आगरा। मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। आज यह मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग अपनी मां के प्यार, त्याग और ममता के लिए उनका धन्यवाद कर रहे हैं। वहीं अधिकतर लोग अपनी मां के साथ इस खास दिन को बिता रहे हैं। अपने बच्चों पर सब कुछ न्योछावर करने वाली अपनी मां के लिए उपहार भी लेकर आ रहे हैं। ताज नगरी में सुबह से मदर्स डे की धूम दिखाई दे रही है।
आरबीएस कॉलेज के बॉटनी विभाग में तैनात प्रोफेसर केपी सिंह ने अपनी मां के लिए मातृ दिवस पर एक कविता लिखी है। कविता के अंश हैं ‘मेरे भरत को किसकी नजर लग गई है कि रिश्तो में कड़वाहट आ गई है कहते हैं कि खून का रिश्ता सबसे अधिक ताकतवर होता है लेकिन आजकल की दौड़ भाग, पैसे कमाने की होड़ में मां और बच्चों के रिश्तो में सेंध लग गई है’ केपी सिंह ने सभी लोगों से अपील भी की है कि वह आज मातृ दिवस पर प्रण लें कि वे अपनी मां का सदैव ध्यान रखेंगें। इधर कांग्रेस नेता अनुज शिवहरे ने अपनी मां से सुबह उठ कर आशीर्वाद लिया की उन्हें हर जन्म में ऐसी ही मां मिले। वही जो लोग अभी अपनी मां से दूर हैं वह मोबाइल में डीपी लगा कर और फेसबुक पर फोटो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। जयपुर में रह रहीं प्रीति सिंह ने अपनी मां के साथ अपनी फोटो को शेयर कर उनकी ममता को प्रणाम किया है।












