आगरा। एसएसपी ने चार थाना प्रभारियों के ट्रांसफर किए हैं। दो थाने लोहामंडी और जैतपुर में अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। वहीं दो थाने सिकंदरा और मंटोला भी कई दिनों से खाली चल रहे हैं। इंस्पेक्टर सदर को मथुरा से एक मामले में मिसकंडक्ट मिल गई है। इसलिए उनको भी चार्ज से हटाना पड़ेगा। खाली थानों में दो-चार दिन के अंदर तैनाती दिए जाने की संभावनाएं हैं।
एसओ खंदौली विपिन कुमार गौतम को एसओ कमला नगर, एसआई आनंद वीर सिंह को चुनाव सेल से एसओ खंदौली, एसओ जैतपुर मनोज शर्मा को एसओ निबोहरा, इंस्पेक्टर लोहामंडी देवेंद्र शंकर पांडेय को इंस्पेक्टर जगदीशपुरा, इंस्पेक्टर कमला नगर उत्तम चंद पटेल को इंस्पेक्टर क्राइम सिकंदरा बनाया गया है। एसएसपी ने दो दरोगा लाइन हाजिर भी किए हैं। पिनाहट से विश्वदीप सिंह और एत्मादपुर से सचिन जावला को लाइन हाजिर किया गया है।











