• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
न्यू आगरा थाने में खामियों की भरमार, पुलिस अपर आयुक्त बोले जल्दी कर लो सुधार

न्यू आगरा थाने में खामियों की भरमार, पुलिस अपर आयुक्त बोले जल्दी कर लो सुधार

200 से ऊपर विवेचना पेंडिंग में देखकर हुए आग बबूला, बोले जल्द ओआर करने आऊंगा

June 21, 2023
in administration, Agra, Police

आगरा। बुधवार को पुलिस अपर आयुक्त न्यू आगरा थाने में वार्षिक औचक निरीक्षण पर पहुंचे। पुलिस अपर आयुक्त के पहुंचने पर थाने में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान 200 से ऊपर पेंडिंग विवेचनाओं की संख्या देखकर वह आग बबूला हो गए। इसके साथ ही कानून की जानकारी के नाम पर कई दरोगाओं का डिब्बा गोल मिला। वह बोले जल्दी ही ओआर करेंगे। तब तक आधे से अधिक विवेचना का निस्तारण नहीं हुआ तो वह कार्रवाई करेंगे।

पुलिस अपर आयुक्त केशव कुमार चौधरी के द्वारा एक-एक कर सभी थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को वह न्यू आगरा थाने में पहुंचे। यहां की स्थिति को देखकर वह आश्चर्यचकित रह गए। वर्ष  176 विवेचना पेंडिंग में बताई गई, जो कि जांच में 200 से ऊपर पेंडिंग निकलीं। एक साल में भी विवेचनाओं का निस्तारण नहीं होने पर वह विवेचकों के ऊपर नाराज हुए। एक साल पहले हत्या के दर्ज मुकदमे में पुलिस अभी तक कुछ नहीं कर सकी है। इस बात पर भी वह नाराज हुए। इसके अलावा उनका पारा उस समय चढ़ गया जब उन्हें पता चला कि इंस्पेक्टर क्राइम सहित दो दरोगा गैर थाने में ट्रांसफर होने पर केस डायरी के पर्चे अपने साथ ही ले गए हैं। वह उन्हें थाने में जमा कराने ही नहीं आ रहे हैं। इस वजह से वर्तमान विवेचक विवेचना को आगे नहीं बढ़ा पा रहे। एसीपी को उन्होंने निर्देश दिया कि अगर आज रात तक तीनों के द्वारा पर्चे जमा करा दिए गए तो ठीक है नहीं तो तीनों के खिलाफ आईपीसी 409 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया जाए। यह सुनने के बाद पुलिसकर्मियों के बीच में खलबली मच गई। पुलिस अपर आयुक्त ने यह भी कहा कि जो लोग लापता हैं वह सिर्फ पोस्टर छपवाने से ही नहीं मिलेंगे, उन्हें खोजने का प्रयास भी करना पड़ेगा। यह भी चेतावनी दी कि वह 10 दिन के अंदर थाने का ओआर करने आएंगे। अगर इस दौरान फिर से उन्हें यह खामियां मिली तो पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।  निरीक्षण के दौरान कुछ विवेचक यह भी नहीं बता पाए कि वह कौन-कौन सी विवेचना कर रहे हैं। जिस दरोगा पर ज्यादा विवेचना हैं उन्हें दूसरे दरोगा पर ट्रांसफर करने के लिए उन्होंने इंस्पेक्टर को निर्देशित किया। साथ ही गुंडा एक्ट की कार्यवाही प्रभावी तरीके से की जाए इसके लिए उन्होंने दिशा निर्देश दिए।

थाने का निरीक्षण करते हुए पुलिस अपर आयुक्त केशव कुमार चौधरी।
Previous Post

वेतन को लेकर नगर निगम में कर्मचारियों का हंगामा

Next Post

मलपुरा पुलिस ने पकड़े चार शातिर चोर

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
मलपुरा पुलिस ने पकड़े चार शातिर चोर

मलपुरा पुलिस ने पकड़े चार शातिर चोर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

युवक को पोक्सो में जेल भेजने की धमकी देकर चौकी पर बंधक बनाकर की वसूली, चार निलंबित

युवक को पोक्सो में जेल भेजने की धमकी देकर चौकी पर बंधक बनाकर की वसूली, चार निलंबित

December 16, 2024
3 दिन में बुखार से दो बच्चों की मौत

3 दिन में बुखार से दो बच्चों की मौत

September 15, 2022
टीसीएस कंपनी के मैनेजर ने पत्नी से पीड़ित होकर की आत्महत्या

टीसीएस कंपनी के मैनेजर ने पत्नी से पीड़ित होकर की आत्महत्या

February 28, 2025
डीएस चौहान कार्यवाहक डीजीपी

डीएस चौहान कार्यवाहक डीजीपी

May 12, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.