• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पीएम मोदी की गुगली से विपक्ष भौचक्का!  सबने खोल दिया मोर्चा

पीएम मोदी की गुगली से विपक्ष भौचक्का! सबने खोल दिया मोर्चा

April 28, 2022
in Business, Economy, National, News

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीति की अपनी एक अलग शैली है। अक्सर उनके पॉलिटिकल मूव चौंकाने वाले होते हैं। ये अचानक चौंकाने वाला भाव उनकी पॉलिटिक्स की यूएसपी है। उनके हमले भी चौंकाने वाले होते हैं। विपक्ष को संभलने का मौका नहीं मिलता। आर्टिकल 370 को बेअसर करते वक्त भी उन्होंने ऐसा किया। बुधवार को कोरोना पर हुई मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग में भी उन्होंने कुछ-कुछ ऐसा किया। बैठक देश में कोरोना के हालात पर चर्चा के लिए थी, लिहाजा किसी ने नहीं सोचा होगा कि पीएम बड़ी चतुराई से पेट्रोल-डीजल पर राज्यों की तरफ से वसूले जा रहे टैक्स का मसला उठा देंगे। विपक्ष शासित राज्यों का बाकायदा नाम लेकर आम जनता को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत नहीं देने के लिए कठघरे में खड़ा कर देंगे। पीएम मोदी का ये अटैक अचानक और अप्रत्याशित था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल नवंबर में दिवाली से ठीक पहले पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: 5 और 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम कर दिया। इससे राज्यों पर भी टैक्स कम करने का दबाव पड़ा। एक-एक करके बीजेपीशासित राज्यों ने भी अपने-अपने यहां पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटा दिया जिससे विपक्षी दलों के शासन वाले राज्यों पर टैक्स कम करने का दबाव और ज्यादा बढ़ गया। नवंबर को बीते एक अरसा हो गया था लेकिन पीएम मोदी ने कोरोना पर होने वाली बैठक में अचानक विपक्षशासित राज्यों से पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने की अपील करके उन्हें हक्का-बक्का कर दिया।
पीएम मोदी का विरोधियों पर अटैक भले ही अचानक और अप्रत्याशित होता है लेकिन इसका मतलब बिना सोचे-विचारे कतई नहीं है। प्रधानमंत्री बहुत सोच-विचार के बाद नाप-तौल कर अटैक करते हैं, बस टाइमिंग का एलिमेंट चौंकाने वाला होता है। पीएम मोदी के अटैक के बाद बीजेपी का प्रचार तंत्र तुरंत सक्रिय हो जाता है। आईटी सेल युद्ध स्तर पर काम में लग जाता है। अचानक हुए अप्रत्याशित हमले से विपक्ष जबतक संभले, तबतक बीजेपी का प्रचार तंत्र लोगों तक पीएम की बात और उनके संदेश को पहुंचाने में बहुत हद तक कामयाब हो चुका होता है। पेट्रोल-डीजल पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैरबीजेपी शासित राज्यों में ज्यादा टैक्स का मसला उठाया तो विपक्ष को काउंटर के लिए कुछ सूझा ही नहीं। सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को तो प्रतिक्रिया देने में पूरे 24 घंटे का वक्त लग गया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि ईंधन की कीमतों पर कुल टैक्स का 68 फीसदी हिस्सा केंद्र के पास जाता है लेकिन पीएम मोदी हर कमी का ठीकरा राज्यों पर फोड़ते हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगाना के मंत्री केसीआर जैसे कुछ नेताओं ने जरूर पलटवार किया लेकिन ये केंद्र से सेस घटाने की मांग या फिर राज्यों को जीएसटी का हिस्सा समय से न मिलने जैसी शिकायतों तक सीमित रहे। पीएम मोदी ने जिन राज्यों का नाम लेकर पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने की मांग की, उनमें से किसी भी राज्य से ये बताते नहीं बन पा रहा कि जब बीजेपीशासित राज्य टैक्स घटा सकते हैं तो वे ऐसा क्यों नहीं कर रहे। अब गैरबीजेपी शासित राज्यों पर पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने का दबाव और ज्यादा बढ़ गया है। महाराष्ट्र तो इस पर विचार भी करने लगा है।

Previous Post

आगरा में गर्मी का सितम, पारा 44 डिग्री के पार

Next Post

राजा मंडी स्टेशन से मंदिर हटाने को लेकर हुआ विरोध

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए आगरा और फिरोजाबाद समेत...

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

July 17, 2026

आगरा/ फिरोजाबाद। इटावा में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की शुक्रवार को शिकोहाबाद में नगला कन्हई...

एसजीएसटी ने ग्राहक बनकर रिजॉर्ट में कर चोरी पकड़ी

एसजीएसटी ने ग्राहक बनकर रिजॉर्ट में कर चोरी पकड़ी

July 15, 2026

आगरा। राज्य वस्तु एवं सेवा कर ने ग्राहक बनकर जोया मैरिज लॉन की बुकिंग कराई। फर्म ने जीएसटी रिटर्न में...

40 लाख की लूट से फैल गई थी सनसनी, जांच के दौरान मामला निकला फर्जी

40 लाख की लूट से फैल गई थी सनसनी, जांच के दौरान मामला निकला फर्जी

July 14, 2026

आगरा। मंगलवार को खंदौली थाना क्षेत्र में सराफा कारोबारी से 40 लाख रुपए की लूट होने पर हड़कंप मच गया।...

आगरा में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट पर शिकंजा, 58 लाइसेंस रद्द, 14 थोक दवा कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आगरा में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट पर शिकंजा, 58 लाइसेंस रद्द, 14 थोक दवा कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

July 11, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एफएसडीए ने आगरा में नकली दवाओं, री-लेबलिंग और सरकारी आपूर्ति की दवाओं के अवैध कारोबार...

आगरा के अंजना मॉल में खुला आइकॉनिक ब्रांड मेगा स्टोर, विश्वस्तरीय ब्रांड्स होंगे एक ही छत के नीचे

आगरा के अंजना मॉल में खुला आइकॉनिक ब्रांड मेगा स्टोर, विश्वस्तरीय ब्रांड्स होंगे एक ही छत के नीचे

July 4, 2026

आगरा। ताजनगरी के फैशन और रिटेल बाजार को नई पहचान देते हुए एमजी रोड स्थित अंजना सेंट्रल मॉल में आइकॉनिक...

Next Post
राजा मंडी स्टेशन से मंदिर हटाने को लेकर हुआ विरोध

राजा मंडी स्टेशन से मंदिर हटाने को लेकर हुआ विरोध

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

इनर रिंग रोड के पास नशे की हालत में मिली युवती

इनर रिंग रोड के पास नशे की हालत में मिली युवती

December 31, 2023
स्कूल में डकैती डालने वाले बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, दो को लगी गोली

स्कूल में डकैती डालने वाले बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, दो को लगी गोली

October 10, 2023
छात्र को सालों तक डिग्री नहीं मिलने पर कुलपति हुए नाराज

छात्र को सालों तक डिग्री नहीं मिलने पर कुलपति हुए नाराज

February 2, 2022

4 महीने बाद हाथ आया मौसीन का हत्यारा

November 18, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप
  • मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
  • होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा
  • सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.