आगरा। सूट बूट पहनकर शादी में शामिल होकर चोरी करने वाले बच्चा गैंग को सिकंदरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंग ने पिछले दिनों दो मैरिज होम में जेवरात और शगुन का बैग चोरी किया था। गैंग में दो लोग हैं जिसमें एक सरगना और एक बाल अपचारी शामिल है।
एएसपी हरीपर्वत आदित्य कुमार ने बताया कि सिकंदरा क्षेत्र के दो मैरिज होम में दो दिन में दो चोरी हुई। लाखों रुपए कैश, गहने और अन्य कीमती सामान चोरी हुआ। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखे तो इसमें एक बच्चा और एक व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिया जब उन्हें पकड़कर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया बच्चा अच्छे कपड़े पहनकर शादी में शामिल होता था वह दूल्हा दुल्हन के आसपास ही घूमता था। इसके बाद मौका मिलते ही आभूषण या पैसे से भरा बेग चोरी कर लेता था।










