आगरा। आगरा कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय था “एलिअनेशन इन कंटेंपरेरी साउथ एशियन लिटरेचर”। मुख्य वक्ता के रूप में सेंट जॉन्स कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश आदि दक्षिण एशियाई देशों के प्रसिद्ध उपन्यासों में व्याप्त विलगाव (एलिअनेशन) को समस्या के रूप में दिखाया है।
उन्होंने आगे कहा कि विलगाव आज के समाज में विश्व की एक ज्वलंत समस्या है। प्रत्येक व्यक्ति आज विलगाव का शिकार है। एलिअनेशन का मतलब है कि व्यक्ति अपने समाज, अपने कार्यस्थल, मित्र मंडल, अपने परिवार यहां तक कि स्वयं से भी परेशान एवं अलगाव अनुभव करता है। वह अपनी विषम परिस्थितियों में स्वयं को अलग-थलग महसूस करता है और उससे निकलने में स्वयं को अकेला पाता है। अंततः परिस्थितियों से जूझते हुए अत्यंत अकेला हो जाता है और परिस्थितियों के सम्मुख आत्मसमर्पण कर देता है। यह समाज की अत्यंत विषम मानसिक स्थिति है, तथा आधुनिक साहित्य और समाज में चिंतन योग्य है।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर अनुराग शुक्ला, विभागाध्यक्ष डा. सीके गौतम के अतिरिक्त प्रो. प्रियम अंकित, प्रो. दीपक उपाध्याय, डा. बीरी सिंह जूरैल, अमरेश बाबू यादव, निखिलेश तिवारी, प्रो. अरुणोदय बाजपेई, प्रो. रचना सिंह, मुख्य प्रानुशासक प्रो. अमित अग्रवाल, डा. चंद्रवीर सिंह, प्रो. पूनम चांद, प्रो. अंशु चौहान, प्रो. संध्या यादव, प्रो. नीरा शर्मा, प्रो. भूपेंद्र चिकारा, अरविंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे। व्याख्यानमाला का संचालन प्रो. धनंजय सिंह, प्रो. आभा शर्मा ने किया।











