आगरा। दुष्कर्म के एक आरोपी ने थाने के अंदर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को आत्महत्या का प्रयास करता देख साथ में बंद लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे और उसे आत्महत्या करने से रोका। इसके बाद उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
एक किशोरी के साथ धर्मेंद्र ने 6 महीने पहले दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म का उसने वडियो भी बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। रविवार को किशोरी के परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आज उसकी गिरफ्तारी कर ली। हवालात के अंदर उसने दरवाजे पर कंबल का फंदा बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। साथ में बंद लोगों ने जोर-जोर से शोर मचाया। थाने के सभी पुलिसकर्मी उसे बचाने के लिए दौड़े। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र पूर्व में भी दो बार दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।











