• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एक रिपोर्ट का हवाला देकर मोदी सरकार पर बरसे राहुल, बोले-कोरोना से 40 लाख भारतीयों की हुई मौत

एक रिपोर्ट का हवाला देकर मोदी सरकार पर बरसे राहुल, बोले-कोरोना से 40 लाख भारतीयों की हुई मौत

April 17, 2022
in Health, National, News, Politics

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज दावा किया कि सरकार की लापरवाही के चलते कोरोना वायरस महामारी के दौरान 40 लाख भारतीयों की मौत हुई। साथ ही, उन्होंने सभी मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की एक बार फिर से मांग की। राहुल गांधी ने ट्विटर पर न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट को साझा किया, जिसमें दावा किया गया है कि भारत दुनियाभर में कोविड से हुई मौत के आंकड़े सार्वजनिक करने के विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रयासों में बाधा डाल रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट में कहा मोदी जी ना सच बोलते हैं, ना बोलने देते हैं। वो तो अब भी झूठ बोलते हैं कि आक्सीजन की कमी से कोई नहीं मरा! राहुल गांधी ने कहा मैंने पहले भी कहा था-कोविड के दौरान सरकार की लापरवाही के कारण पांच लाख नहीं, बल्कि 40 लाख भारतीयों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि फर्ज निभाईये, मोदी जी-हर पीड़ित परिवार को चार लाख का मुआवजा दीजिए। भारत ने देश में कोविड-19 मृत्यु दर का आकलन करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की पद्धति पर शनिवार को सवाल उठाते हुए कहा था कि इस तरह के गणितीय मॉडल का इस्तेमाल इतने विशाल भौगोलिक आकार और जनसंख्या वाले देश में मृत्यु के आंकड़ों का अनुमान लगाने में नहीं किया जा सकता।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 16 अप्रैल को प्रकाशित न्यूयॉर्क टाइम्स के भारत वैश्विक कोविड मृतक संख्या सार्वजनिक करने के डब्ल्यूएचओ के प्रयास बाधित कर रहा है शीर्षक वाले आलेख के जवाब में यह कहा है।
मंत्रालय ने कहा कि देश ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से अपनायी जाने वाली पद्धति पर कई बार अपनी चिंता व्यक्त की है। वहीं, कांग्रेस यह आरोप लगाती रही है कि सरकार ने कोविड -19 से मौत के वास्तविक आंकड़े जारी नहीं किए हैं। पार्टी ने प्रत्येक मृतक के परिवार को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। रविवार को जारी किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 5,21,751 हो गई है।

Previous Post

भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल पर बरसी भाजपा, पात्रा ने कहा-कुछ करना नहीं, केवल जिक्र करना और जिक्र का फिक्र करना ही उनका काम

Next Post

अनन्या ने किया ताजनगरी का नाम रोशन, इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया

Related Posts

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

October 18, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र के रावली में पुलिस दबिश के दौरान जिस युवक ललित की हत्या का पुलिस पर आरोप...

Next Post
अनन्या ने किया ताजनगरी का नाम रोशन, इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया

अनन्या ने किया ताजनगरी का नाम रोशन, इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाटय ‘जाणता राजा’ का शो हुआ शुरू

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाटय ‘जाणता राजा’ का शो हुआ शुरू

October 4, 2025
भाजपा की राष्ट्रवादी सरकार ही विकास देने में सक्षमः- योगी

भाजपा की राष्ट्रवादी सरकार ही विकास देने में सक्षमः- योगी

February 2, 2022
सिकंदरा में दुकान के विवाद में पुलिस के सामने चले डंडे, दरोगा के सिर में भी मारा डंडा

सिकंदरा में दुकान के विवाद में पुलिस के सामने चले डंडे, दरोगा के सिर में भी मारा डंडा

September 11, 2025
सांसद सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी

सांसद सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी

March 10, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.