आगरा। डौकी थाना पुलिस की गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई है। बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है। पुलिस ने उपचार के लिए उसे अस्पताल भिजवाया है।
एसीपी फतेहाबाद अमरदीप ने बताया कि थानाध्यक्ष डौकी योगेश कुमार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त और 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर बिशारना के अंडरपास के नजदीक कहीं जाने की फिराक में खडा है। सूचना मिलते ही डौकी पुलिस बिशारना अंडरपास के पास पहुंची तभी पुलिस को आता देख पुलिस के ऊपर अचानक से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लग गई। पूछताछ में उसने अपना नाम मंगलेश पुत्र रामकिशन निवासी फतेहाबाद बताया। पकड़े गए बदमाश के ऊपर 14 मुकदमे दर्ज हैं।











