• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
माली प्रकरण: मंत्री के बेटे के खिलाफ दी तहरीर, देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं

माली प्रकरण: मंत्री के बेटे के खिलाफ दी तहरीर, देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं

विश्वविद्यालय में उप कुलसचिव से प्रशासन का चार्ज छीना, सपा छात्र सभा ने मंत्री और उनके बेटे का फूंका पुतला

May 15, 2024
in Agra, Crime, Education, News

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के बेटे के द्वारा पिटाई करने से आहत होकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले विश्वविद्यालय के माली की पत्नी ने नाई की मंडी थाने में मंत्री के बेटे के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि काफी देर इंतजार करने के बाद थाना पुलिस ने यह तहरीर ली, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़िता और उनके भाई का कहना है कि थाने में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पहले वह न्यू आगरा थाने गए थे। यहां से नाई की मंडी भेजा। यहां भी काफी इंतजार कराने के बाद तहरीर लेकर तर्क दिया गया। दूसरी ओर जिस उप कुलसचिव पर ड्यूटी लगाने के माली द्वारा आरोप लगाए गए थे उन्हें प्रशासन विभाग से हटा दिया गया है। इसके साथ ही माली को  कुलसचिव कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। 

बता दें की विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिनेश कुशवाहा माली का कार्य करते हैं। दिनेश कुशवाहा ने मंगलवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। उनकी पत्नी साक्षी कुशवाहा का वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह आरोप लगा रही थीं कि  मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के बेटे अलौकिक उपाध्याय ने उनके पति को बेरहमी से पीटा था। वह वहां दो साल से काम कर रहे हैं, उन्हें छुट्टी भी नहीं दी जाती है। संडे को नहीं जाने पर उन्हें मंत्री पुत्र ने पीटा है। मामले में विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ ने ताले डाल दिए थे। बुधवार को भी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार किया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी की मांग पर उप कुलसचिव पवन कुमार को प्रशासन विभाग से हटा दिया गया है। उनकी जगह ममता सिंह को प्रशासन विभाग दिया गया है। वहीं विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने यह आश्वासन भी दिया है कि वह माली का उपचार कराएंगे। इसके साथ ही माली को कुलसचिव कार्यालय में सम्बद्ध कर दिया गया है। आरोपों को उच्च शिक्षा मंत्री के द्वारा निराधार बताया जा रहा है। उनका कहना है कि उनके घर पर माली की तैनाती नहीं थी। जबकि माली और उनकी पत्नी बोल रहे हैं वह वहीं तैनात थे पुलिस चाहे तो सीसीटीवी कैमरे देख ले या उनकी सीडीआर निकाल ले। 

इधर बुधवार शाम को दिनेश कुशवाहा की पत्नी साक्षी कुशवाहा मंत्री और उनके बेटे के खिलाफ तहरीर लेकर न्यू आगरा थाने पहुंचीं। यहां एसीपी मौजूद थे। उन्होंने उनसे कहा कि उनके थाना क्षेत्र की घटना नहीं है। वह नाई की मंडी में जाएं। साक्षी कुशवाहा और उनके भाई महेंद्र कुशवाहा नाई की मंडी थाने में पहुंचे। महेंद्र कुशवाहा का कहना है कि यहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने तहरीर तक नहीं ली। काफी देर तक वह थाने में ही जमे रहे। इसके बाद तहरीर ली गई लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। उनका आरोप है कि पुलिस मंत्री के प्रभाव में है। 

दिनेश कुशवाहा की पत्नी साक्षी कुशवाहा ने तहरीर में लिखा है कि उनके पति विश्वविद्यालय में 2006 से कार्यरत हैं। पिछले दो साल से विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव पवन कुमार द्वारा उनके पति को उच्च शिक्षा मंत्री के आवास पर कार्य करने के लिए भेज दिया गया था। यहां पर उनसे घरेलू, व्यक्तिगत कार्य जैसे झाड़ू, पोछा लगवाना, गाड़ियों की सफाई कराना, शौचालय साफ करवाना आदि कराए जाते थे। उनके पति के द्वारा कई बार विरोध किया गया लेकिन पवन कुमार द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री के दबाव में नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देकर चुप करा दिया गया। रविवार को पति के काम पर नहीं जाने के कारण 13 मई को उच्च शिक्षा मंत्री के बेटे अलौकिक उपाध्याय ने उनको गालियां देते हुए बेरहमी से पीटा और धमकी दी जहां चाहे वहां शिकायत कर ले। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पूरे विश्वविद्यालय को मैं और मेरे पिताजी चलाते हैं। आहत होकर मेरे पति ने 14 मई को सुबह सुसाइड नोट लिखने के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उनकी पत्नी ने तहरीर में यह भी लिखा है कि अगर भविष्य में उनके पति के साथ या परिजनों के साथ कोई घटना होती है तो उसके जिम्मेदार उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उनके बेटे अलौकिक उपाध्याय होंगे।

कमेटी को लेकर सपा और कांग्रेस ने उठाए सवाल

उच्च शिक्षा मंत्री और उनके बेटे पर कार्रवाई की मांग करते हुए शहर उपाध्यक्ष निर्वेश शर्मा, कांग्रेस के अपूर्व शर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव शर्मा।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने  उच्च शिक्षा मंत्री और उनके बेटे के खिलाफ पत्रकार वार्ता की। इसमें शहर उपाध्यक्ष निर्वेश शर्मा ने कहा कि आखिर कर्मचारी किसके आदेश पर उच्च शिक्षा मंत्री के यहां काम कर रहा था, उस अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने उस कमेटी पर सवाल खड़े किए हैं जो कुलसचिव के द्वारा जांच के लिए बनाई गई है। निर्वेश शर्मा का कहना है कि कमेटी में प्रोफेसर बृजेश रावत को शामिल किया गया है, उनके पिता भारतीय जनता पार्टी में सांसद रहे हैं। ऐसे में वह मंत्री के खिलाफ निष्पक्ष जांच नहीं कर पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि कमेटी में कर्मचारी और छात्र नेताओं को भी सम्मिलित किया जाए। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि मामले में मंत्री और उनके बेटे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अपूर्व शर्मा ने न्यायिक जांच की मांग की।

उच्च शिक्षा मंत्री और उनके बेटे का पुतला दहन करते हुए सपा छात्र सभा के शहर अध्यक्ष अमित प्रताप यादव एवं अन्य।

शाम को सपा छात्र सभा के शहर अध्यक्ष अमित प्रताप यादव के नेतृत्व में स्पीड कलर लैब के सामने मंत्री और उनके बेटे का पुतला भी दहन किया गया। पुतला दहन करने वालों में ललित राज, जितेंद्र धनगर, ओम पंडित, आफताब कुरेशी, विजय यादव, रघुवीर वाल्मीकि, निशांत, समीर, अभिषेक, शिवम, मनजीत, राम खिलाड़ी, सिद्धार्थ, शिवम बघेल, विकास चौधरी, अनुराग यादव, देवांश, अभय कुमार आदि शामिल रहे।

Previous Post

बकायेदारों के खिलाफ लचर कार्यवाही पर मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी

Next Post

मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराने आई युवती गायब

Related Posts

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

May 7, 2026

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र स्थित छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को...

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

May 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में नगर निगम के नाला निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार दोपहर पुराने नाले की दीवार तोड़ते समय...

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

May 6, 2026

आगरा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम तेजी से मेट्रो कार्य करा रही है। बुधवार को एमजी रोड स्थित...

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

May 6, 2026

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  10 जून से...

जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला

जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला

May 5, 2026

आगरा। जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर मंगलवार दोपहर तेंदुआ ने हमला कर...

रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान

रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान

May 5, 2026

आगरा। रकाबगंज क्षेत्र स्थित रावलीपुल पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार अचानक धू-धू कर...

Next Post
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराने आई युवती गायब

मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराने आई युवती गायब

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रहनकलां क्षेत्र में विकसित की जा रही टाउनशिपों का एडीए उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

रहनकलां क्षेत्र में विकसित की जा रही टाउनशिपों का एडीए उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

March 24, 2026
तीन दशक बाद अपनी भूमि पर लिया फतेहपुर सीकरी पुलिस ने कब्जा

तीन दशक बाद अपनी भूमि पर लिया फतेहपुर सीकरी पुलिस ने कब्जा

February 26, 2024
पुलिस कमिश्नर ने सात पुलिसकर्मी किए निलंबित

पुलिस कमिश्नर ने सात पुलिसकर्मी किए निलंबित

June 23, 2023
कोरोना से जंग में बड़ा फैसला, 10 से 18 प्लस वालों को लगेगी बूस्टर डोज, प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी सुविधा

सस्ती हुईं कोरोना की वैक्सीन, निजी अस्पतालों में सिर्फ 375 रुपये में कल से लगेगी

April 9, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की
  • हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत
  • नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी
  • दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.