• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बालाजी पुरम में ट्रेडिंग कंपनी के कार्यालय में 420 किलाग्राम घी पकड़ा, ट्रांस यमुना में नकली पान मसाले की फैक्ट्री

बालाजी पुरम में ट्रेडिंग कंपनी के कार्यालय में 420 किलाग्राम घी पकड़ा, ट्रांस यमुना में नकली पान मसाले की फैक्ट्री

February 8, 2024
in Agra, Business, Crime, News

आगरा। तपन ग्रुप कंपनी के ब्रांड के नाम दीप का प्रयोग कर बालाजी पुरम ​स्थित एक फर्म में कम गुणवत्ता के घी की बिक्री की जा रही थी। बुधवार रात को कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस के साथ छापा मारा। 420 किलाग्राम घी बरामद किया गया। दूसरी ओर ट्रांस यमुना थाने में जीजा-साले नकली पान मसाला की फैक्ट्री चला रहे थे। 

जुगेंद्र सिंह सोलंकी तपन एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि और लाइजनिंग सहायक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि तपन ग्रुप का दीप क्लासिक नाम से कुकिंग मीडियम घी है। हाल ही में उन्हें पता चला था कि दीप प्लस और मार्डन दीप के नाम से बाजार में कम गुणवत्ता के घी की बिक्री की जा रही है। इससे कंपनी के पंजीकृत ब्रांडों की ख्याती को कम किया जा रहा है। जनमानस को आर्थिक क्षति के साथ स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है।बालाजी पुरम में चेतन्य ट्रेडिंग कंपनी के संचालक अतुल अग्रवाल और अलबतिया रोड स्थित प्रोवजीन स्टोर के संचालक दीप ब्रांड के नकली घी की बिक्री कर रहे हैं। चेतन्य ट्रेडिंग कंपनी से माल की सप्लाई अन्य दुकानदारों को भी की जा रही थी। बुधवार को शाहगंज पुलिस के साथ टीम ने कोठी में बने कंपनी के कार्यालय पर छापेमारी की। 420 किलोग्राम घी बरामद किया गया। चेतन्य ट्रेडिंग का संचालक फरार हो गया। मामले में धोखाधड़ी, कापी राइट एक्ट और ट्रेडमार्क अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। 

जीजा-साले नकली पान मसाला की फैक्ट्री चला रहे थे

आगरा। ट्रांस यमुना के नगला जमुनी में जीजा-साले नकली पान मसाला की फैक्ट्री चला रहे थे। ब्रांडेड कंपनी के नाम से पाउच में पैकिंग कर पान मसाला की बिक्री बाजार में करते थे। 

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मुरैना के थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी राहुल जैन और फर्रुखाबाद के थाना कम्पिल निवासी आदित्य को गिरफ्तार किया है। राहुल जीजा है। दोनों काफी समय से यह काम कर रहे हैं। उन्होंने नगला जमुनी में दो महीने पहले एक मकान में किराये पर कमरा लिया है। इसमें मशीनें लगा रखी थीं। ग्वालियर से नकली पान मसाला, रैपर, डिब्बे और पाउच मंगवाते थे। मशीन की मदद से पैकिंग करने के बाद बाजार में बिक्री कराते थे। मामले में धोखाधड़ी, कूटरचना सहित अन्य पुलिस ने माल उपलब्ध कराने वाले और खरीदकर बाजार में बेचने वालों को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने आरोपियों से 13 रोल रेपर राजश्री, तंबाकू ब्लैक लेबल के 4 रेपर रोल, विमल व राजश्री के पाउच एक बोरी, 15-15 किलोग्राम की बोरी में खुला पान मसाला, 55 गत्ते खाली गोल्डमोहर, 904 पाउच-पैकेट राजश्री पान मसाला, पाउच और जिपर पैकिंग मशीन बरामद की गई। इनकी कीमत तकरीबन 40 लाख रुपये है। 

Previous Post

जिला विद्यालय निरीक्षक, वरिष्ठ सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Next Post

बिल्डर और उनके बेटे को हाईकोर्ट से राहत मिली

Related Posts

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

Next Post
बिल्डर और उनके बेटे को हाईकोर्ट से राहत मिली

बिल्डर और उनके बेटे को हाईकोर्ट से राहत मिली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जलेसर सुरक्षित सीट की मौजूदा चुनावी तस्वीर, ‘सुरक्षित’ नहीं है ‘जलेसर सुरक्षित’!

जलेसर सुरक्षित सीट की मौजूदा चुनावी तस्वीर, ‘सुरक्षित’ नहीं है ‘जलेसर सुरक्षित’!

February 7, 2022
योगी के शपथग्रहण में नहीं जाएंगे अखिलेश, मुलायम और मायावती

योगी के शपथग्रहण में नहीं जाएंगे अखिलेश, मुलायम और मायावती

March 25, 2022
अग्निपथ योजना के विरोध में पूरे दिन चला बवाल, एडीजी की गाड़ी सहित कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी

अग्निपथ योजना के विरोध में पूरे दिन चला बवाल, एडीजी की गाड़ी सहित कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी

June 17, 2022
इरादत नगर में बाइक सवार बदमाश तमंचे के बल पर सेल्समैन से रुपयों का थैला लूट कर फरार

इरादत नगर में बाइक सवार बदमाश तमंचे के बल पर सेल्समैन से रुपयों का थैला लूट कर फरार

July 15, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.