• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भारत-पाकिस्तान की तरफ बढ़ रही झुलसाने वाली गर्मी

भारत-पाकिस्तान की तरफ बढ़ रही झुलसाने वाली गर्मी

April 25, 2022
in National, News, Weather, World

नई दिल्ली। दक्षिण एशिया में गर्मी का मौसम अपने शुरूआती दिनों में ही लोगों को परेशान करने लगा है। अप्रैल के शुरूआती दिनों में ही भारत और पाकिस्तान में लोग 40-50 डिग्री सेल्सियस की गर्मी झेल रहे हैं। आने वाले दिनों में भी इससे राहत नहीं मिलेगी। स्कॉटलैंड के मौसम विज्ञानी स्कॉट डंकन ने इसकी चेतावनी दी है। ट्विटर पर शेयर एक थ्रेड में उन्होंने लिखा कि खतरनाक और झुलसाने वाली गर्मी भारत और पाकिस्तान की ओर बढ़ रही है।

स्कॉट डंकन ने लिखा कि अप्रैल में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ेगा। उच्चतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यह गर्मी काफी पहले शुरू हो गई थी…मार्च की शुरूआत से ही। स्कॉट ने मार्च 2022 का एक ग्राफिक्स शेयर किया और कहा कि आप देख सकते हैं कि मार्च के महीने में दुनिया के इस हिस्से में कितनी बेरहमी से गर्मी पड़ रही है।
उन्होंने बर्कले अर्थ के डेटा के हवाले से बताया कि कैसे 19वीं शताब्दी के बाद से भारत और पाकिस्तान के तापमान में बदलाव आया है। उन्होंने लिखा कि जैसे-जैसे हमारा ग्रह गर्म होता है, हीटवेव और ज्यादा ताकतवर हो जाती हैं। गर्मी के खतरनाक स्तर साल के ज्यादातर समय में देखे जा सकते हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने जनवरी में घोषणा की थी कि साल 2021 तापमान का रिकार्ड रखे जाने के बाद से ग्रह के सात सबसे गर्म वर्षों में से एक था। औसत वैश्विक तापमान में हर साल लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो रही है। 2020 में महामारी से थोड़ी गिरावट के बाद 2021 में वैश्विक कार्बन डाइआक्साइड उत्सर्जन लगभग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए हमें एक लंबा रास्ता तय करना होगा। ग्रह के और अधिक ताप को कम करने के लिए तेजी से डीकाबोर्नाइजेशन की आवश्यकता है। सबसे खतरनाक जलवायु परिवर्तन प्रभावों से बचने के लिए अभी देर नहीं हुई है।

Previous Post

बाबा महाकाल बचाएंगे 2023 में शिवराज की सरकार?

Next Post

बॉम्बे हाई कोर्ट से नवनीत राणा की नहीं मिली राहत, जमानत अर्जी खारिज

Related Posts

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

August 3, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 64 मेधावियों को 88 पदक...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

July 17, 2026

आगरा/ फिरोजाबाद। इटावा में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की शुक्रवार को शिकोहाबाद में नगला कन्हई...

लगातार हो रही बारिश ने खोली ताजनगरी में ‘विकास की पोल’

लगातार हो रही बारिश ने खोली ताजनगरी में ‘विकास की पोल’

July 8, 2026

आगरा। आगरा में बुधवार सुबह छह बजे से शुरू हुई बारिश ने एक बार फिर से विकास के दावों की...

सुभाष बाजार में बारिश के दौरान दो मंजिला दुकान गिरी, पांच लोग दबे, चार को रेस्क्यू कर निकाला गया

सुभाष बाजार में बारिश के दौरान दो मंजिला दुकान गिरी, पांच लोग दबे, चार को रेस्क्यू कर निकाला गया

July 8, 2026

आगरा। आगरा में लगातार बारिश होने से बुधवार को मंटोला के सुभाष बाजार क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। एक...

विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव के लिए पांच पदों पर 17 उम्मीदवार, अध्यक्ष पद पर होगा रोचक मुकाबला

विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव के लिए पांच पदों पर 17 उम्मीदवार, अध्यक्ष पद पर होगा रोचक मुकाबला

June 27, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव को आज नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है। पांच पदों पर...

Next Post
सांसद नवनीत और उनके पति रवि राणा के खिलाफ केस, खार पुलिस स्टेशन ले जाया गया

बॉम्बे हाई कोर्ट से नवनीत राणा की नहीं मिली राहत, जमानत अर्जी खारिज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जमीन कांड: तीन दिन तक चला था जमीन पर कब्जे का काम, जुरैल ने पहुंचकर पुतवाया था भूखंड का गेट

जमीन कांड: तीन दिन तक चला था जमीन पर कब्जे का काम, जुरैल ने पहुंचकर पुतवाया था भूखंड का गेट

January 24, 2024
विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ता से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी से पुलिस की मुठभेड़

विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ता से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी से पुलिस की मुठभेड़

July 12, 2023
रिमांड पर आए देवेंद्र ने झाड़ियों से उपलब्ध कराईं गायब कॉपियां

रिमांड पर आए देवेंद्र ने झाड़ियों से उपलब्ध कराईं गायब कॉपियां

September 4, 2022
रिटायर निगम कर्मी को गाड़ी से कुचलकर मारने का प्रयास

रिटायर निगम कर्मी को गाड़ी से कुचलकर मारने का प्रयास

February 5, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की
  • आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब
  • कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में
  • एत्मादपुर के जंगल में चल रही थी गन फैक्ट्री, पांच हथियार तस्कर किए गए गिरफ्तार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.