• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
न्यू आगरा थाना पुलिस की वजह से बची अपहृत बच्चे की जान

न्यू आगरा थाना पुलिस की वजह से बची अपहृत बच्चे की जान

पिता के दोस्त ने कर लिया था अपहरण, चार घंटे में पुलिस ने खोज निकला

March 24, 2025
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। न्यू आगरा थाना पुलिस की तत्परता की वजह से पांच साल के बच्चे की जान बच गई। बच्चे का उसके पिता के दोस्त ने ही अपहरण कर लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से उसे खोज निकाला। 

 बसेरा एनक्लेव निवासी महेश शर्मा के पांच वर्षीय पुत्र को एक ऑटो चालक दस रुपये का लालच देकर अपहरण कर ले गया। दोपहर से घर से गायब बच्चे के लौटकर न आने से परिवारवाले उसे खोजने निकले। आसपास कहीं पता न लगने पर परिजनों ने थाना न्यू आगरा में रात करीब आठ बजे सूचना दी। सूचना मिलते ही न्यू आगरा प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही के नेतृत्व में तीन टीम सक्रिय हो गईं। एक टीम सीसीटीवी चैक करने में जुट गई तो दूसरी टीम बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड पर सक्रिय हो गई। सीसीटीवी और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने महज चार घंटे में ही बच्चे को बरामद कर लिया। परिजनों ने बताया था कि उनका एक पुराना परिचित पंछी बाबू उनसे मिलने आया था। महेश शर्मा पहले ऑटो किराए पर देता था। पंछी उस समय ऑटो चलाता था। वह करीब तीन साल बाद महेश से मिलने आया था। उसने महेश के घर खाना भी खाया। वह करीब 1.10 बजे जाते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया था। इसी आधार पर पुलिस ने पंछी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया।  आरोपी पंछी बाबू ने पुलिस को बताया कि उसने बच्चे को पहले दस का नोट दिया। बच्चे ने वह ले लिया। उसके बाद उसने दूसरा नोट निकाला और बच्चे को नोट दिखाते हुए गली के बाहर ले आया और गली के बाहर पहले से खड़े ऑटो में बिठाकर ले गया। 
Previous Post

राजकुमार चाहर सांसद निधि से फतेहपुर सीकरी में लगवाएंगे राणा सांगा की प्रतिमा

Next Post

चेक बाउंस के मामले में आरोपी को एक करोड़ पांच लाख रूपये और एक वर्ष का कारावास

Related Posts

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

August 30, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर टोरेंट पावर  के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल...

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

August 30, 2026

आगरा। सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत हो गई।...

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला

August 30, 2026

आगरा। पावर लिफ्टिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर चाकू से हमला बोल दिया। इसका वीडियो सोशल...

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

August 29, 2026

आगरा। किरावली थाना क्षेत्र के चैंकोरा गांव में खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18...

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

August 29, 2026

आगरा। कागारौल क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही...

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया,  सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

August 28, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में अब थाने भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जो थाने में...

Next Post
चेक बाउंस के मामले में आरोपी को एक करोड़ पांच लाख रूपये और एक वर्ष का कारावास

चेक बाउंस के मामले में आरोपी को एक करोड़ पांच लाख रूपये और एक वर्ष का कारावास

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अछनेरा थाना पुलिस ने पकड़े दो लुटेरे, एक पर 25 दूसरे पर सात  मुकदमे दर्ज

अछनेरा थाना पुलिस ने पकड़े दो लुटेरे, एक पर 25 दूसरे पर सात मुकदमे दर्ज

February 26, 2023
युवक ने तलाकशुदा महिला का हमदर्द बनकर उसे बंधक बना किया दुष्कर्म

युवक ने तलाकशुदा महिला का हमदर्द बनकर उसे बंधक बना किया दुष्कर्म

September 10, 2023
पुलिस का एक ऐसा गुड वर्क जिसका खुलासा नहीं किया गया, कारण- चौकी से चोरी हो गया था ट्रक !

खनन परिवहन में पकड़े गए ट्रक के चौकी से चोरी वाले मामले में दो कॉन्स्टेबल हुए निलंबित

January 14, 2025
अब आंख पर पट्टी बांधकर फतेहपुर सीकरी पुलिस ने दी युवक को थर्ड डिग्री

अब आंख पर पट्टी बांधकर फतेहपुर सीकरी पुलिस ने दी युवक को थर्ड डिग्री

December 24, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन
  • मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत
  • राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला
  • खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.