• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हाईकोर्ट के अधिवक्ता से कुलसचिव ने कहा टोपादास तुम्हारी हिम्मत कैसी हुई एक आईएएस के सामने बोलने की..

हाईकोर्ट के अधिवक्ता से कुलसचिव ने कहा टोपादास तुम्हारी हिम्मत कैसी हुई एक आईएएस के सामने बोलने की..

अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए कुलसचिव के खिलाफ कार्रवाई को डाली कोर्ट में याचिका

April 2, 2025
in administration, Agra, Court, Crime, Education, News

आगरा। एक अधिवक्ता ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव आईएएस राजेश यादव के खिलाफ कार्रवाई को कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि जब वह कुलसचिव से विश्वविद्यालय में मिलने गया था तो कुलसचिव ने उनसे कहा था- टोपादास तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, एक आईएएस अधिकारी के सामने बोलने की। बाहर निकल जाओ नहीं तो धक्के मरवाकर निकलवाना पड़ेगा। अधिवक्ता ने कुलसचिव पर मानहानि के साथ लोक सेवक के रूप में सही तरीके से कार्य नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई को याचिका डाली है।

अधिवक्ता कृष्ण गोपाल हाई कोर्ट में वकालत करते हैं। उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां एक याचिका डाली है। इसमें उन्होंने कहा है कि तीन फरवरी 2025 को शाम करीब 4:30 बजे वह कुलसचिव के कार्यालय में लोकमणि शर्मा महाविद्यालय के द्वारा कूटरचित तरीके से मान्यता लेने के संबंध में हुई शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है यह जानकारी करने आए थे। अधिवक्ता की माता का देहांत हो जाने के कारण सिर के बालों का मुंडन होने के चलते उन्होंने सिर पर टोपा पहन रखा था। जब वह कुलसचिव राजेश कुमार यादव के समक्ष प्रस्तुत हुए और उक्त प्रकरण के बारे में पूछा तो आरोप है कि उन्होंने कहा कि टोपादास तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, एक आईएएस अधिकारी के सामने बोलने की। बाहर निकल जाओ नहीं तो धक्के मरवाकर निकलवाना पड़ेगा। यह सुनकर अधिवक्ता काफी डर गया और बाहर निकल आया। अधिवक्ता का कहना है राजेश कुमार द्वारा जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है उससे उन्हें काफी मानसिक पीड़ा हुई है। राजेश कुमार के द्वारा जानबूझकर उनके अनुस्मारक पत्र को वापस कर विधि द्वारा दिए गए निर्देशों को अनदेखा कर उनकी अवहेलना की गई है। न्यायालय में उन्हें दंडित करने की गुहार लगाई गई है। मामले में 29 अप्रैल को सुनवाई होगी।

Previous Post

वीडियो जारी कर ओकेन्द्र राणा ने कहा सांसद साहब मैं तुम्हारी ईंट से ईंट बजा दूंगा

Next Post

अभिनेत्री कंगना रनौत के अधिवक्ता सुनवाई के दौरान फिर से पेश नहीं हुए

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
अभिनेत्री कंगना रनौत के अधिवक्ता सुनवाई के दौरान फिर से पेश नहीं हुए

अभिनेत्री कंगना रनौत के अधिवक्ता सुनवाई के दौरान फिर से पेश नहीं हुए

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में राशन की कालाबाजारी पर मुख्यमंत्री हुए नाराज, हटाई गईं एडीएम पर बड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

आगरा में राशन की कालाबाजारी पर मुख्यमंत्री हुए नाराज, हटाई गईं एडीएम पर बड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

October 1, 2024
नगर निगम 31.54 करोड़ से महानगर में लगाएगा सोलर लाइटें

बिना अनुमति रोड कटिंग करने पर 3.43 लाख का जुर्माना

June 7, 2024
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन पर रोक, शहीद स्मारक निर्धारित

कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन पर रोक, शहीद स्मारक निर्धारित

September 19, 2023
माली प्रकरण: मंत्री के बेटे के खिलाफ दी तहरीर, देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं

माली प्रकरण: मंत्री के बेटे के खिलाफ दी तहरीर, देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं

May 15, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.