आगरा। जगदीश पुरा थाने की आवास विकास चौकी में पहुंचकर नाइजीरियन छात्र ने जमकर हंगामा काटा। चौकी में रखे सामान को फेंकना शुरू कर दिया। चौकी पुलिस ने उसे थाने में ले जाकर बैठा दिया है।
बताया जा रहा है कि नाइजीरियन छात्र एक फ्लेट में किराए पर रहता है, उसने कुछ माह का किराया नहीं दिया है। किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने उसे नोटिस जारी कर दिया। इस वजह से वह तनाव में चल रहा था। आज वह आवास विकास चौकी पर पहुंच गया। वहां पुलिस से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने चौकी में रखे सामान को फेंकना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर पीके सिंह का कहना है कि छात्र ने चौकी के अंदर हंगामा किया था। पुलिस खुफिया विभाग से उसके वीजा की जानकारी कर रही है कि कहीं वीजा एक्सपायर तो नहीं हो गया है। अगर उसका वीजा एक्सपायर हो गया होगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।











