• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जदयू की इफ्तार पार्टी में राजद नेताओं को न्योता, सीएम नीतीश होंगे मुख्य अतिथि

जदयू की इफ्तार पार्टी में राजद नेताओं को न्योता, सीएम नीतीश होंगे मुख्य अतिथि

April 27, 2022
in Cultural, National, News, Politics

पटना। नीतीश कुमार की जदयू भी अब इफ्तार पार्टी करने जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, गेस्ट के रूप में तेजस्वी यादव नजर आ सकते हैं। दावत में राजद के सभी बड़े नेताओं को बुलाया गया है। अगर इफ्तार में लालू परिवार शामिल हुआ तो बीते छह दिनों में नीतीश और उनका दूसरी बार आमना-सामना होगा। हालांकि, दावत का आयोजन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम परवेज कर रहे हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि इसके पीछे नीतीश कुमार हैं।

दरअसल, बिहार में अभी दावत-ए- इफ्तार की सियासत चल रही है। हर पार्टी अपने-अपने स्तर पर दावत से राजनीति को साधने की कोशिश कर रही है। 22 अप्रैल को राबड़ी देवी के आवास पर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने दावत-ए-इफ्तार किया था। इसमें सीएम नीतीश कुमार शामिल हुए थे। अब जदयू की तरफ से 28 अप्रैल को दावत-ए- इफ्तार किया जा रहा है। परवेज ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को इफ्तार में आने का न्योता दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और छोटे बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव को भी न्योता दिया गया है। इसके अलावा जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी सरीखे नेताओं को भी बुलाया गया है। यानी 28 अप्रैल को एक बार फिर से राजनीतिक जमावड़ा लगने वाला है, जिसमें जमकर सियासत होगी।
यह वही सलीम परवेज हैं, जिन्होंने राजद से बस इसलिए इस्तीफा दे दिया था क्योंकि लालू परिवार ने शहाबुद्दीन के निधन के बाद उनके परिवार की कोई मदद नहीं की थी।

Previous Post

महंत को ताजमहल में प्रवेश नहीं देने पर हिंदूवादी संगठन आक्रोशित

Next Post

केंद्रीय कैबिनेट के पांच बड़े फैसले- किसानों और रेहड़ी पटरी वालों को राहत

Related Posts

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

Next Post
केंद्रीय कैबिनेट के पांच बड़े फैसले- किसानों और रेहड़ी पटरी वालों को राहत

केंद्रीय कैबिनेट के पांच बड़े फैसले- किसानों और रेहड़ी पटरी वालों को राहत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

May 1, 2026
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रेलर में घुसी कार

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रेलर में घुसी कार

July 13, 2025
हाईकोर्ट के अधिवक्ता से कुलसचिव ने कहा टोपादास तुम्हारी हिम्मत कैसी हुई एक आईएएस के सामने बोलने की..

हाईकोर्ट के अधिवक्ता से कुलसचिव ने कहा टोपादास तुम्हारी हिम्मत कैसी हुई एक आईएएस के सामने बोलने की..

April 2, 2025
एटा: समाजसेवी जहीर अहमद ने ज्वाइन की समाजवादी पार्टी

एटा: समाजसेवी जहीर अहमद ने ज्वाइन की समाजवादी पार्टी

February 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.