• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बकायेदारों के खिलाफ लचर कार्यवाही पर मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी

बकायेदारों के खिलाफ लचर कार्यवाही पर मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी

बुधवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

May 15, 2024
in administration, Agra, Development, News

आगरा। बुधवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने आगरा विकास प्राधिकरण की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। रिक्त भूखंड और भवन की बड़ी संख्या एवं बिक्री की दिशा में खास प्रयास न करने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई।

सर्वप्रथम बैठक में एडीए की विभिन्न योजनाओं में रिक्त व बिक्री को उपलब्ध संपत्तियों की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत एचआईजी, एमआईजी के 44 भूखंड बिक्री को तैयार हैं। विगत फरवरी माह में हुई बैठक से अब तक सिर्फ आठ आवासीय भवनों का आवंटन किया गया है, जबकि 1480 भवन अभी भी रिक्त हैं। इसके अलावा पंजीकरण के माध्यम से 112 भवन, नीलामी के माध्यम से 361 एवं प्रथम आवत प्रथम पावत के तहत 798 भवन विक्रय हेतु उपलब्ध हैं। वहीं अनावासीय में 9 विभिन्न योजनाओं में 315 संपत्ति बिक्री हेतु उपलब्ध है। रिक्त भूखंड और भवन की बड़ी संख्या एवं बिक्री की दिशा में खास प्रयास न करने पर मंडलायुक्त ने नाराज़गी जताई। सभी योजनाओं के रिक्त व उपलब्ध भूखंड एवं आवासीय, अनावासीय भवनों की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के साथ ही संपत्तियों की बिक्री हेतु 15 जून से पंजीकरण खोलने के निर्देश दिये। वहीं फाइनेंसियल संस्था के माध्यम से बिक्री करने को कहा। एडीए हाइट्स में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य को 10 जून तक पूर्ण करने अन्यथा की स्थिति में संबंधित अधिकारी के खिलाफ जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिये।

केटल कॉलोनी के संबंध में अवगत कराया गया कि गत माह पशुपालकों, डेयरी संचालकों के साथ बैठक की गयी। ग्राम बुढाना में वर्ष 2018 में निर्धारित मूल्य पर भूमि खरीदने में असमर्थता जाहिर की गयी। ग्राम बुढ़ाना के अलावा अन्य चार स्थलों पर भूमि क्रय को लेकर बात की गयी। मंडलायुक्त ने चयनित सभी स्थलों की स्थिति एवं निर्धारित मूल्य की पूरी रिपोर्ट से उन्हें अवगत कराये जाने के निर्देश दिये। ओल्ड ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर निर्देश दिए कि यहां की हालत काफी खराब है। इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं में सुधार किया जाए।

संपत्तियों की बिक्री से होने वाली आय के बारे में अवगत कराया गया कि वर्ष 2023-24 में 150 करोड़ प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया था जिसके सापेक्ष 133 करोड़ यानि लगभग 90 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। आगामी वित्तीय वर्ष में लगभग 400 करोड़ प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है। किराये पर दी जाने वाली संपत्ति का विवरण प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया गया कि 24 संपत्तियों से समय पर पूर्ण भुगतान प्राप्त हो रहा है। जबकि लंबे समय से किराया भुगतान न करने पर लगभग 26 संपत्तियों का आवंटन निरस्त किया जा रहा है। इसके अलावा 12 संपत्तियां अभी रिक्त हैं। मंडलायुक्त  ने आंवटन निरस्त होने के बाद सभी रिक्त संपत्तियों को पुनः आंवटन करने को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं कोर्ट में विचाराधीन 23 मामलों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। नवंबर 2023 में कुल 4660 बकायेदार थे। इनके खिलाफ वसूली व 93 संपत्तियों के आवंटन निरस्त के बाद अब वर्तमान में कुल 4400 बकायेदार हैं। बकायेदारों के खिलाफ लचर कार्यवाही पर नाराजगी जताई। बड़े बकायेदारों के खिलाफ प्रमुखता से एक्शन लेने के निर्देश दिए।

लैंड बैंक की समीक्षा की गयी। आगरा इनर रिंग रोड़ और फतेहाबाद रोड़ पर अधिग्रहित लगभग 50-50 हेक्टे जमीन पर प्लानिंग करने एवं लेआउट डिजायन करने के निर्देश दिए। बैठक में ककुआ-भांडई टाउनशिप लेआउट का प्रस्तुतीकरण किया गया। इंफ्रा फेसिलिटी, आवासीय-अनावासीय ब्लाक, पार्क, ग्रीनरी, कम्युनिटी फेसिलिटी इत्यादि की समीक्षा की। बढ़िया फ्यूचर प्लानिंग व बेहतर निवेश को ध्यान में रखते हुए टाउनशिप योजना का फाइनल लेआउट तैयार करने के निर्देश दिए। ग्रेटर आगरा योजना में किसानों के साथ बैठक कर विवाद को सुलझाने एवं निर्धारित मूल्य पर ही भुगतान करने के निर्देश दिए गये। इसके अलावा एडीए द्वारा चिन्हित व अधिग्रहित की गयी भूमि जिसे लेकर कोई योजना अभी तक तैयार नहीं की गयी, सभी भूमि की दर सहित सूची तैयार करने के निर्देश दिए।

एडीए के कार्य प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि कुल 42 प्रोजेक्ट्स में लगभग 10 प्रोजेक्ट का कार्य पूर्ण हो चुका है। एक अप्रैल से 6 टचलैस बोतल वेंडिग मशीन से लगभग 2756 पानी की बोतल और टिकट वेंडिग मशीन से 19216 टिकट की बुकिंग हो चुकी है। लगभग 42 लाख की लागत से ताज वेस्ट गेट पार्किंग में लाईटिंग सिस्टम इंस्टाल किया जा चुका है। सदर बाजार में आर्टफेक्ट्स व ग्रिल लगाये जाने का काम पूरा हो चुका है। ग्रिल दोबारा से ठीक से लगाने एंव वाटर फाउंटेन स्थापित करने के निर्देश दिए। 38 लाख की लागत से थीम पेंटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। अगले चरण में रमाडा कट, फ्लाईओवर, पिलर, एमजी रोड़, यमुना किनारा रोड़ को भी शामिल करते हुए बढ़िया थीम पेंटिंग, फसाड़ लाईट का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। जोनल पार्क, शहीद स्मारक और सुभाष पार्क पर चल रहे कार्य प्रगति की समीक्षा की। फतेहपुर सीकरी में होने वाले लाइट एंड साउंड शो की थीम बेस्ड स्टोरी लाइन में सुधार, बदलाव करने के निर्देश दिए। इनर रिंग रोड पर बन रहे एंट्री गेट और हिल्टन माडल रोड का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Previous Post

संप्रेषण गृह में कमियां मिलने पर जिलाधिकारी हुए नाराज

Next Post

माली प्रकरण: मंत्री के बेटे के खिलाफ दी तहरीर, देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं

Related Posts

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

Next Post
माली प्रकरण: मंत्री के बेटे के खिलाफ दी तहरीर, देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं

माली प्रकरण: मंत्री के बेटे के खिलाफ दी तहरीर, देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजनगरी में दिखी मेट्रो की पहली झलक

ताजनगरी में दिखी मेट्रो की पहली झलक

March 6, 2023
भाजपा के लिए मातृशक्ति का सम्मान सर्वोपरि: दिनेश शर्मा

भाजपा के लिए मातृशक्ति का सम्मान सर्वोपरि: दिनेश शर्मा

April 7, 2023
ताज महोत्सव शुरू

ताज महोत्सव शुरू

February 20, 2023
एटा और कासगंज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की हुंकार

एटा और कासगंज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की हुंकार

February 13, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं
  • भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी
  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.