• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अग्निपथ योजना के विरोध में पूरे दिन चला बवाल, एडीजी की गाड़ी सहित कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी

अग्निपथ योजना के विरोध में पूरे दिन चला बवाल, एडीजी की गाड़ी सहित कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी

अलीगढ़ में एक चौकी में लगा दी गई आग, एडीएम और एसडीएम पर भी किया पथराव, छुपकर बचाई अपनी जान

June 17, 2022
in Agra, Crime, National, News

आगरा। अग्निपथ योजना के विरोध में मंडल भर में आज बवाल हुआ। युवाओं ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के साथ  आगजनी की। एडीजी जोन की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। आलम यह रहा कि उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए। कई जगह पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। बताया जा रहा है कि कई दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

मथुरा में सुबह से ही बवाल शुरू हो गया था। एटीवी फैक्ट्री के पास युवाओं ने जाम लगाया। वहीं छाता में रेलवे लाइन को घेर कर प्रदर्शन किया। कोसीकला में युवाओं ने आगरा दिल्ली हाईवे पर जाम लगाकर पथराव कर दिया। मथुरा में युवाओं ने करीब आधा दर्जन बसों के शीशे तोड़ दिए। हरियाणा रोडवेज की एक बस में भी आग लगा दी गई। कोसीकला में युवाओं पर लाठी चार्ज करने के साथ पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

फिरोजाबाद में  सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तीन चार बसों में तोड़फोड़ कर दी गई। पुलिस के आते ही प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने टोल प्लाजा पर भी जाम लगाने की कोशिश की।

आगरा की बात करें तो यहां ग्वालियर हाईवे पर युवाओं ने लंबा जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष मलपुरा की गाड़ी छतिग्रस्त कर दी गई। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों पर जमकर पथराव किया गया।

अलीगढ़ में उपद्रवियों ने जट्टारी नगर पंचायत चेयरमैन की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही एसडीएम और एडीएम पर भी हमला बोल दिया। एसडीएम और एडीएम ने छुप कर अपनी जान बचाई। एसडीएम की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। टप्पल पर कई बसों में तोड़फोड़ करने के साथ उन में आग लगा दी गई। सीओ सहित कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। यही नहीं पुलिस चौकी जट्टारी में भी उपद्रवियों के द्वारा आग लगा दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे एडीजी राजीव कृष्ण की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। एडीजी की गाड़ी में तोड़फोड़ होने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अलीगढ़ में मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, डीआईजी दीपक कुमार ने बमुश्किल हालातों पर काबू पाया। आज हुए बवाल में मंडल भर में 70 से ऊपर गाड़ियां क्षतिग्रस्त की गई हैं। इनमें कई सरकारी गाड़ी शामिल हैं। हंगामे के चलते हाईवे 3 घंटे और आगरा नोएडा एक्सप्रेसवे 2 घंटे बंद रहा।

आगरा नोएडा एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग।
एडीजी राजीव कृष्ण की गाड़ी का तोड़ा गया शीशा।
Previous Post

पहली पत्नी के होते हुए स्वास्थ्य अधिकारी ने की दूसरी शादी

Next Post

सदर में ज्वेलर के यहां लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

Related Posts

शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़

शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़

May 2, 2026

आगरा। शाहगंज क्षेत्र में बड़ी बहन के साथ क्लीनिक पर गई चार वर्ष की बालिका से कंपाउंडर द्वारा छेड़छाड़ किए...

एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत

एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत

May 2, 2026

आगरा। आगरा के एत्मादद्दोला थाना क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस-1 में शनिवार को निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर...

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

May 2, 2026

आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सितौली गांव में बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र ने घर के अंदर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद...

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

May 2, 2026

 आगरा। शनिवार दोपहर फतेहपुर सीकरी  स्मारक घूमने आई युवती को धमकाकर दो युवक सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म...

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

May 1, 2026

आगरा। अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके...

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

May 1, 2026

आगरा।  आगरा में शुक्रवार को अकोला कस्बे में स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।...

Next Post
सदर में ज्वेलर के यहां लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

सदर में ज्वेलर के यहां लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माद्दौला में फर्नीचर के गोदाम में लगी आग

December 7, 2021
कुलपति वित्त समिति में बोलीं – यहां शिक्षक हंगामा कराते हैं, चीफ प्रॉक्टर ने दिया इस्तीफा

कुलपति वित्त समिति में बोलीं – यहां शिक्षक हंगामा कराते हैं, चीफ प्रॉक्टर ने दिया इस्तीफा

November 23, 2022
पुलिस ने चार शातिर दबोचे, 10 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश

पुलिस ने चार शातिर दबोचे, 10 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश

February 1, 2026
G- 20: आगरा में आज आएंगे 150 डेलीगेट्स, दस स्थानों पर पुष्प वर्षा

G- 20: आगरा में आज आएंगे 150 डेलीगेट्स, दस स्थानों पर पुष्प वर्षा

February 10, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़
  • एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत
  • खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या
  • फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.