• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एडीए की अटलपुरम टाउनशिप में प्लॉट की बुकिंग के लिए आज से आवेदन हुए शुरू

एडीए की अटलपुरम टाउनशिप में प्लॉट की बुकिंग के लिए आज से आवेदन हुए शुरू

लोग घर बैठ कर सकते हैं आवेदन

August 8, 2025
in administration, Agra, Development

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की अटलपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का पंजीकरण आज से शुरू हो गया है।

 मण्डलायुक्त  शैलेन्द्र कुमार सिंह  द्वारा जनहित https://janhit.upda.in व एडीए पोर्टल www.adaagra.org.in पर न्यू रजिस्ट्रेशन का बटन क्लिक कर शुभारंभ किया गया। अब घर बैठे या जनसुविधा केन्द्र द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।  मल्टीमीडिया माध्यम से जनहित पोर्टल और एडीए पोर्टल से किए जाने वाली पंजीकरण की प्रक्रिया बताई गयी जिसमें धर्मेन्द्र कुमार त्यागी के नाम से एचआईजी के लिए प्रथम पंजीकरण किया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि सभी के अथक प्रयासों से काफी सालों बाद विकास प्राधिकरण की आवासीय योजना आई है। यह टाउनशिप आगरा इनर रिंग रोड़, दक्षिण बाईपास एवं ग्वालियर रोड़ के जंक्शन पर स्थित है। सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखते हुए आवासीय भूखण्डों के दर निर्धारित किए गये हैं। लगभग 10 हजार परिवारों के लिए भूखण्ड उपलब्ध होंगे। प्रयास हो यह टाउनशिप पूरे प्रदेश में एक माडल टाउनशिप के रूप में विकसित हो। आयुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि हमारा प्रयास है कि इसी वर्ष के अंत तक हम ग्रेटर आगरा भी लान्च कर दें। इस योजना में अभी तक 60 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है, अवशेष अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। एडीए उपाध्यक्ष अरुनमोली ने बताया कि अटलपुरम टाउनशिप का 11 सैक्टरों में विभक्त करते हुए तीन चरणों में इसका विकास किया जा रहा है। जिसमें कुल 1430 आवासीय भूखण्ड, 18 ग्रुप हाउसिंग और 96 अनावासीय भूखण्ड यथा विश्व स्तरीय कन्वेशन सेंटर, स्वास्थ केन्द्र, शैक्षणिक सुविधाएं, बैंकट हाल, होटल, डाकघर/बैंक सुविधा हेतु भूखण्ड नियोजित किए गये हैं। पंजीकरण पहले चरण के लिए शुरू हुए हैं जिसमें कुल 322 आवासीय भूखण्डों के लिए पंजीकरण होंगे। इन भूखण्डों में 81 ईडब्लूएस, 78 एलआईजी, 75 एमआईजी-1, 80 एमआईजी-3 और 8 एचआईजी हैं। प्राधिकरण द्वारा ईपीसी मोड पर चयनित फर्म द्वारा साइट पर सर्वे कर काम शुरू किया जा चुका है।

ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया इस प्रकार है-

– आगरा विकास प्राधिकरण की वेबसाइट www.adaagra.org.in पर जाएं।
– अटलपुरम टाउनशिप के आवेदन के लिए क्लिक करें।
– प्रोफाइल पंजीकरण के बाद यूजरनेम, पासवार्ड, कैप्चा कोड से लॉग इन करें।
– एड न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
– योजना का नाम अटलपुरम टाउनशिप फेज-1, सेक्टर-1 ऑटो सलेक्टेड आएगा।
– प्लॉट के लिए उपयुक्त श्रेणी का चयन करें।
– आवेदक का फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शपथ पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र अपलोड करें।
– आवेदन शुल्क और पंजीकरण राशि का भुगतान करें।

किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 0562-2510070 या 9084407890 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Previous Post

भाजपा नेता को गोली मारने वाले आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Next Post

होटल में शादीशुदा महिला के साथ पकड़ा गया मुस्लिम युवक

Related Posts

दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग

दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग

April 20, 2026

आगरा। सोमवार दोपहर दीवानी परिसर की पार्किंग में एक के बाद एक पांच कारों में आग लग गई। आग लगने...

आगरा में सड़क पर बने मजार और कब्र को हटाने के लिए दिया नोटिस

आगरा में सड़क पर बने मजार और कब्र को हटाने के लिए दिया नोटिस

April 20, 2026

आगरा। आगरा शहर की 27 मस्जिद, मजार एवं दरगाहों पर कार्रवाई के लिए योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर...

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

April 20, 2026

आगरा। देर रात कई जिलाधिकारी बदले गए हैं। इनमें आगरा के जिलाधिकारी का भी नाम शामिल है। आगरा के जिलाधिकारी...

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

April 19, 2026

आगरा। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा। सोने के दाम...

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

April 19, 2026

आगरा। महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान के बीच आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने...

गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट

गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट

April 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना के नुनिहाई स्थित सरला गैस एजेंसी पर शनिवार को एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों के...

Next Post
होटल में शादीशुदा महिला के साथ पकड़ा गया मुस्लिम युवक

होटल में शादीशुदा महिला के साथ पकड़ा गया मुस्लिम युवक

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डीईआई में लगे स्काउट गाइड कैंप में छात्रों ने टेंट बनाने से लेकर खाना बनाना सीखा

डीईआई में लगे स्काउट गाइड कैंप में छात्रों ने टेंट बनाने से लेकर खाना बनाना सीखा

January 4, 2025
हरीपर्वत, ताजगंज, नाई की मंडी में नए इंस्पेक्टर की तैनाती

हरीपर्वत, ताजगंज, नाई की मंडी में नए इंस्पेक्टर की तैनाती

November 18, 2023
डॉ. आम्बेडकर विश्वविद्यालय की 6 से 13 मई तक की परीक्षाएं स्थगित

डॉ. आम्बेडकर विश्वविद्यालय की 6 से 13 मई तक की परीक्षाएं स्थगित

May 3, 2023
ट्रांस यमुना थाने से चंद कदमों की दूरी पर ज्वेलर के यहां चोरी

ट्रांस यमुना थाने से चंद कदमों की दूरी पर ज्वेलर के यहां चोरी

August 23, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग
  • आगरा में सड़क पर बने मजार और कब्र को हटाने के लिए दिया नोटिस
  • मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद
  • अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.