• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सांसद सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी

सांसद सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी

March 10, 2026
in administration, Agra, Court, Cultural, Politics

आगरा। राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन से जुड़े मामले में अदालत में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है। आगरा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय-19/एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन सिविल रिवीजन संख्या-119/2025, अजय प्रताप सिंह आदि बनाम अखिलेश यादव आदि प्रकरण में न्यायालय ने अब निर्णय के लिए 25 मार्च की तिथि नियत की है।

मामले की सुनवाई के दौरान विपक्षी संख्या-1 अखिलेश यादव की ओर से अधिवक्ता खुर्शीद अली ने अपनी बहस पूरी की। वहीं विपक्षी संख्या-2 सांसद रामजीलाल सुमन की ओर से अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद और मोहम्मद शब्बीर ने न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखा।

अधिवक्ताओं ने न्यायालय को बताया कि सांसद रामजीलाल सुमन को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 105 के अंतर्गत विशेषाधिकार और संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण उनके खिलाफ इस प्रकार का मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। साथ ही यह भी तर्क दिया गया कि वादी द्वारा मांगे गए अनुतोष के संदर्भ में भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय एक आवश्यक पक्षकार है।

इस पर वादी पक्ष के अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने न्यायालय को अवगत कराया कि संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार को विपक्षी बनाए जाने के लिए धारा 80(2) सीपीसी के अंतर्गत प्रार्थना पत्र लंबित है और मूल वाद व्यक्तिगत क्षमता में दायर किया गया था।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने मामले में निर्णय सुरक्षित रखते हुए 25 मार्च को फैसला सुनाने की तिथि तय कर दी।

यह सिविल रिवीजन प्रकरण आगरा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-19 लोकेश कुमार की अदालत में विचाराधीन है। सुनवाई के दौरान वादी पक्ष के अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह तथा विपक्षी पक्ष के अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद, मोहम्मद शब्बीर और खुर्शीद अली न्यायालय में उपस्थित रहे।

Previous Post

आगरा से उज्जैन के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग, राज्यसभा सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

Next Post

स्कूल बस के टूटे फर्श से नीचे गिरी छात्रा, पहिए के नीचे आने से हुई मौत

Related Posts

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

Next Post
स्कूल बस के टूटे फर्श से नीचे गिरी छात्रा, पहिए के नीचे आने से हुई मौत

स्कूल बस के टूटे फर्श से नीचे गिरी छात्रा, पहिए के नीचे आने से हुई मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ट्रैक्टर और ट्रक के चेसिस लूटने वाले शातिर लुटेरे चढ़े हत्थे

ट्रैक्टर और ट्रक के चेसिस लूटने वाले शातिर लुटेरे चढ़े हत्थे

March 11, 2022
गौशाला को दुर्गंध वाला काम बताने पर नवीन जैन का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा- सनातन के अपमान पर हिंदू समाज से क्षमायाचना करें

गौशाला को दुर्गंध वाला काम बताने पर नवीन जैन का अखिलेश यादव पर प्रहार, कहा- सनातन के अपमान पर हिंदू समाज से क्षमायाचना करें

March 27, 2025

मलपुरा हत्याकांड: पुलिस को मामा पर हत्या का शक

December 2, 2021
यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग

यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग

October 30, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.