• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सिम का काला कारोबार: दुबई थाईलैंड में भेजते थे फर्जी एक्टिवेट्ड सिम, कमाए करोड़ों

सिम का काला कारोबार: दुबई थाईलैंड में भेजते थे फर्जी एक्टिवेट्ड सिम, कमाए करोड़ों

मामले में 29 नामजद हुए, 10 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

April 8, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। पश्चिमी जोन एसओजी, किरावली थाना पुलिस और साइबर सेल ने मिलकर आनलाइन ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गैंग के सदस्य बाजार और हाईवे किनारे कैनोपी लगाकर सिम बेचते थे। किसी भी व्यक्ति को गुमराह कर फर्जी तरीके से उसकी आइडी और फिंगर प्रिंट लगा तीन से चार सिम एक्टिव कराते थे। सिम को आगरा से दुबई और थाईलैंड में बैठे ठगों को तीन हजार में बेचा जाता था। ठग वहां से आनलाइन गेमिंग समेत अन्य तरीके से ठगे गए रुपये फर्जी ट्रेडिंग कंपनी के खाते में भेजते थे जिसे भारत में कैश कर लिया जाता था।

डीसीपी पश्चिमी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि आगरा में फर्जी आईडी से खरीदे सिमों को बेचने वाला गैंग सक्रिय है। सूचना पर घेराबंदी करते हुए महुअर कट से सात लोग पकड़े गए। उनकी निशानदेही पर ड्रीम सिटी कालोनी में किराये के मकान में तीन महिलाएं भी पकड़ी गईं। महिलाओं से वोडाफोन और एयरटेल के 420 सिम और अन्य उपकरण बरामद किए गए।

पूछताछ में पता चला है कि सिम को आगरा से दुबई और थाईलैंड में बैठे ठगों को तीन हजार में बेचा जाता था। ठग वहां से आनलाइन गेमिंग समेत अन्य तरीके से ठगे गए रुपये फर्जी ट्रेडिंग कंपनी के खाते में भेजता था। जिसे भारत में कैश कर लिया जाता था। मामले में 29 लोग नामजद हुए हैं।  10 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 19 की तलाश जारी है। पुलिस को हवाला से भी जुड़े होने के साक्ष्य मिले हैं।

फर्जी तरीके से सिम एक्टिव करते थे

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि बाजार और हाईवे पर कैनोपी लगाकर फर्जी तरीके से सिम एक्टिवेट किया करते थे। जिसे 50 रुपये में खरीद कर सिम बंटी के माध्यम से 500 रुपये में दिल्ली में युसुफ और हाफीज को सौंपा जाता था। दिल्ली से युसुफ और हाफीज के माध्यम से लगेज बैग में रखकर सिम शानू के पास दुबई और थाईलैंड भी भेजा जाता था। एयरटेल कंपनी की सिम दुबई और वोडोफोन-आइडिया थाईलैंड भेजा जाता था। बताया फरह और सेवला के रहने वाले लोगों को कुछ रुपये देकर फर्जी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से खाता चालू कराया जाता था जिसके लिए प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपये दिया जाता था।

सिम को दुबई और थाईलैंड पहुंचाने के बाद सिंडिकेट का मास्टरमाइंड आनलाइन गेमिंग कराते थे। जिसमें वहां के लोगों से कुछ धनराशि निवेश कराया जाता था। जिसे गेमिंग के माध्यम से ही दोगुनी धनराशि निवेश कर अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन दिया जाता था। जब दोगुनी धनराशि निवेश होती थी तब गुमराह कर निवेश कराया गया रुपया ठग पार कर देते थे। इसके बाद भारत भेजते थे।

एसीपी अछनेरा पूनम सिरोही ने बताया शाहरुख, गौतम, तोहीद, रोहित, दुर्गेश, शहबाज, आदित्य, अंजुम, भूमिका और गुलजाना के पास से 420 सिम, सात क्यूआर कोड और मोबाइल, चार स्वैप मशीन, 45 बैंक पासबुक, चार बाइक, दो पासपोर्ट, 54 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। 

Previous Post

छह वर्षीय बालिका से 11 वर्ष के बालक ने किया दुष्कर्म

Next Post

खेड़ा राठौर में हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में फसल जलकर हुई राख

Related Posts

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

Next Post
खेड़ा राठौर में हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में फसल जलकर हुई राख

खेड़ा राठौर में हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में फसल जलकर हुई राख

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जगदीशपुरा में बिक रहा था गोवंश, पुलिस को नहीं थी जानकारी

January 24, 2022
पंजाब में बब्बर खालसा की जेलब्रेक साजिश, चार जेलों पर मंडरा रहा खतरा

पंजाब में बब्बर खालसा की जेलब्रेक साजिश, चार जेलों पर मंडरा रहा खतरा

June 6, 2022
देशवासियों के लिए ऐतिहासिक तोहफा है अमृतकाल का पहला बजट

देशवासियों के लिए ऐतिहासिक तोहफा है अमृतकाल का पहला बजट

February 4, 2023

एक ही संपत्ति पर बार-बार लोन लेने वाले पकड़े

November 25, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.