• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पीड़ित पांच घंटे तक इंस्पेक्टर के हाथ जोड़ता रहा और 50 करोड़ की जमीन पर हो गया कब्जा

पीड़ित पांच घंटे तक इंस्पेक्टर के हाथ जोड़ता रहा और 50 करोड़ की जमीन पर हो गया कब्जा

बड़ी मुश्किल से हुआ मुकदमा दर्ज, मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कब्जा होता रहा

October 17, 2024
in administration, Agra, Crime, Police

-DLA ब्यूरो-

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र में क्रास रोड माल के सामने 50 करोड रुपए की जमीन पर पुलिस की मिलीभगत  से कब्जा होने का एक पीड़ित ने आरोप लगाया है। आरोप है कि जब कब्जा हो रहा था उस दौरान पीड़ित इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा के पास गया। इंस्पेक्टर ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। वह पांच घंटे तक उसे अपने पास ही बैठाए रहे। उधर उसकी जमीन पर कब्जा होता रहा। पीड़ित ने इंस्पेक्टर के खूब हाथ पैर जोड़े, गिड़गिड़ाया लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की। 

बोदला के रहने वाले अवधेश अग्रवाल ने प्रेस नोट जारी करके कहा है कि भाजपा की जिला कार्यकारिणी के नेता और उसके भाई के द्वारा अन्य साथियों और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। कब्जा कराने में आगरा पुलिस संलिप्त है। 28 सितंबर को सुबह 5:00 से कब्जा होना शुरू हुआ। 200 से 250 लोग हथियारों के साथ मौजूद थे। जब वह उनको रोकने गए और बैनामा दिखाया तो बैनामा की मूल प्रति उनसे छीन ली। इसके बाद वह इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा के पास गए तो उन्होंने उन्हें पांच घंटे थाने पर बैठाए रखा और उधर कब्जा होता रहा। वह लगातार उनके हाथ जोड़कर उनसे प्रार्थना करते रहे कि मेरी मदद करो, लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की। अधिकारियों से उन्होंने शिकायत की तो अधिकारियों ने भी कोई सुनवाई नहीं की। 11 अक्टूबर को बड़ी मुश्किल से मुकदमा दर्ज हुआ। जब तक जमीन पर कब्जा हो चुका था और उसके आगे गेट लगाकर भाजपा नेता उसके भाई का नाम लिख दिया गया। आरोप है कि वह एक पुलिस अधिकारी से मिले तो उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कार्रवाई करेंगे। जमीन कुर्क करेंगे, लेकिन बाद में वह मुकर गए और कहने लगे ऊपर से फोन आया है। मैं इसमें कुछ नहीं कर पाऊंगा। पीड़ित का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी उनकी जमीन पर कब्जा होता रहा है। आरोपियों के द्वारा उन्हें धमकी दी जा रही है।

दूसरे पक्ष के द्वारा भी पत्रकार वार्ता कर अपना पक्ष रखा गया है। आनंद कुमार ने बताया कि अवधेश कुमार, अजय कुमार द्वारा पुलिस प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है।  

पूर्व में जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में करीब 40 करोड रुपए की जमीन पर क़ब्ज़े का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि अब सिकंदरा वाला मामला सुर्खियों में आ गया है। ताजगंज के एकता चौकी क्षेत्र में भी एक जमीन का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। 

Previous Post

विजय को स्थाई करने के लिए उसका उत्सव जरूरी : राज्यपाल

Next Post

चावल की कालाबाजारी की सूचना पर जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक को सभासद पति ने पीटा

Related Posts

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

September 3, 2026

आगरा। एकता थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटी की गला काट...

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

September 3, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति की घोषणा कर दी है। दस कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय...

Next Post
चावल की कालाबाजारी की सूचना पर जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक को सभासद पति ने पीटा

चावल की कालाबाजारी की सूचना पर जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक को सभासद पति ने पीटा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एक इंस्पेक्टर की तैनाती को लेकर कमिश्नरेट में आखिर क्यों टूटा नियम, उठ रहा है सवाल

एक इंस्पेक्टर की तैनाती को लेकर कमिश्नरेट में आखिर क्यों टूटा नियम, उठ रहा है सवाल

February 1, 2025
ताजगंज में लाखों रुपये की पकड़ी गईं नारकोटिक दवाएं

ताजगंज में लाखों रुपये की पकड़ी गईं नारकोटिक दवाएं

May 8, 2025
एफबीआई का वांटेड भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक एसटीएफ ने संजय प्लेस से पकड़ा

एफबीआई का वांटेड भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक एसटीएफ ने संजय प्लेस से पकड़ा

September 17, 2022
सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद मुखिया जयंत चौधरी पहुंचे आगरा

सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद मुखिया जयंत चौधरी पहुंचे आगरा

February 4, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना
  • शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.