• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विश्व एड्स दिवस पर निकाली गयी जनजागरूकता रैली

विश्व एड्स दिवस पर निकाली गयी जनजागरूकता रैली

संक्रमित रक्त या असुरक्षित यौन सम्पर्क से होता है एचआईवी का प्रसार

December 1, 2023
in administration, Agra, Health

आगरा। शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस पर जागरुकता रैली निकालकर लोगों को एड्स से बचाव के लिए प्रेरित किया गया। इस बीच स्वास्थ्य कर्मियों व एनजीओ के प्रतिनिधियों ने जागरुकता वाले नारे लगाए।

सीएमओ डॉ.अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ह्यूमन इम्युनो डिफिशियंसी वायरस (एचआईवी) शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को धीरे-धीरे कम करता है और समय से पहचान कर उपचार न शुरू करने से इस क्षमता को नष्ट भी कर देता है। सिर्फ मनुष्य में पाए जाने वाले इस वायरस का एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण संक्रमित रक्त या असुरक्षित यौन संपर्क के जरिये ही हो सकता है। ऐसे मरीज के साथ रहने, खाने, सोने, हाथ मिलाने, चुंबन करने या उसके इस्तेमाल किये गये बिस्तर व शौचालय का इस्तेमाल करने से संक्रमण नहीं होता है। सीएमओ ने बताया कि एचआईवी पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं की शीघ्र पहचान के लिए प्रसवपूर्व देखभाल के हिस्से के रूप में गर्भवती महिलाओं के बीच परिधि स्तर की एचआईवी जांच की सुविधा प्रदान की जाती है साथ ही माता-पिता से बच्चे में संचरण की संभावना को कम करने के लिए उन्हें पीपीटीसीटी सेवाओं से जोड़ा जाता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जागरुकता रैली को रवाना किया गया। इसके बाद सभागार में गोष्ठी में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने कहा कि एचआईवी संक्रमण की आखिरी अवस्था को एक्वायर्ड इम्युनो डिफिशियंसी सिंड्रोम (एड्स) कहते हैं। यह ऐसी अवस्था है जिसमें एचआईवी के साथ साथ कई बीमारियों के लक्षण दिखने लगते हैं। इस अवस्था में मनुष्य बीमारियों से लड़ने की ताकत पूरी तरह से खो देता है। एड्स एक लाइलाज बीमारी है। पूर्ण और सही जानकारी ही इसका एक मात्र उपचार है। एचआईवी की समय से पहचान कर एंट्री रेट्रो वायरल ट्रीटमेंट (एआरटी) औषधियों का सेवन किया जाए तो मरीज अच्छा, लम्बा और स्वस्थ जीवन जी सकता है। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि एचआईवी-एड्स के बारे में व्यापक ज्ञान वृद्धि करना, एचआईवी-एड्स के बारे में जानकारी का रोचक तरीके से प्रचार-प्रसार करना और जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी आगरा द्वारा प्रदत्त सेवाओं की मांग में वृद्धि करना है। राष्ट्रीय टोल-फ्री नंबर 1097 का व्यापक प्रचार करना, स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों पर सूचना के आदान-प्रदान के लिए इंटरेक्टिव मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद में कुल 361 एचआईवी पॉजिटिव मरीज हैं, इनमें से कुल 318 मरीज ऑन एआरटी इलाज पर चल रहे हैं। जिनको एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के ART सेंटर से नियमित रूप में निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई जाती हैं।—

एड्स के लक्षण

• वजन घटना
• एक महीने से अधिक बुखार आना
• एक महीने से अधिक दस्त

यह भी हैं सामान्य लक्षण
सीएमओ ने बताया कि लगातार खांसी, चर्म रोग, मुंह एवं गले में छाले होना, लगातार सर्दी एवं जुकाम, लसिका ग्रंथियों में सूजन व गिल्टी होना, याददाश्त खोना, मानसिक क्षमता कम होना और शारीरिक शक्ति का कम होना एड्स के सामान्य लक्षणों में शामिल है ।

भेदभाव से डरते हैं मरीज
रैली में आए आउट रीच वर्कर नौशाद का कहना है कि भेदभाव से एड्स के मरीज समाज में डर कर रहते हैं। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के समय हम मरीज को साहस देते हैं कि आपको एचआईवी का संक्रमण हुआ है, उसके बाद जानकारी देते हैँ, एचआईवी एक संक्रमण है और. एड्स एक अवस्था है, उपचार के दौरान नियमित दवा खाने से बेहतर जिंदगी जी सकते हैं।

Previous Post

एत्माउद्दौला थाना पुलिस ने डॉक्टर के चोरी हुए जर्मन शेफर्ड को 14 घंटे में खोज निकाला

Next Post

प्रेमिका को जहर देकर मारने वाला हत्यारा गया जेल

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
प्रेमिका को जहर देकर मारने वाला हत्यारा गया जेल

प्रेमिका को जहर देकर मारने वाला हत्यारा गया जेल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

स्कूटर सवार मां-बेटे नाले में गिरे, मॉं की मौत, दो पुलिस कर्मियों ने बेटे को बचाया

स्कूटर सवार मां-बेटे नाले में गिरे, मॉं की मौत, दो पुलिस कर्मियों ने बेटे को बचाया

July 31, 2024
थानाध्यक्ष कमला नगर किए गए साइड लाइन, पवन सैनी बने थाना प्रभारी कमला नगर

थानाध्यक्ष कमला नगर किए गए साइड लाइन, पवन सैनी बने थाना प्रभारी कमला नगर

January 13, 2026
चौकी प्रभारी पीड़ित से मांग रहे थे पैसे, निलंबित

चौकी प्रभारी पीड़ित से मांग रहे थे पैसे, निलंबित

March 1, 2024
बंद घर में लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

बंद घर में लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

January 16, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.