• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दोनों किडनी फेल मरीज से स्थाई करने के नाम पर मांगी जा रही रिश्वत

दोनों किडनी फेल मरीज से स्थाई करने के नाम पर मांगी जा रही रिश्वत

कर्मचारी ने राजभवन, विजिलेंस में कुलपति, प्रति कुलपति सहित कई अधिकारियों की शिकायत की

November 3, 2023
in administration, Agra, Education, News

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के एक संविदा कर्मचारी की दोनों किडनी फेल हो गई हैं। वह जिंदगी और मौत के बीच में झूल रहा है। हफ्ते में उसकी तीन डायलिसिस हो रही हैं। फिर भी कर्मचारी को स्थाई करने के  नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। कर्मचारी ने  राजभवन और विजिलेंस में कुलपति, प्रति कुलपति, कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, सहायक कुलसचिव लेखा, प्रोफेसर यूसी शर्मा, सेवानिवृत जज की शपथ पत्र पर शिकायत की है।

संविदा कर्मचारी रवि सक्सेना ने शिकायत की है कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा खुलकर रिश्वत मांगी जा रही है। मेरी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। मेरी जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है।  रवि सक्सेना का कहना है कि 9 मार्च 1999 को उनकी डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप  में अनुबंध पर नियुक्ति हुई थी, उनके द्वारा आईईटी में 10 मार्च 1999 को कार्यभार ग्रहण कर लिया गया। विभिन्न संस्थाओं में कार्यरत अनुबंध, संविदा कर्मचारियों के विनयमितीकरण के संबंध में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश के अनुपालन में संविदा कर्मचारियों को विनयमितीकरण किए जाने को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में विश्वविद्यालय द्वारा 22 तृतीय श्रेणी तथा 21 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का विनयमितीकरण किया गया।

17 मई को सहायक कुलसचिव प्रशासन पवन कुमार द्वारा निदेशक आईईटी को एक पत्र लिखा गया जिसमें उन्होंने रवि सक्सेना, सोमेश शर्मा, नीरज जोहरी, भारत भूषण के संबंध में आख्या मांगी।  आख्या में निदेशक ने चारों का विनयमितीकरण करने का सुझाव दिया। इस संबंध में पांच जून 2022 को कार्य परिषद की बैठक में एक चार सदस्य कमेटी बनाई गई जिसमें प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, प्रोफेसर संजय चौधरी, प्रोफेसर अनिल वर्मा, ममता सिंह शामिल थी। इस कमेटी को चारों कर्मचारियों का विनियमितीकरण करने के संबंध में अपनी रिपोर्ट पेश करनी थी। रवि सक्सेना का कहना है कि कमेटी के सदस्यों ने विनयमितीकरण करने पर अपना सुझाव दिया, जिसके आधार पर तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने विनयमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया, लेकिन 7 महीने के बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। रवि सक्सेना का कहना है कि सहायक कुलसचिव प्रशासन पवन कुमार सुविधा शुल्क के चक्कर में फाइल को अपने पास दवाए रहे। अंत में मजबूर होकर उन्हें हाईकोर्ट जाना पड़ा। हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह के अंदर प्रार्थी के प्रत्यावेदन का निस्तारण करने के निर्देश दिए। रवि सक्सेना का कहना है कि सहायक कुलसचिव प्रशासन पवन कुमार ने कहा कि हम किसी हाईकोर्ट के आदेश को नहीं मानते हैं। अगर अपना विनयमितीकरण कराना है तो सुविधा शुल्क देना ही पड़ेगा। इधर तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी हाईकोर्ट के आदेश का विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई पालन नहीं किया। इसके बाद रवि सक्सेना और उनके एक साथी कर्मचारी ने अवमानना याचिका दाखिल की। अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एक सप्ताह के अंदर मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए। रवि सक्सेना का कहना है कि हाईकोर्ट का आदेश मिलने के बाद फिर से एक चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई जिसमें प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, प्रोफेसर यूसी शर्मा, सहायक कुल सचिव लेखा  अनूप कुमार, सेवानिवृत जज थे। कमेटी बनने के बाद सहायक कुलसचिव पवन कुमार ने फिर से रवि सक्सेना को बुलाया और उनसे कहा कि पूर्व में जिन कर्मचारियों का विनयमितीकरण हुआ है उन्होंने पांच लाख दिए थे। अपना काम कराना है तो तुम्हें भी खर्चा करना पड़ेगा। अगर खर्चा नहीं दोगे तो फिर तुम हाईकोर्ट चले जाओ या सुप्रीम कोर्ट कुछ भी नहीं होगा। रवि सक्सेना का कहना है कि पैसे की सुनकर उन्होंने पवन कुमार के सामने अपने हाथ जोड़े और कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। वह पैसा नहीं दे सकते हैं। इसके बाद पवन कुमार ने कहा कि यह पैसा मैं अकेले अपने पास नहीं रखता हूं।  यह पैसा ऊपर तक जाता है जिसमें कुलपति प्रोफेसर आशु रानी, कुलसचिव राजीव कुमार, सेवानिवृत जज, प्रति कुलपति अजय तनेजा, सहायक कुलसचिव लेखा अनूप कुमार और प्रोफेसर यूसी शर्मा शामिल हैं। पवन कुमार कमेटी में शामिल नहीं थे फिर भी वह बार-बार उन पर पैसे के लिए दबाव बनाने में लगे हुए थे। पैसा ना देने की वजह से सहायक कुल सचिव ने ही विनयमितीकरण नहीं होने दिया। जबकि उन जैसे ही तीन केस में सुविधा शुल्क लेकर विनयमितीकरण कर दिया गया। इसके साथ ही इन्होंने यह शिकायत भी की है कि मॉडल स्कूल में एक कर्मचारी की नियुक्ति हुई और उसके बाद में उसका विश्वविद्यालय में ट्रांसफर कर दिया गया। जबकि यह नियम विरुद्ध है। मॉडल स्कूल एक प्राइवेट संस्था है उसे एक ट्रस्ट चलाता है फिर भी अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी कर दी। रवि सक्सेना का कहना है कि कई कर्मचारियों का पैसा लेकर विनयमितीकरण किया गया है। रवि सक्सेना ने उन सभी के नाम भी शपथ पत्र पर शिकायत में दिए हैं।  इधर रवि सक्सेना ने यह भी कहा है कि उसकी मौत हो जाने के बाद उसकी मौत के जिम्मेदार शिकायत में शामिल सभी अधिकारी रहेंगे। मामले में प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा से बात करने के लिए फोन लगाया गया तो उनका फोन नहीं उठा।  

एक ही मामले में दो नियम कैसे?

आगरा। सवाल यह खड़े हो रहे हैं कि जब अन्य कर्मचारियों का विनयमितीकरण कर दिया गया। इनका क्यों नहीं किया गया। जबकि सभी का केस एक समान था। एक ही मामले में दो नियम कैसे बना दिए गए?

कर्मचारी की पत्नी बोलीं दो बार हो चुका है हार्ट अटैक

आगरा। कर्मचारी की पत्नी अंजना सक्सेना से बातचीत की गई तो उनका कहना है कि उनके पति की हालत बहुत खराब है। दिन पर दिन हालत खराब होती जा रही है। उनके पति की हालत के जिम्मेदार विश्वविद्यालय के अधिकारी हैं उन्होंने महिला आयोग में भी शिकायत की है। अंजना सक्सेना का कहना है कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों से उनके पति इतना आहत हो गए कि उन्हें दो बार हार्ट अटैक भी पड़ चुका है। अंजना सक्सेना का यह भी कहना है कि उनके पास इतने पैसे नहीं है कि वह किसी अच्छे हॉस्पिटल में अपने पति का उपचार कर सकें।

Previous Post

दो पत्नियों के साथ पति ने मनाई करवा चौथ, वीडियो हो रहा वायरल

Next Post

शातिर लुटेरे गैंग के सात सदस्यों को पकड़ा

Related Posts

स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी

स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी

September 23, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज के असेंबली हॉल में एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान...

नगर निगम की लापरवाही से राजा मंडी में टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में मोटरसाइकिल सवार गिरे

नगर निगम की लापरवाही से राजा मंडी में टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में मोटरसाइकिल सवार गिरे

September 23, 2026

आगरा।  नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण बुधवार को राजा मंडी में आज एक बड़ा हादसा...

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

September 23, 2026

आगरा। आगरा नगर निगम में विकास कार्यों की फाइलों के लंबित होने को लेकर भाजपा के नामित पार्षद सुनील करमचंदानी...

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

September 22, 2026

आगरा।  कागारौल थाना क्षेत्र के नगला परमाल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर...

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

September 22, 2026

आगरा। कानपुर हाईवे पर झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस...

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

Next Post
शातिर लुटेरे गैंग के सात सदस्यों को पकड़ा

शातिर लुटेरे गैंग के सात सदस्यों को पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बीएसएफ जवान की पत्नी और बेटी ने अपने घर में लूट होने से बचाई

बीएसएफ जवान की पत्नी और बेटी ने अपने घर में लूट होने से बचाई

April 13, 2022
आगरा में टूरिज्म को नई दिशा देगा हॉट एयर बैलून

आगरा में टूरिज्म को नई दिशा देगा हॉट एयर बैलून

February 24, 2024
किसान की झोली में विधायक ने डाले 50 रुपये, हंगामा

किसान की झोली में विधायक ने डाले 50 रुपये, हंगामा

October 2, 2022
क्षत्रिय महासभा यमुना पार अध्यक्ष के बेटे का शव संदिग्ध हालत में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

क्षत्रिय महासभा यमुना पार अध्यक्ष के बेटे का शव संदिग्ध हालत में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

May 16, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी
  • नगर निगम की लापरवाही से राजा मंडी में टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में मोटरसाइकिल सवार गिरे
  • शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद
  • मूर्धन्य पत्रकार स्व. श्री अनिल अग्रवाल की 37वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्!
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.