• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विवि में 12 से परीक्षाएं: कई छात्रों के फॉर्म नहीं भरे गए, प्रवेश पत्र आए नहीं, कॉपियां पहुंची नहीं

विवि में 12 से परीक्षाएं: कई छात्रों के फॉर्म नहीं भरे गए, प्रवेश पत्र आए नहीं, कॉपियां पहुंची नहीं

July 10, 2023
in administration, Agra, Education, News

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य कोर्स की परीक्षाएं 12 जुलाई से शुरू हो रही हैं। हैरानी की बात यह है कि कई छात्रों के अभी तक फॉर्म नहीं भरवाए गए हैं। इसके अलावा केंद्रों पर कॉपियां नहीं पहुंची हैं।  वही प्रवेश पत्र का अता पता नहीं है। ऐसे में परीक्षाएं कैसे होगी?  दूसरी ओर अलीगढ़ विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए केंद्रों पर परीक्षा कराने की बात कही गई थी लेकिन आरोप है कि कई केंद्र बढ़ा दिए गए हैं।

बता दें कि विश्वविद्यालय मुख्य कोर्स की परीक्षाएं ही नहीं करा पा रहा था। लंबे इंतजार के बाद कुछ दिनों पहले ही विश्वविद्यालय ने स्कीम जारी की है। स्कीम तो जारी कर दी गई लेकिन तैयारी के नाम पर विश्वविद्यालय के हाथ खाली हैं। कॉलेज संचालकों का कहना है कि विश्वविद्यालय अभी तक एक्स स्टूडेंट्स के फॉर्म नहीं भरवा पाया है। इसके साथ ही तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए फॉर्म नहीं भरे गए हैं, जिन छात्रों ने सेकंड ईयर में री दिया था उनका थर्ड ईयर का फॉर्म नहीं खुल रहा है। ऐसे में वह परीक्षाओं में कैसे शामिल होंगे? यह पूछने के लिए वह विश्वविद्यालय में भी गए लेकिन वहां जवाब देने वाला कोई नहीं था। प्रवेश पत्र भी विश्वविद्यालय तैयार नहीं कर सका है। इसके साथ ही कॉपियां भी नोडल सेंटर पर नहीं पहुंची हैं। 

इधर इस बार भी केंद्र बनाने में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है। सूत्रों का कहना है कि कई कॉलेजों को मनमाने तरीके से  केंद्र बना दिया गया है। अलीगढ़ विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की विश्वविद्यालय आखरी बार परीक्षाएं करा रहा है। इसलिए इस बार वहां खासी मनमानी की गई है, जबकि कहा यह गया था कि अलीगढ़ विश्वविद्यालय ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए जो केंद्र बनाए थे उन्हीं पर परीक्षाएं होंगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कमेटी और विश्वविद्यालय के अधिकारी सवालों के घेरे में हैं। इस मामले में परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश से बात करने के लिए प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

Previous Post

सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़

Next Post

इस बार भी शासन के आदेश को दिखाया ठेंगा, आपस में बदले केंद्र

Related Posts

कुलपति द्वारा आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों में आक्रोश

कुलपति द्वारा आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों में आक्रोश

June 12, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा वार्ता के दौरान दिए गए आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ...

सदर तहसील में तैनात लेखपाल रिश्वतखोरी और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पर निलंबित

सदर तहसील में तैनात लेखपाल रिश्वतखोरी और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पर निलंबित

June 12, 2026

आगरा। सदर तहसील में तैनात लेखपाल सतेंद्र सिंह को रिश्वतखोरी और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही के आरोपों के चलते...

थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं

थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं

June 12, 2026

आगरा। वारंटी महिला को थाने में थर्ड डिग्री दिए जाने के मामले में कोर्ट से मुंह की खाने के बाद...

फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त

फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त

June 11, 2026

आगरा। दवा व्यापार में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और नकली, नशीली तथा एक्सपायरी दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने...

महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज

महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज

June 11, 2026

आगरा। सिकंदरा थाने में वारंटी महिला को जमीन पर गिरा गिरा कर लात घूसों बेल्टों से थर्ड डिग्री दिए जाने...

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

June 10, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां ने बुधवार को धनौली स्थित निर्माणाधीन सिविल...

Next Post
इस बार भी शासन के आदेश को दिखाया ठेंगा, आपस में बदले केंद्र

इस बार भी शासन के आदेश को दिखाया ठेंगा, आपस में बदले केंद्र

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में जाम की समस्या से लोग हर रोज परेशान, पुलिस खुलवाने में नाकाम

आगरा में जाम की समस्या से लोग हर रोज परेशान, पुलिस खुलवाने में नाकाम

December 28, 2025
सांसद चाहर के स्वागत समारोह में शामिल होकर कई किलोमीटर तक जेब काटने वाले पकड़े

सांसद चाहर के स्वागत समारोह में शामिल होकर कई किलोमीटर तक जेब काटने वाले पकड़े

June 14, 2024
सोमवार रात को तीन स्थानों पर हुई बड़ी चोरी

सोमवार रात को तीन स्थानों पर हुई बड़ी चोरी

November 29, 2022
समय के साथ बदला प्रचार और मतदान का तरीका भी

समय के साथ बदला प्रचार और मतदान का तरीका भी

February 22, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कुलपति द्वारा आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों में आक्रोश
  • सदर तहसील में तैनात लेखपाल रिश्वतखोरी और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पर निलंबित
  • थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं
  • फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.