• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मेरी पत्नी और इंस्पेक्टर के मधुर संबंध चल रहे हैं… मुझे एनकाउंटर की धमकी दी जा रही है, फेसबुक पर युवक की पोस्ट ने मचाई खलबली

मेरी पत्नी और इंस्पेक्टर के मधुर संबंध चल रहे हैं… मुझे एनकाउंटर की धमकी दी जा रही है, फेसबुक पर युवक की पोस्ट ने मचाई खलबली

पूर्वी जोन में तैनात हैं इंस्पेक्टर, उनके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकालने की भी मांग

May 28, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। कमिश्नरेट में एक पति ने अपनी पत्नी और एक इंस्पेक्टर के बीच में मधुर संबंध होने की फेसबुक पर पोस्ट डालकर पुलिस विभाग में खलबली मचा दी है। अधिकारियों से पिता द्वारा की गई शिकायत का प्रार्थना पत्र भी उन्होंने डाला है। यह तक आरोप लगाए गए हैं कि पत्नी, इंस्पेक्टर के आवास पर रहती हैं। इस बात की जांच सीसीटीवी कैमरे से की जा सकती है। इसके साथ ही इंस्पेक्टर के सरकारी मोबाइल नंबर और प्राइवेट मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकालने की मांग भी की गई है। आरोपों से विभाग में खलबली मच गई है। अब तो यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा आरोप सही है या गलत।

एक युवक के द्वारा फेसबुक पर पोस्ट डाली गई है कि मेरी पत्नी और इंस्पेक्टर के बहुत मधुर संबंध चल रहे हैं। इसकी मेरे पिता द्वारा कंप्लेंट भी की जा चुकी है। फिर भी मेरा एनकाउंटर करने की धमकी दी जा रही है। अगर कुछ गलत होता है तो उसकी जिम्मेदारी इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी की होगी। जिस इंस्पेक्टर का नाम लिखा गया है वह पूर्वी जोन के एक थाने में तैनात हैं। पूर्व में नगर जोन के दो थानों में भी प्रभारी रहे हैं। युवक के द्वारा पोस्ट के साथ अपने पिता के द्वारा अधिकारियों को लिखा गया प्रार्थना पत्र भी डाला गया है। इसमें कहा गया है कि इंस्पेक्टर के द्वारा षड्यंत्र के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नाम से फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक भ्रामक पोस्ट प्रकाशित की गई। उसके बाद उनके बेटे के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज करा दिया जो फर्जी एवं असत्य है जबकि उनके बेटे का आईडी अथवा पोस्ट से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने लिखा है कि इंस्पेक्टर और उनके बेटे की बहू के मधुर संबंध हैं। बेटे की बहू थाने में इंस्पेक्टर के आवास पर मौजूद रहती है। कोतवाली में लगे सीसीटीवी फुटेज से इस बात की जांच की जा सकती है। उन्होंने बहू के मोबाइल नंबर और इंस्पेक्टर के प्राइवेट और सीयूजी नंबर की कॉल डिटेल की जांच कराई जाने की मांग भी की है। उनका यह भी कहना है कि उनके बेटे का मोबाइल इंस्पेक्टर के पास ही है। उन्होंने ही फर्जी आईडी बनाकर बेटे को फसाया है। इस बात की जांच फॉरेंसिक लैब में मोबाइल भेज कर कराई जा सकती है। मामले में डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है। अगर इंस्पेक्टर दोषी निकलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

कम प्रगति वाले खण्ड विकास अधिकारियों को सीडीओ की फटकार

Next Post

इरादत नगर में सड़क किनारे शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

Related Posts

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

Next Post
इरादत नगर में सड़क किनारे शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

इरादत नगर में सड़क किनारे शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हथिनीकुंड से 3.11 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

हथिनीकुंड से 3.11 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

September 1, 2025
जगनेर में कलयुगी बेटे ने की अपनी मां की हत्या

जगनेर में कलयुगी बेटे ने की अपनी मां की हत्या

March 1, 2023
सदर में महिला की हत्या कर उसका शव फेंका, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

सदर में महिला की हत्या कर उसका शव फेंका, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

February 2, 2026
मथुरा में भक्ति भावना में डूबे नजर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मथुरा में भक्ति भावना में डूबे नजर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

June 7, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.