• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
स्कूल बस के टूटे फर्श से नीचे गिरी छात्रा, पहिए के नीचे आने से हुई मौत

स्कूल बस के टूटे फर्श से नीचे गिरी छात्रा, पहिए के नीचे आने से हुई मौत

यह हादसा कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही खटारा स्कूल बसों की भयावह हकीकत को सामने लाया है

March 11, 2026
in accident, Agra, Crime, Education

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। आरबीएस स्कूल की जर्जर बस ने नौ साल की मासूम छात्रा की जिंदगी निगल ली। स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्रा बस के टूटे हुए फर्श से नीचे सड़क पर जा गिरी और देखते ही देखते बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। कुछ ही सेकंड में मासूम की सांसें थम गईं।

 कुबेरपुर के गांव नगला लाले में रहने वाले ब्रह्मजीत घर-घर दूध देने का काम करते हैं। उनकी बड़ी बेटी परी कक्षा तीन व छोटी बेटी आठ वर्षीय नैना कक्षा एक में भागूपुर, कुबेरपुर के आरबीएस इंटर कालेज में पढ़ती थीं। बुधवार सुबह रोज की तरह दोनों बेटियां बस से विद्यालय गई थीं। परिवार के भाई दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यालय के छुट्टी के बाद दोनों बहनें विद्यालय की बस से घर आ रही थीं। बिना नंबर की बस काफी जर्जर हालत में है, बैट्री बाक्स के पास बस का फर्श टूटा होने के कारण चालक ने लकड़ी की फ्लाई लगा दी थी। इस स्थान पर दोनों बहनें बैठी हुई थीं। दोपहर करीब दो बजे बिहारीपुरा गांव के पास बस ब्रेकर पर उछल गई और टूर्ट फर्श पर लगी प्लाई हट गई। अचानक लगे झटके से नैना टूटे हुए फर्श से सड़क पर गिरकर पहिया की चपेट में आ गई। चालक को छात्रा के नीचे गिरने की जानकारी नहीं हुई। जब तक बच्चों ने शोर मचाया और बस रुकवाई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। साथ में पढ़ने वाली नैना की बड़ी बहन किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिवार में चीत्कार और कोहराम मच गया। मां को जब अपनी नौ साल की बेटी की मौत की खबर मिली तो वह सदमे से बेहोश हो गई। गांव के लोग और परिजन दौड़ते-भागते अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें अपनी लाडली का निर्जीव शव ही मिला। नगला लाले गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। जिसने भी सुना, उसकी आंखें नम हो गईं। पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। यह हादसा कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही खटारा स्कूल बसों की भयावह हकीकत को सामने ले आया है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में निजी स्कूल खुल चुके हैं और आसपास के गांवों के बच्चों को लाने-ले जाने के लिए पुरानी और जर्जर बसें सड़कों पर दौड़ाई जा रही हैं। इन बसों की हालत इतनी खराब होती है कि कई में फर्श तक गल चुके हैं, फिर भी उन्हें बच्चों से भरा जा रहा है। सवाल यह है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा से ज्यादा मुनाफे को क्यों प्राथमिकता दे रहा है? स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर परिवहन विभाग समय-समय पर इन बसों की कड़ी जांच करता, तो शायद यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।

Previous Post

सांसद सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी

Next Post

पॉक्सो एक्ट के मुकदमे की सुनवाई में दरोगा नहीं पहुंच रहा गवाही देने, न्यायालय ने वेतन रोकने के दिए आदेश

Related Posts

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

August 29, 2026

आगरा। किरावली थाना क्षेत्र के चैंकोरा गांव में खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18...

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

August 29, 2026

आगरा। कागारौल क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही...

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया,  सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

August 28, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में अब थाने भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जो थाने में...

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

August 28, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए। दिल्ली से आ रही बहनों को लेने जा...

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

August 28, 2026

आगरा। भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज आगरा में पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक...

तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

August 27, 2026

आगरा। खेरागढ़ क्षेत्र के लालपुर गांव में तालाब के पास किसी काम से गई एक बालिका अचानक पैर फिसलने से...

Next Post
पॉक्सो एक्ट के मुकदमे की सुनवाई में दरोगा नहीं पहुंच रहा गवाही देने, न्यायालय ने वेतन रोकने के दिए आदेश

पॉक्सो एक्ट के मुकदमे की सुनवाई में दरोगा नहीं पहुंच रहा गवाही देने, न्यायालय ने वेतन रोकने के दिए आदेश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

प्रेमी के साथ रहने पर बहन की गोली मारकर हत्या

प्रेमी के साथ रहने पर बहन की गोली मारकर हत्या

July 4, 2023
शमसाबाद में पुलिस फोर्स रहा तैनात, अधिकारियों ने दिया दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन

शमसाबाद में पुलिस फोर्स रहा तैनात, अधिकारियों ने दिया दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन

August 12, 2025
ताज प्रेस क्लब की बिल्डिंग का एक हिस्सा बारिश से गिरा

ताज प्रेस क्लब की बिल्डिंग का एक हिस्सा बारिश से गिरा

September 15, 2022
साली का मोबाइल चोरी करने पर शिक्षक निलंबित

साली का मोबाइल चोरी करने पर शिक्षक निलंबित

July 27, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी
  • चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें
  • एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?
  • रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.