• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल पर बरसी भाजपा, पात्रा ने कहा-कुछ करना नहीं, केवल जिक्र करना और जिक्र का फिक्र करना ही उनका काम

भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल पर बरसी भाजपा, पात्रा ने कहा-कुछ करना नहीं, केवल जिक्र करना और जिक्र का फिक्र करना ही उनका काम

April 17, 2022
in National, News, Politics

नई दिल्ली। भाजपा ने भ्रष्टाचार के मसले पर आम आदमी पार्टी को कठघरे में खड़ा किया है। आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा और आदेश गुप्ता ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर खूब निशाना साधा। पात्रा ने कहा कि केजरीवाल जी की रणनीति है- कुछ नहीं करना, केवल जिक्र करना और जिक्र का फिक्र करना। पंजाब की ताजा घोषणाओं पर बीजेपी नेता ने कहा कि वह (केजरीवाल) विज्ञापनों के माध्यम से अपनी पार्टी को लेकर झूठे दावे करते हैं। आजकल टीवी पर पंजाब के मुख्यमंत्री एंटी-करप्शन हेल्पलाइन का प्रचार कर रहे हैं। बीजेपी ने आप को पुराने वादे याद दिलाए और कहा कि शीला दीक्षित, लालू प्रसाद यादव जैसों के खिलाफ सबूत होने का दावा केजरीवाल करते थे मगर फिर भूल गए।

पात्रा ने कहा कि मुझे याद आता है कि पहली बार दिल्ली में आप की सरकार 2014 में बनी थी, उस वक्त भी अरविंद केजरीवाल टीवी पर आकर कहते थे कि आपमें से कोई भी करप्शन को मत सहना। अगर कहीं भ्रष्टाचार होता है तो इस फोन नंबर पर फोन करना, मैं बैठा हूं, मैं पकड़ लूंगा उन लोगों को और सारे भ्रष्ट लोग जेल की सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने किसी को नहीं छोड़ा था। शीला दीक्षित के बारे में तो एक अटैची थी उनके पास, वहां से लेकर लालू प्रसाद यादव जैसे 13 लोगों की लिस्ट उनके पास थी। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि आज हम तथ्यों के आधार पर कुछ खुलासा करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार का पहला कार्यकाल 28 दिसंबर 2013 से 13 फरवरी 2014 तक का था। 8 जनवरी 2014 को भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन स्वयं अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च किया था। नंबर था- 011-27357169। दावा किया गया था कि हजारों हजार फोन कॉल्स इस नंबर पर आ रहे हैं। खुद अरविंद केजरीवाल ने यह कहा था।
पात्रा ने आगे बताया कि दूसरा कार्यकाल आप सरकार का 2015 से 2020 तक था। 5 अप्रैल 2015 को फिर से नया हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया गया था। वह नंबर 1031 था। यह नंबर दिल्ली सरकार के विजिलेंस डिपार्टमेंट के अधीन संचालित था। कहा गया था कि सतर्कता विभाग की इस पर नजर रहेगी और जो भी कॉल्स आएगी, उसे विजिलेंस डिपार्टमेंट कार्रवाई के लिए एसीबी के पास भेजेगा। उस वक्त एसीबी, विजिलेंस डिपार्टमेंट के अधीन ही था। इस पर भी बहुत विज्ञापन चला। ऐसा माहौल बनाया गया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने महाअभियान छेड़ दिया है। उसके बाद एसीबी, विजिलेंस डिपार्टमेंट से निकल गया। आरोपों को विस्तार देते हुए पात्रा ने कहा कि जब एसीबी उनसे छिन गया तो आप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आंकड़े रखे और कहा था कि 1031 पर 1.25 लाख कॉल्स आए थे। बताया गया था कि ज्यादातर कॉल्स, एमसीडी पुलिस, परिवहन विभाग, दिल्ली जल बोर्ड जैसे चार-पांच विभागों से थे। इन कॉल्स के आधार पर 152 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है और 35 अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया।

Previous Post

समाज कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति को पारदर्शी बनाया जाएगा: असीम अरुण

Next Post

एक रिपोर्ट का हवाला देकर मोदी सरकार पर बरसे राहुल, बोले-कोरोना से 40 लाख भारतीयों की हुई मौत

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय खटीक समाज के तत्वावधान...

Next Post
एक रिपोर्ट का हवाला देकर मोदी सरकार पर बरसे राहुल, बोले-कोरोना से 40 लाख भारतीयों की हुई मौत

एक रिपोर्ट का हवाला देकर मोदी सरकार पर बरसे राहुल, बोले-कोरोना से 40 लाख भारतीयों की हुई मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बहन से शादी नहीं करने पर भाभी ने देवर को कमरे में बुलाया और काट दिया प्राइवेट पार्ट

बहन से शादी नहीं करने पर भाभी ने देवर को कमरे में बुलाया और काट दिया प्राइवेट पार्ट

October 21, 2025
एलपीजी, पेट्रोल-डीजल पर दाम बढ़ने को लेकर सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

एलपीजी, पेट्रोल-डीजल पर दाम बढ़ने को लेकर सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

May 21, 2026
जैतपुर थाना पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़

जैतपुर थाना पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़

April 3, 2023

चोरी करने के बाद वाहनों को झाड़ियों में छुपाकर रखते थे

November 10, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.