आगरा। बुधवार को जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी मलपुरा स्थित राजकीय किशोर संप्रेषण गृह का अचानक निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। यहां खामियां मिलने पर वह काफी नाराज हुए। उनकी तरफ से डीपीओ को नोटिस देकर सात दिन में जवाब मांगा गया है।
जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी अचानक राजकीय संप्रेषण गृह में पहुंच गए। यहां पर वर्तमान में 166 बच्चे आवासित हैं। जिलाधिकारी ने अपने निरीक्षण के दौरान पाया कि भवन की दीवारों से रंगाई-पुताई और जगह-जगह से प्लास्टर झड़ रहा है। खिड़कियां, शौचालय, टाइल्स अन्य सौंदर्यीकरण तथा व्यवस्थाओं का लो लेवल मेंटेनेंस है। पूछने पर बताया गया की एक साल पहले ही मरम्मत का कार्य कराया गया था। लापरवाही और उचित रखरखाव न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जिला प्रोविजन अधिकारी तथा प्रभारी अधीक्षक को फटकार लगाई।










