• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मनरेगा को नए रूप से वीबी जी- राम जी अधिनियम के तहत लागू किया गया है, एआईऔर जीपीएस करेंगे निगरानी

मनरेगा को नए रूप से वीबी जी- राम जी अधिनियम के तहत लागू किया गया है, एआईऔर जीपीएस करेंगे निगरानी

January 12, 2026
in administration, Agra, Development, Economy, Politics

आगरा। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सोमवार को विकास भवन सभागार में केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित “विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) – वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025” की विस्तार से जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि संसद में इस अधिनियम पर 48 घंटे तक गहन चर्चा के बाद इसे पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में लागू मनरेगा योजना के अंतर्गत अब तक 86 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन ग्रामीण विकास के आधारभूत ढांचे में अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मनरेगा अधिनियम में आमूलचूल सुधार किए गए हैं। प्रो. बघेल ने कहा कि पुराने सिस्टम में राज्यों की मनमानी, भ्रष्टाचार, पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अपने लोगों का नामांकन, श्रमिकों का शोषण और पारदर्शिता की भारी कमी देखने को मिली। कई राज्यों में तो 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के नाम भी मनरेगा में जोड़कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2047 तक विकसित भारत का सपना तब तक पूरा नहीं हो सकता, जब तक गांवों में बुनियादी ढांचे का विकास, नागरिक सुविधाओं का विस्तार और खेती-किसानी को समृद्ध नहीं किया जाएगा।

125 दिन की कानूनी रोजगार गारंटी

नए अधिनियम के तहत अब ग्रामीण श्रमिकों को 100 की जगह 125 दिन की रोजगार की कानूनी गारंटी दी जाएगी। पहले औसतन केवल 50 दिन ही रोजगार मिल पाता था। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अब पंचायतों की खुली बैठक में कार्यों का निर्धारण होगा। योजना निर्माण का अधिकार ग्राम स्तर पर होगा। कार्यों का चयन ग्राम सभा में किया जाएगा। केंद्र और राज्यों की हिस्सेदारी 60:40 तय की गई है, जिससे जवाबदेही सुनिश्चित होगी। समय पर भुगतान और बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। मजदूरी भुगतान की सात दिन की समय-सीमा तय की गई है। काम उपलब्ध न होने पर बेरोजगारी भत्ता स्वतः मिलेगा। एआई और डिजिटल निगरानी से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि सभी कार्य “विकसित भारत राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना स्टैक” पर दर्ज किए जाएंगे। निगरानी के लिए एआई आधारित एनालिटिक्स, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, जीपीएस/मोबाइल आधारित उपस्थिति, सोशल ऑडिट और जीपीएस ट्रैकिंग का प्रावधान किया गया है। इन व्यवस्थाओं से फर्जी जॉब कार्ड, बिचौलियों और ठेकेदार प्रथा पर पूरी तरह रोक लगेगी। किसी भी अनियमितता पर संबंधित अधिकारी की सीधी जवाबदेही तय होगी।

Previous Post

क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा द्वारा जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

Next Post

मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Related Posts

आगरा में चोरों की हौसले बुलंद, दरोगा का घर ही साफ कर दिया, 40 लाख की चोरी

आगरा में चोरों की हौसले बुलंद, दरोगा का घर ही साफ कर दिया, 40 लाख की चोरी

February 15, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 के डी-ब्लॉक में एक दरोगा के घर मे नकाबपोश चोर ने सुनियोजित तरीके से घर...

एयरफोर्स स्टेशन पर मिला पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

एयरफोर्स स्टेशन पर मिला पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

February 15, 2026

आगरा। एयरफोर्स स्टेशन परिसर में उसे समय खलबली मच गई जब तकनीकी क्षेत्र में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गुब्बारा मिला।...

उप निबंधक सदर प्रथम, सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा

उप निबंधक सदर प्रथम, सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा

February 15, 2026

आगरा। सत्यकाम एजुकेशनल ट्रस्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक षड्यंत्र के गंभीर आरोपों में पुलिस...

18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा, डीएम केंद्र व्यवस्थापक से बोले कैसी भी गलती स्वीकार नहीं होगी

18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा, डीएम केंद्र व्यवस्थापक से बोले कैसी भी गलती स्वीकार नहीं होगी

February 14, 2026

आगरा।  18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण ढंग से...

नकली गुलाल बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही हो बोले मंडलायुक्त

नकली गुलाल बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही हो बोले मंडलायुक्त

February 14, 2026

मथुरा। मथुरा उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में रंगोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें ...

मथुरा में बनेगा देश का पहला राष्ट्रीय गो-संस्कृति म्यूजियम, आस्था-आध्यात्म और विज्ञान का होगा संगम

मथुरा में बनेगा देश का पहला राष्ट्रीय गो-संस्कृति म्यूजियम, आस्था-आध्यात्म और विज्ञान का होगा संगम

February 14, 2026

मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के परिसर में देश का पहला राष्ट्रीय गो-संस्कृति म्यूजियम...

Next Post
मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

प्री पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षाएं हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कराई जाएं

प्री पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षाएं हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कराई जाएं

August 31, 2022
सट्टेबाज गुरु एफआईआर में नामजद नहीं, गुरु की जगह नाम राशि चेले की हुई अग्रिम जमानत

सट्टेबाज गुरु एफआईआर में नामजद नहीं, गुरु की जगह नाम राशि चेले की हुई अग्रिम जमानत

January 9, 2026
तेज रफ्तार अर्टिगा कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, चार की मौत

तेज रफ्तार अर्टिगा कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, चार की मौत

January 19, 2024
एनसीसी कैडेट्स ने बटालियन में मनाया शौर्य दिवस

एनसीसी कैडेट्स ने बटालियन में मनाया शौर्य दिवस

July 26, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में चोरों की हौसले बुलंद, दरोगा का घर ही साफ कर दिया, 40 लाख की चोरी
  • एयरफोर्स स्टेशन पर मिला पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट
  • उप निबंधक सदर प्रथम, सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा
  • 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा, डीएम केंद्र व्यवस्थापक से बोले कैसी भी गलती स्वीकार नहीं होगी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.