भाषण

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्मादपुर में नेशनल हाईवे पर पलटा गैस से भरा हुआ टैंकर, गैस रिसाव से मचा हड़कंप

एत्मादपुर में नेशनल हाईवे पर पलटा गैस से भरा हुआ टैंकर, गैस रिसाव से मचा हड़कंप

January 25, 2023
भाजपा सरकार में एबीवीपी का विश्वविद्यालय में प्रवेश वर्जित

भाजपा सरकार में एबीवीपी का विश्वविद्यालय में प्रवेश वर्जित

August 25, 2022
फर्जी प्रपत्रों से शोरूमों से इलेक्ट्रानिक उपकरण, मोबाइल खरीदने वाले गिरोह का एसटीएफ ने किया पर्दाफाश

फर्जी प्रपत्रों से शोरूमों से इलेक्ट्रानिक उपकरण, मोबाइल खरीदने वाले गिरोह का एसटीएफ ने किया पर्दाफाश

December 13, 2023
चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

August 29, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.