• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भाजपा के लिए मातृशक्ति का सम्मान सर्वोपरि: दिनेश शर्मा

भाजपा के लिए मातृशक्ति का सम्मान सर्वोपरि: दिनेश शर्मा

भाजपा नेता उमेश सेथिया और महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

April 7, 2023
in Agra, Politics

आगरा। विधान परिषद सदस्य एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शुक्रवार को आगरा आगमन पर भाजपा नेता उमेश सेथिया और महानगर महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष  उपमा गुप्ता के नॉर्थ विजय नगर कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं के द्वारा नारे लगाते हुए भव्य तरीके से उनका स्वागत किया गया।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शक्ति का प्रतीक हमारी माता-बहनें देश और प्रदेश के विकास की प्रतिमूर्ति रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत और भारतीय जनता पार्टी के लिए सर्वोपरि मातृशक्ति है। इसलिए हमारे देश की राष्ट्रपति ऐसी महिला हैं जिन्होंने संघर्ष के बलबूते अपना सर्वोच्च मुकाम हासिल किया है।
भाजपा सरकार ने मातृशक्ति के हितों और अस्मिता का ख्याल रखते हुए उनके लिए आवास, शौचालय, गैस सिलेंडर और आटे के इंतजाम सहित सभी जरूरी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर मुहैया कराया है।
उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में जहां शाम ढलते ही घर से निकलने में अपहरण और लूट का डर लगता था, वहीं आज देश और प्रदेश में महिलाएं अपने को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रही हैं।
अब समय आ गया है कि महिलाएं देश का निर्माण करने के लिए कदम बढ़ाएं। घर घर जाएं और भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की विकास की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं। नगर निकाय के साथ-साथ आने वाले लोकसभा चुनाव में कमल का फूल खिलाए और मोदी जी को पुनः भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनाएं।

डिफेंस कॉलोनी में भाजपा नेता उमेश सेथिया के यहां पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में वन डिस्ट्रिक वन माफिया का बोलबाला था। वहीं आज उत्तर प्रदेश में वन डिस्ट्रिक वन मेडिकल कॉलेज और वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट का नारा चल रहा है।

पूर्व डिप्टी सीएम का अपने आवास पर स्वागत करते हुए भाजपा नेता उमेश सेथिया।

ऐतिहासिक इमारतों का जीर्णोद्धार चल रहा है। बड़े-बड़े एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। इस क्रम में आज आगरा भी बदल रहा है। जिले की दिशा और दशा बदली है। मेट्रो का निर्माण कार्य तेजी की ओर है। हॉस्पिटल की हालतों में भी सुधार हुआ है। आज उत्तर प्रदेश शिक्षा और स्वास्थ्य का हब बन गया है। उत्तर प्रदेश में 33 लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट हुआ है। उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश बनकर उभरा है। यूपी में सुरक्षा, विकास, रोजगार सृजन और उद्योगों के लिए अच्छा माहौल बना है। योगी बाबा का डंका पूरे देश में बोल रहा है।

विकास के लिए कुर्ता-पायजामा दोनों जरूरी..
डॉ. दिनेश शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के वक्तव्य को याद करते हुए बताया कि वे अक्सर कहा करते थे कि विकास के लिए कुर्ता पायजामा दोनों जरूरी हैं। कुर्ता के माने लोकसभा और विधानसभा और पायजामा यानी नगर निगम। इसलिए अब धर्म जाति से ऊपर उठकर भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। उन्होंने समझाया कि प्रत्याशी कौन है, यह महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि बीजेपी का प्रत्याशी कमल का फूल है। यही कमल का फूल नगर निगम और केंद्र में खिलाना है। इस अवसर पर रामप्रताप सिंह चौहान ने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि निकाय चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव सन्निकट हैं। हम सबको लग जाना है। केसरिया लहराना है। कमल खिलाना है और 2024 में उत्तर प्रदेश से 80 सीटों का लक्ष्य हासिल करना है। उत्तर प्रदेश से कमल के फूल की माला मोदी जी को पहनानी है।

Previous Post

अपनी माता और अपनी जन्मभूमि स्वर्ग से भी श्रेष्ठ होती है : रामभद्राचार्य

Next Post

ताजनगरी की दिव्या बनीं यूपीपीएससी की टॉपर

Related Posts

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

September 3, 2026

आगरा। एकता थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटी की गला काट...

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

September 3, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति की घोषणा कर दी है। दस कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय...

Next Post
ताजनगरी की दिव्या बनीं यूपीपीएससी की टॉपर

ताजनगरी की दिव्या बनीं यूपीपीएससी की टॉपर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बरहन में पांच साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या

बरहन में पांच साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या

September 16, 2024
किरावली में जमीन के विवाद में महिला को पीटा, वीडियो वायरल

किरावली में जमीन के विवाद में महिला को पीटा, वीडियो वायरल

January 7, 2023
विश्वविद्यालय: बंदरों ने बोला छात्रों के नामांकन रिकॉर्ड पर हमला

विश्वविद्यालय: बंदरों ने बोला छात्रों के नामांकन रिकॉर्ड पर हमला

February 16, 2022
नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, सात महीने की गर्भवती

नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, सात महीने की गर्भवती

January 1, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना
  • शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.