• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
टीबी मरीजों को खोजने में आगरा ने प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की

टीबी मरीजों को खोजने में आगरा ने प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की

कैम्प लगा कर खोजे जा रहे हैं नये टीबी मरीज

July 26, 2024
in administration, Agra, Health

आगरा। देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए आगरा का स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा हैं।  टीबी मरीजों को खोजने में आगरा ने प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की है। यह रैंक आगरा को शासन द्वारा एक जनवरी से 13 जुलाई के बीच पूरे प्रदेश में हुई टीबी जांच की रिपोर्ट के आधार पर जारी की है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पोर्टेबल एक्स रे मशीन से कैम्प लगा कर नये टीबी मरीज खोजे जा रहे हैं। नये टीबी मरीज खोजने के लिए शहर और गांव में प्रतिदिन दो कैंप लगाए जाते हैं जिसमें लगभग 130 लोगों की स्क्रीनिंग की जाती है। संभावित मरीजों की पोर्टेबल एक्स रे मशीन और बलगम का स्पुटम कलेक्ट करके दोनों तरह से जांच कराई जा रही है । दस्तक अभियान में भी स्वास्थ्यकर्मियों को टीबी की जांच अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए। ओपीडी में आने वाले मरीजों की टीबी जांच के लिए सैंपल एकत्र किया जा रहा है। टीबी जांच में जिले को पहले स्थान पर लाने का लक्ष्य है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने बताया कि आगरा में कुल 27230 टीबी मरीजों को खोजने के सापेक्ष विभाग द्वारा 16888 टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन किया गया। इसमें 13509 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई। आगरा ने लक्ष्य को प्राप्त करने में 62 प्रतिशत सफलता प्राप्त कर प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की है। वहीं बरेली ने 62.06 प्रतिशत सफलता दर के साथ प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है। डीटीओ ने बताया कि कैम्प लगा कर नये टीबी मरीज खोजे जा रहे हैं। कैम्प के लिए पहले से योजना तैयार कर ली जाती है और खासतौर से उच्च जोखिम क्षेत्रों में शिविर लगाए जाते हैं। नये टीबी मरीज खोज कर समय से इलाज शुरू कर देने से इसके संक्रमण की चेन टूटती है। लक्षण दिखने पर लोग अपने ब्लॉक में लगने वाले कैम्प में पहुंच कर टीबी जांच करवा सकते हैं। डीटीओ ने बताया कि जनपद में 16 मार्च से 23 जुलाई के बीच विभिन्न स्थानों पर 176 कैंप लगाए गए। इन कैंप में 19255 संभावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग की गयी। सभी संभावित मरीजों की जांच पोर्टेबल एक्स रे मशीन से की गयी। इसके बाद 5351 मरीजों का मरीजों के बलगम का स्पुटम लेकर जांच के लिए भेजा गया, जिसमें 521 मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई। सभी नये टीबी मरीज का उपचार शुरू कर दिया गया है और निक्षय पोषण योजना से भी जोड़ दिया गया है।

नगला अजीता निवासी 60 वर्षीय ज्ञान देवी (बदला हुआ नाम) बताती है कि उनकी उम्र 60 वर्ष है। उन्हें लंबे समय से खांसी और तेज बुखार हो रहा था, इसके साथ ही उनका वजन भी काफी कम हुआ। वह क्षेत्रीय लोकल डॉक्टर से खांसी और बुखार के लिए दवाई लेती थी । जिससे थोड़ा आराम मिलता था लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आ रहा था । ज्ञान देवी ने बताया कि लोहा मंडी टीबी यूनिट के टीबीएचवी राकेश कुमार ने मेरे लक्षणों के आधार पर 18 जुलाई को नगला अजीता में आयोजित कैंप में मेरी टीबी की जांच कराई। पहले पोर्टेबल एक्स रे मशीन से मेरी जांच हुई, उसके बाद जांच के लिए मेरा बलगम लिया गया । दोनों टीबी जांच आने के पश्चात मुझे पता चला कि मुझे फेफड़े का टीबी हो गया है, इसके पश्चात 20 जुलाई से मेरा उपचार शुरू हो गया है, मैं नियमित दवा का सेवन कर रही हूं । डॉक्टर द्वारा दी गई सलाहों का भी पालन कर रही हूं। डॉक्टर ने मुझे मास्क पहनने और खांसने पर मुंह पर हाथ रखने की भी सलाह दी है।

टीबी मरीजों को मिलती हैं यह सुविधा

– सरकारी प्रावधानों के अनुसार जांच व इलाज
– निक्षय पोषण योजना के तहत इलाज चलने तक खाते में 500 रुपये प्रति माह की दर से
– निकट सम्पर्कियों की टीबी जांच और बचाव की दवा का सेवन
– टीबी की सीबीनॉट जांच। साथ में मधुमेह और एचआईवी की जांच
– सम्पूर्ण दवा और परामर्श

यह लक्षण दिखें तो कराएं जांच
– अगर दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी,
– सीने में दर्द, बलगम में खून आना
– शाम को पसीने के साथ बुखार
– भूख न लगना
– तेजी से वजन गिरने जैसे लक्षण हो तो जांच अवश्य करवाना चाहिए

Previous Post

सदर में मामा फ्रैंकी रेस्टोरेंट के सामने कार में बैठे युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Next Post

लोहामंडी थाने में लगी बायोमेट्रिक मशीन, पुलिसकर्मियों की हाजिरी अब इसी से लगेगी

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
लोहामंडी थाने में लगी बायोमेट्रिक मशीन, पुलिसकर्मियों की हाजिरी अब इसी से लगेगी

लोहामंडी थाने में लगी बायोमेट्रिक मशीन, पुलिसकर्मियों की हाजिरी अब इसी से लगेगी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सिकंदरा में पुलिसकर्मियों से हाथापाई के बाद वर्दी फाड़ी

सिकंदरा में पुलिसकर्मियों से हाथापाई के बाद वर्दी फाड़ी

April 23, 2023
पुलिस की तैयारी कर रहे युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

पुलिस की तैयारी कर रहे युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

March 15, 2022
दो दरोगा और एक एसएसआई लाइन हाजिर

दो दरोगा और एक एसएसआई लाइन हाजिर

July 27, 2022
शीतलहर को देखते हुए बारहवीं तक स्कूलों में सात जनवरी तक छुट्टी

शीतलहर को देखते हुए बारहवीं तक स्कूलों में सात जनवरी तक छुट्टी

January 5, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.