• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बिल्डर और उनके बेटे को हाईकोर्ट से राहत मिली

बिल्डर और उनके बेटे को हाईकोर्ट से राहत मिली

विवेचना में करेंगे पुलिस का सहयोग, ऐसा नहीं करने पर पुलिस कोर्ट को बताएगी

February 8, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा।  जगदीशपुरा कांड में इनामी बिल्डर कमल चौधरी और उनके बेटे धीरू चौधरी को हाईकोर्ट से राहत मिल गई। हाईकोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। आदेश दिया है कि दोनों विवेचना में पुलिस का सहयोग करेंगे। ऐसा नहीं करने पर पुलिस कोर्ट को बताएगी। 

बोदला में 50 करोड रुपए की जमीन पर कब्जा कराने के लिए दो फर्जी मुकदमे दर्ज कर पांच निर्दोष लोगों को जेल भेजा गया था। मामले की तत्कालीन डीजीपी से शिकायत हुई थी। लखनऊ से टीम जांच करने आई थी। जानकारी के बाद कमिश्नरेट पुलिस में खलबली मची थी। आनन-फानन में सात जनवरी को जमीन की कथित मालकिन उमा देवी की तहरीर पर डकैती सहित अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा गया था। मुकदमे में एसओ जितेंद्र कुमार, बिल्डर कमल चौधरी उनके बेटे धीरू चौधरी सहित 18 को आरोपित बनाया गया था। सबसे पहले पुलिस ने अमित अग्रवाल को पकड़ा था। उसके बाद एसओ को जेल भेजा। तीसरे नंबर पर पुरुषोत्तम पहलवान की गिरफ्तारी हुई। बिल्डर मुकदमा दर्ज होते ही शहर से फरार हो गए थे।
कमल चौधरी की तरफ से उनके अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में मुकदमा खारिज करने के लिए याचिका दायर की। याचिका में कहा गया कि अमर सिंह, टहल सिंह उसके भाई नाहर सिंह और पदम कुमार जैन, प्रमोद कुमार जैन, प्रभात कुमार जैन, नेम चंद जैन और अभय कुमार जैन के बीच 1974 में एक साझेदारी फर्म खोली गई थी। यह 1980 में खत्म हो गई। टहल पक्ष ने रुपये और दूसरा सामान ले लिया। जमीन दूसरे पक्ष को मिली थी। याचिका में यह कहा गया कि उमा देवी को मुकदमा लिखाने का आधिकार ही नहीं है। जमीन पर उसका कोई हस्तक्षेप ही नहीं है।
हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद बिल्डर कमल चौघरी और उनके बेटे धीरू चौधरी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। स्टे की ऑन लाइन प्रति पुलिस को भी मिल गई है। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर अमल किया जाएगा। बिल्डर कमल चौधरी और उनके बेटे को विवेचना में सहयोग करना होगा। पुलिस इस मुकदमे में साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Previous Post

बालाजी पुरम में ट्रेडिंग कंपनी के कार्यालय में 420 किलाग्राम घी पकड़ा, ट्रांस यमुना में नकली पान मसाले की फैक्ट्री

Next Post

बीडीओ ने जिलाधिकारी से गाली-गलौज करते हुए हाथापाई का प्रयास किया

Related Posts

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

Next Post
बीडीओ ने जिलाधिकारी से गाली-गलौज करते हुए हाथापाई का प्रयास किया

बीडीओ ने जिलाधिकारी से गाली-गलौज करते हुए हाथापाई का प्रयास किया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गढ़ी रामी में कार्यक्रम स्थल के साथ सांसद सुमन का आवास बना छावनी

गढ़ी रामी में कार्यक्रम स्थल के साथ सांसद सुमन का आवास बना छावनी

April 12, 2025
आगरा में कोरोना के निकले 5 नए केस

आगरा में कोरोना के निकले 5 नए केस

April 18, 2022
सड़क हादसे में बाल बाल बचीं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य

सड़क हादसे में बाल बाल बचीं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य

October 24, 2025
लोहामंडी में दिनदहाड़े आर्य समाज मंदिर में पिस्टल तानकर महिला के आभूषण लूटे

लोहामंडी में दिनदहाड़े आर्य समाज मंदिर में पिस्टल तानकर महिला के आभूषण लूटे

January 16, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.